Make delicious desserts with Chef Harpal Singh Sokhi
Make delicious desserts with Chef Harpal Singh Sokhi

Sokhi Sweet Dish: सर्दियों की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।

Lavender Motichoor Laddu
Lavender Motichoor Laddu

सामग्री: बेसन 1 कप, पानी ङ कप, नमक द टीस्पून, चीनी 100 ग्राम, बीट रूट प्योरी 1 कप, पानी ½ कप, हरी इलायची पाउडर 1 टीस्पून, कद्दू के बीज 1 टेबलस्पून, बादाम स्लाइस 1 टेबलस्पून, केसर 1 ग्राम, घी 1 टीस्पून, तेल तलने के लिए।
विधि: सबसे पहले एक पैन में तलने के लिए तेल गरम करें। अब एक कटोरे में बेसन, थोड़ा-थोड़ा पानी और नमक डालकर फेंटें और एक स्मूथ, बिना गांठ वाला बैटर बना लें। गरम तेल के ऊपर
छिद्रयुक्त चम्मच (बूंदी झारा) पकड़ कर रखें। बैटर का एक चम्मच झारे पर डालें और हल्का टैप करें। छोटी-छोटी बूंदें तेल में गिरेंगी। 30-40 सेकंड तक या क्रिस्पी होने तक तलें। निकालकर पेपर टॉवल पर रखें। सारी बूंदी इसी तरह बैच में तलें। अब पैन में बीट रूट प्योरी और पानी डालें, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह पकाएं।
दूसरी पैन में कद्दू के बीज और बादाम को हल्का भून लें। चीनी की चाशनी में क्रश किया हुआ केसर डालें और उसमें बूंदी डालें। अब इसे तब तक मिलाएं जब तक बूंदी सारी चाशनी सोख न ले, इसमें लगभग 2 मिनट लगेंगे। अब इसे प्लेट में निकालें। नट्स, कद्दू के बीज और घी डालकर अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब लड्डू बनाएं और ह्रश्वलेट में सजाएं। हमारे लड्डू तैयार हैं। इन्हें अपने मेहमानों और परिवार के सदस्यों को सर्व करें।

Mix Fruit Paal Payasam
Mix Fruit Paal Payasam

सामग्री: घी 2 टेबलस्पून, पिस्ता (कटा हुआ) 1 टेबलस्पून, बादाम (कटा हुआ) 1 टेबलस्पून, किशमिश 2 टेबलस्पून, चावल (भिगोकर पानी निथारा हुआ) ½ कप, पानी ½ कप, कोकोनट मिल्क 2 कप, केसर 6-8 धागे, हरी इलायची पाउडर द टीस्पून, गुड़ पाउडर ½ कप, सेब (कटा हुआ) ½ नग,
हरे अंगूर (कटे हुए) 5-6 नग, संतरा (छिला और कटा हुआ) ½ नग, केला (छिला और कटा हुआ) 1 नग।
विधि: एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें और उसमें पिस्ता, बादाम और किशमिश हल्का भूनें। अब इसमें चावल डालें, अच्छे से मिलाएं और 1 मिनट तक भूनें। पानी डालें, मिलाएं और 3-4 मिनट तक पकाए। अब कोकोनट मिल्क डालें, अच्छे से मिलाएं और 8-10 मिनट तक पकाएं। केसर, इलायची पाउडर और गुड़ डालें, मिलाएं और 6-8 मिनट तक पकाएं। पायसम को सॄवग बाउल में निकालें। ऊपर से सेब, केला, हरे अंगूर और संतरा डालें और सर्व करें।

Besan Chocolate Barfi
Besan Chocolate Barfi

सामग्री: बेसन 2 कप, घी 1 कप, चीनी 2 कप, पानी 1 कप, इलायची पाउडर 1 टीस्पून, कटा हुआ पिस्ता 2 टेबलस्पून, कोको पाउडर (अनस्वीटंड) 2 टेबलस्पून, केसर 1 ग्राम।
विधि: पैन में घी डालें और इसे पिघलने दें, फिर इसमें बेसन डालकर कम-से-कम 15 मिनट तक भूनें। इसे आंच पर ऐसे ही न छोड़ें। बेसन फूलने लगेगा और हल्का होने लगेगा, बादाम जैसी खुशबू आने लगेगी, मतलब आपका बेसन तैयार है। अब इसे एक बाउल में निकालें और दो हिस्सों में बांट लें। अब केसर को मसलकर बेसन के एक हिस्से में डालें और अच्छे से मिलाएं। एक पैन में पानी और चीनी डालकर चीनी की चाशनी तैयार करें। हमें बर्फी के लिए एक तार की चाशनी बनानी है। अब चीनी की चाशनी दोनों बेसन के बाउल में डालें और अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक यह पूरी तरह ठंडा न हो जाए। अब केसर वाले मिश्रण में इलायची पाउडर डालें। बाकी मिश्रण में कोको पाउडर डालें। दोनों मिश्रणों को अच्छे से मिलाएं और ठंडा होने दें। अब
मोल्ड लें और पैन के तल में घी लगाएं। अब तले में कटे हुए उबले हुए पिस्ता फैलाएं और केसर वाला मिश्रण अच्छी तरह फैलाकर फ्रिज में कुछ देर ठंडा होने दें। अब उसके ऊपर कोको वाला मिश्रण डालें और समान रूप से फैलाएं, इसे 3-4 घंटे तक सेट होने दें।
अब हमारी बर्फी तैयार है, इसे मनचाहे आकार में निकालें।

Blue Kaju Katli
Blue Kaju Katli

सामग्री: काजू 2 कप, चीनी 200 ग्राम, पानी 100 ग्राम, ब्लू पी फ्लावर 8-10 फूल, घी 1 टेबलस्पून, इलायची पाउडर 1 टीस्पून, गुलाबजल 1 टीस्पून, नीले शुगर पर्ल्स (सजाने के लिए)।
विधि: मिक्सचर जार में काजू को थोड़ेथोड़े करके डालें और पाउडर बना लें। पाउडर को छलनी से छान लें ताकि कोई गुठलियां न पड़ें। अब पैन में चीनी और पानी डालकर लगभग एक तार वाली
चाशनी तैयार होने तक पकाएं। ब्लू पी फ्लावर को गरम पानी में डुबोकर उसका रंग निकाल लें। जब चीनी की चाशनी सही कंसिस्टेंसी में पहुंच जाए, उसमें काजू पाउडर डालें और अच्छे से पकाएं।

काजू कतली तैयार है या नहीं, यह देखने के लिए थोड़े सी मिश्रण की गेंद बनाकर चेक करें। जैसे ही मिश्रण गाढ़ा होने लगे, इसका मतलब है कि यह आकार देने के लिए तैयार है। हमारा काजू का डो
तैयार है। अब इसमें घी, गुलाबजल और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को एक बाउल में निकालें और पूरी तरह ठंडा होने दें। अब बटर पेपर पर घी लगाएं और उस पर काजू कतली
का डो बेलें। ऊपर से नीले शुगर पर्ल्स और ब्लू पी फ्लावर डालें और फिर से बेलें। अब डो को पतंग के आकार में काट लें। हमारी ब्लू काजू कतली तैयार है, परोसें और आनंद लें।

Flax Seeds Laddoo
Flax Seeds Laddoo

सामग्री: फ्लैक्स सीड्स (अलसी) 1 कप, नारियल तेल 1 टेबलस्पून, काजू (कटे हुए) 2 टेबलस्पून, किशमिश 1 टेबलस्पून, गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) ङ कप, इलायची पाउडर चुटकी भर, जायफल पाउडर चुटकी भर, सूखा नारियल 1½ टेबलस्पून।
विधि: एक पैन गरम करें और अलसी को मध्यम आंच पर 1 मिनट तक सूखा भून लें और दरदरा पीस लें। इसे एक तरफ रख दें। एक पैन में नारियल का तेल गरम करें। कटे हुए काजू और किशमिश डालें, 2 मिनट तक भूनें। दरदरा पिसा हुआ अलसी डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक भूनें। कद्दूकस किया हुआ गुड़, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें। आंच से उतार लें और
गुड़ के पिघलने तक अच्छी तरह मिलाएं। एक प्लेट को नारियल के तेल से ग्रीस करें, मिश्रण को प्लेट में डालें और 15-20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। 15-20 मिनट के बाद, मिश्रण से नींबू के आकार की बॉल बना लें। लड्डू के आधे हिस्से को सूखे नारियल में लपेट लें और आधे हिस्से को ऐसे ही रहने दें और परोसें।