परम घी और पनीर से घर पर बनाए यम्मी रेसिपीज: Ghee and Paneer Recipe
Ghee and Paneer Recipe

Ghee and Paneer Recipe: मानसून में अगर आप कुछ मीठा या तीखा बनाने का प्लान कर रही हैं तो परम घी और परम पनीर का इस्तेमाल करें। इसका बहतरीन स्वाद खाने को और भी लजीज बना देता है।

Also read: लंबी है नीम करोली बाबा के चमत्कारों की लिस्ट, जानें घी से जुड़ा किस्सा: Neem Karoli Baba Miracle

सामग्री: 50 ग्राम काजू, 3 प्याज, 2 इंच अदरक का टुकड़ा, 3 कलियां लहसुन की, 2 टमाटर, 1 कप मटर, 100 ग्राम परम पनीर , पुदीने की पत्ती, स्वादानुसार लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, राई, जीरा, 4 चम्मच परम घी, 2 बड़े चम्मच मलाई।
विधि: एक कप पानी, टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक और काजू डालकर उबालें और महीन पेस्ट बना लें। अब कड़ाही में परम घी डालकर राई, जीरा का बंगार दें। फिर प्याज और काजू वाला पेस्ट डालकर भूनें। जब घी छोड़ने लगे तो मटर और 1 कप पानी भी डाल दें। मसाले डालकर मलाई और परम पनीर डालेेंं। फिर नमक डालकर 5 मिनट पकाएं। ऊपर से पुदीने की पत्ती भी डालें।

mohan thal
mohan thal

सामग्री: 1 किलो बुरबुरा बेसन, 1 किलो चीनी 1 किलो खोवा, 750 ग्राम परम घी , चुटकी भर केसरिया रंग, वर्क, मेवा।
विधि: बेसन में घी मिलाकर मोटी कड़ाही में सुनहरा होने तक भूनें, 1 बेसन सुनहरा हो जाए तब उसमें खोवा मिलाकर 2-3 मिनट और भून कर गैस बंद कर दें। चीनी और पानी मिला कर 1 तार की चाश्नी बनाएं रंग मिला दें। भूने बेसन में ठंडी चाश्नी मिला दें, थाली में फैला दें वर्क, इलायची, डाल दें।