सर्दियों में ऐसे तैयार करें अमरूद की चटनी: Guava Chuntey Recipes
आपने अमरूद से बना फ्रूट चाट और अचार तो खाया ही होंगा। लेकिन आज हम आपको अमरूद की चटनी की रेसिपी बताने वाले है।
Guava Chuntey Recipes: सर्दियों में बाजार में अमरूद की बाहर सी छा जाती है। अक्सर लोग इसका फ्रूट चाट बनाकर खाते है। ऐसे तो अमरूद और काले नमक का कॉम्बिनेशन बड़ा जबरदस्त है। इसे सर्दियों में लोग धूप में बैठकर खाते है। अमरूद में कई सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर ते लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ये फल भारत में हर घर -घर में इतना फेमस हो चुका है की इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है की यह भारत का अपना फल नही है। इसे पुर्तगाली विदेश से भारत लाए थे। आपने अमरूद से फ्रूट चाट और अचार तो खाया होगा। लेकिन क्या आपने अमरूद की चटनी खाई है? शायद आप इस चटनी का नाम भी पहली बार सुन रहे होंगे। अमरूद की एक नही कई प्रकार से चटनी बनाई जाती है। अगर आप भी अमरूद की चटनी बनाने के बारे में सोच रही है और कुछ समझ नही आ रहा है, तो आप घबराए नहीं। आज हम आपको अमरूद की स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी बताने वाले है। तो चलिए जानते है।
Also read : सर्दियों में ऐसे बनाएं मूली की स्वादिष्ट चटनी: Radish Chuntey Recipes
अमरूद की खट्टी मीठी चटनी

सामग्री
- 1 कप अमरूद
- 6- 7 हरी मिर्च
- आधा कप पुदीने का पत्ता
- 1 चम्मच घिसा हुआ अदरक
- 1 चम्मच जीरा
- आधा चम्मच चीनी
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच नींबू का रस
चटनी बनाने के तरीका
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को साफ पानी से धो लें।
- अब अमरूद को टुकड़ों में काटकर प्लेट में रख लें।
- इसके बाद पुदीने पत्तों को साफ करके पानी से धो लें।
- अब एक मिक्सर जार में कटे हुए अमरूद, पुदीने के पत्ते, अदरक, हरी मिर्च, जीरा, नमक और चीनी डालकर ब्लेंड कर लें।
- अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी हो गई हो, तो इसमें हल्का- सा पानी डालकर दुबारा ब्लेंड कर लें।
- अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें और चटनी को एयर टाइट कंटेनर में करके रख लें।
- तैयार है आपकी अमरूद की खट्टी- मीठी चटनी।
अमरूद की चटपटी चटनी

सामग्री
- 2 कप अमरूद
- 4- 5 लहसुन की कलियां
- 8- 10 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- नमक स्वादानुसार
चटनी बनाने का तरीका
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को धो लें।
- फिर इन्हें छोटे- छोट टुकड़ों में काटकर प्लेट में रख लें।
- इसके बाद हरी मिर्च को भी काट लें। साथ ही साथ ही लहसुन और अदरक को भी छिल लें।
- अब एक इमामदस्ता लें। फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को अच्छे से कूट लें।
- ध्यान रहें इमामदस्ता में सामग्री को कूटने से पहले हल्का नमक मिला लें। इससे सामग्री को कूटने में आसानी होती है।
- अब एक मिक्सर जार में अमरूद और नमक डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद अमरूद के पेस्ट को बाउल में डाल लें। फिर कूटी हुई सामग्री को भी इसमें मिला लें।
- तैयार है अमरूद की चटपटी चटनी। आप इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते है।
