Vegan mushroom Noodles
Vegan mushroom Noodles

घर पर बनाएं वीगन मशरूम नूडल्स, बच्चे थालीभर कर जाएंगे चट

Vegan Noodles : वीगम नूडल्स को घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-

Vegan Noodles: बच्चों को नूडल्स काफी ज्यादा पसंद होता है, इसलिए वे मार्केट में नूडल्स खाने की जिद्द करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा वीगन डाइट फॉलो करे, तो ऐसे में मार्केट में मौजूद नूडल्स नहीं खिला सकते हैं। इसलिए इस स्थिति में आप उन्हें घर पर तैयार वीगन नूडल्स खिला सकते हैं। जी हां, घर पर आप वीगन नूडल्स तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको कुछ विशेष सामग्री की जरूरत होती है। आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट तरीके से वीगन मशरूम नूडल्स किस तरह से तैयार करें।

Also read: होटल जैसा टेस्टी और स्वादिष्ट बनाएं आलू मसाला पूड़ी, जानें रेसिपी

सॉस के लिए:
ताहिनी – ¼ कप प्लस 2 बड़े चम्मच
चावल का सिरका – 3 बड़े चम्मच ब्राउन
सफेद मिसो – 2 बड़े चम्मच
तमरी – 2 बड़े चम्मच
श्रीराचा – 1½ बड़े चम्मच

Vegan mushroom Noodles
Vegan mushroom Noodles

नूडल्स के लिए:
उबले हुए शिइताके मशरूम – 2 कप
शतावरी – 1 गुच्छा
ऑलिव ऑयल – 1 बड़ा चम्मच
नमक – ½ चम्मच
बेबी अरुगुला – 4 कप
स्कैलियन – 2
सफेद तिल – 1 बड़ा चम्मच

सॉस बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। पेस्ट को थोड़ा सा पतला करने के लिए आप इसमें 2 बड़े चम्मच पानी डालकर इसे फिर से ग्राइंड करके निकाल लें।
नूडल्स के लिए ओवन को 350 डिग्री पर पहले से गरम कर लीजिए। इसके बाद एक बेकिंग शीट लें इसपर मशरूम और शतावरी को नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल के साथ मिलाएं और कोट करने के लिए टॉस करें। तैयार सब्जियों को बेकिंग शीट पर एक समान परत में फैलाएं और शतावरी के नरम होने तक 6 मिनट तक ओपन में डाल लें।

  • शतावरी को एक प्लेट में निकाल लें और मशरूम को नरम होने तक और 10 मिनट के लिए भूनने के लिए ओवन में रखकर निकाल लें।।
  • एक बड़े बर्तन में, सोबा नूडल्स को पैकेज पर दिए निर्देशों के अनुसार पकाएं और छानकर, ठंडे पानी से धो लें और चिपकने से बचाने के लिए बचा हुआ 1 चम्मच तेल डालें।
  • एक बड़े कटोरे में, नूडल्स को भुनी हुई सब्जियों और सॉस के साथ मिलाएं। अरुगुला के ऊपर नूडल्स रखें, हरा प्याज और तिल छिड़कें और गर्मागर्म सर्व करें।

वीगन डाइट फॉलो करने से आपका वजन कंट्रोल रहता है। साथ ही आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। मुख्य रूप से वीगन आपके पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकता है।

Vegan Mushroom Noodles Benefits
Vegan Mushroom Noodles Benefits

वीगन नूडल्स घर पर तैयार करना काफी आसान है। उम्मीद है कि आपको हमारी ये रेसिपी काफी पसंद आई हो, इसी तरह की रेसिपी के लिए हमारे खाना-खजाना कटैगरी में विजिट करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...