ब्रेकफास्ट में लुत्फ उठाएं यमी रैप सैंडविचेज़ का: Sandwich Recipe
Sandwich Recipe

Sandwich Recipe: सैंडविच अधिकतर लोगों को नाश्ते में पसंद होता है, इसलिए हम लाए हैं कई प्रकार के यमी सैंडविच की रेसिपीज़।

सामग्री: 12 स्लाइस ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड, 1 कप व्हाइट सॉस, ½ कप उबला पालक, ½ कप उबला कॉर्न, 2 बड़े चम्मच क्रीम, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार थोड़ी सी हर्ब्स।
विधि: ब्रेड के किनारे काट के रख दें। पालक में कॉर्न, क्रीम हर्ब्स, व्हाइट सॉस, नमक व कालीमिर्च मिला दें। इस मिश्रण को दो ब्रेड स्लाइस के बीच में लगाकर सर्व करें।

Also read: रोजाना नाश्ते में खाते हैं पोहा तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान: Poha In Breakfast

सामग्री: 1 कप अंकुरित मूंग, मोठ व चना, 100 ग्राम कसा हुआ पनीर, 1 बारीक कटा प्याज, 1 ककड़ी, टमाटर, हरी चटनी, टमाटर सॉस, नमक, चाट मसाला, थोड़ा सा नींबू का रस।
विधि: सबसे पहले मूंग, मोठ, चने को हल्का सा उबालकर थोड़ा सा मैश कर लेंगे। इसमें कसा हुआ पनीर, हरी चटनी, टमाटर सॉस, नमक, चाट मसाला और नींबू मिलाएं। अब ब्रेड की एक स्लाइस पर थोड़ा सा बटर लगाकर यह मिश्रण फैलाएंगे और बारीक कटा प्याज, ककड़ी और टमाटर की स्लाइस लगाएं। ब्रेड की दूसरी स्लाइस लगाकर इसे ग्रिल कर लेंगे। इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

सामग्री: 4 स्लाइस होलग्रेन सैंडविच ब्रेड, 1 बड़ा चम्मच मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच सरसों का पेस्ट, 1 टमाटर बारीक कटा हुआ, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 खीरा बारीक कटा हुआ, 2 लेट्यूज के पत्ते, द छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 टेबल स्पून एक्स्ट्रावर्जिन ऑलिव ऑयल, 2-3 स्लाइस टोफू।
विधि: टोफू के टुकड़ों को सरसों के पेस्ट में लपेटकर रखें। अब एक फ्राईंग पेन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। उसमें टोफू डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करें। ब्रेड स्लाइस को अच्छी तरह से टोस्ट करें। एक स्लाइस पर पर्याप्त मेयोनीज फैलाएं और उस पर टोफू के टुकड़ों की एक परत लगाएं। अब कटा प्याज, खीरा और टमाटर की स्लाइस लगाएं। काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें। इसे ब्रेड के दूसरे पीस से ढक कर हल्के हाथों से दबाएं और उसे बीच से तिकोने आकार में काट कर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

सामग्री: 8 स्लाइस ब्रेड, ½ इंच मोटी बैंगन की स्लाइस काट लें, 4 चीज़ की स्लाइस, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर,नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच मेयोनीज, 2 बड़े चम्मच टमाटर सॉस।
विधि: ब्रेड स्लाइस के बीचोंबीच कटोरी या गिलास से गोल-गोल स्लाइस काट लें। बैगन स्लाइस में काली मिर्च, नमक, हल्दी को मैरिनेट कर डीप फ्राई कर लें। शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। अब 4 ब्रेड स्लाइस पर मेयोनीज और चार ब्रेड स्लाइस पर सॉस लगाया मेयोनीज वाले स्लाइस पर बैगन फ्राई रखें। ऊपर चीज़ की स्लाइस और टमाटर सॉस वाली स्लाइस रखें। हाथ से हल्का दबा दें। ऐसे ही बाकी तीन बना लें। आप इन्हें ऐसे ही सर्व करें या बेक करें। इसके अलावा इसे नॉनस्टिक में हल्का तेल उलट-पलट करके भी सर्व किया जा सकता है।

सामग्री: ब्रेड स्लाइस 6, पनीर (कसी हुई) 1 कप, चीज (कसी हुई) ½ कप, काला जैतून (टुकड़ों में) 1 बड़ा चम्मच, कॉर्न ½ कप, ताजी बेसिल (कटी हुई) 1 बड़ा चम्मच, चुकंदर ½ कप।
फॉर डिप: दही मथा हुआ, मेयोनीज़ 1 कप, कैचअप ½ कप, मस्टर्ड पास्ता ½ कप, लेमन जूस 1 छोटा चम्मच, जैतून तेल 2 बड़े चम्मच, लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, सौंफ के पत्ते 1 बड़ा चम्मच।
विधि: सभी भरावन सामग्री को आपस में मिलाकर एक तरफ रख लें। डिप की सामग्री को भी मिला कर एक तरफ रख लें। ब्रेड की स्लाइस पर भरावन सामग्री को फैलाएं और दूसरी ब्रेड से कवर करें। मनचाहे आकार में काटें और डिप के साथ सर्व करें।