राइस की नई रेसिपीज़ से बनाएं लंच और डिनर को खास: New Rice Recipes
गृहलक्ष्मी होमशेफ कानपुर की रहने वाली टीना आहूजा ने कुछ टेस्टी रेसिपीज़ बताई है जो कि घरवालों और मेहमानों को बेहद पसंद आएंगी।
New Rice Recipes: प्लेन राइस या जीरा राइस बनाकर आप बोर हो गए हैं, तो आपको राइस की तुरंत नई रेसिपी सीख लेनी चाहिए। यह साइड डिश आपके लंच या डिनर एक्सपीरियेंस को और बढ़ा देगी। स्वाद भरा अनुभव देने के लिए आप गृहलक्ष्मी होमशेफ कानपुर की रहने वाली टीना आहूजा ने कुछ टेस्टी रेसिपीज़ बताई है जो कि घरवालों और मेहमानों को बेहद पसंद आएंगी।
Also read: जब भी अचानक घर आ जाए मेहमान तो स्नैक्स में झटपट बनाएं ये तन्दूरी आलू
पाइनएप्पल फ्राइड राइस

सामग्री
2 कप उबले हुए चावल
1/2कप पाइनएप्पल
2 टेबल स्पून लाल शिमला मिर्च बारीक कटा
10-12 काजू
1 छोटा प्याज बारीक कटा
2 टेबल स्पून मटर के दाने
1 टेबल स्पून हरी प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 हरीमिर्च कटी
1 टी स्पून अदरक बारीक कटा
1/4 टी स्पून काली मिर्च कुटी हुई
स्वादानुसार नमक
2 टेबल स्पून तेल
विधि
कड़ाई में तेल डाल कर गरम करे और फिर बारीक कटी प्याज़ हरी मिर्च ,अदरक ,काजू डाल कर तेज आंच पर 1 मिनट भूने। शिमला मिर्च, मटर,पाइनएप्पल, दरदरी कुटी काली मिर्च स्वाानुसार नमक डाल कर 2-3 मिनट हल्के हाथों से चलाते हुए भूने।
उबले हुए चावल डाल कर तेज आंच पर 2 मिनट पकाएं बारीक कटी हरी प्याज़ के पत्ते डाल कर गैस बंद कर दे और मिक्स करे।सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरी प्याज़ से गार्निश करके गरमा गरम सर्व करें।
पालक पनीर पुलाव
सामग्री
1 कप बासमती चावल
3 चम्मच घी
1 बड़ी इलायची
1 हरी इलायची
4 लौंग
1″ दालचीनी
1 तेजपत्ता
1 चम्मच जीरा
2 कप पालक की प्यूरी
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 चम्मच काली मिर्च
1/2 चम्मच नमक
2 कप पानी
200 ग्राम पनीर के टुकड़े
1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
1 चम्मच बिरयानी मसाला
1 चम्मच नींबू का रस
कटा हुआ हरा धनिया पत्ती
विधि
चावलों को अच्छी तरह से धोकर 1/2 घंटे के लिए भिगो दें।
एक कढ़ाई में घी डालकर बड़ी इलायची, हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता, जीरा भून लें। अब इसमें पालक की प्यूरी डालें।अब इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च, नमक डालकर 3-4 मिनट पकाएं।
अब इसमें भीगे हुए चावल डालकर 2 कप पानी डालें, नींबू का रस डालें।कश्मीरी लाल मिर्च, बिरयानी मसाला डालें। 5 मिनट तेज आंच पर पकाकर 6-7 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं। एक पेन में घी गर्म करके पनीर के टुकड़े शैलो फ्राई करके पुलाव में मिक्स कर दें।धनिया पत्ती भी डाल दें।बनने के बाद 10 मिनट ढककर रख दें। पालक पनीर पुलाव तैयार है।
कॉर्न कैप्सिकम पुलाव

सामग्री
1 कटोरी बासमती चावल
आवश्यकता अनुसार पीली, हरी,लाल शिमला मिर्च-एक एक तीनों मीडियम आकार के
1/2 कटोरी फ्रोजेन कॉर्न
1 टमाटर
1 हरी मिर्च
1 नींबू
1 प्याज़
2-3 तेज पत्ता
8-10 काली मिर्च साबुत-दाने
3-4 लौंग
1-2 हरी इलायची
1/4 चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
1 छोटी चम्मच पिसा गरम मसाला
आवश्यकतानुसार तेल
आवस्यकता अनुसार पानी-
विधि
चावल को साफ धो कर 20-25 मिनट के लिए भिगो दें फिर पुलाव में डालने वाली सभी सामग्री इकट्ठा करे।शिमला मिर्च को और हरी मिर्ची को साफ धो कर लम्बा काट लेंगे ।कॉर्न को भी धो लें प्याज़,टमाटर को भी लम्बा काट लेंगे ।
चावल बनाने के लिए एक पेन में जरूरत के अनुसार पानी डालकर गेस पर उबाल लेंगे और चावल डाल कर पका लेंगे चावल को 3/4 ही पकाए थोड़ा बाद में सब्जियो के साथ पका लेंगे ।चावल को छलनी में लेंगे एक्स्ट्रा पानी निकाल लेंगे ।अब गेस पर कड़ाई चड़ा कर तेल गरम करके साबुत मसाले डाल दें और फिर प्याज़ डाल कर 2 मिनट फ्राई करेंगे।
प्याज़ के बाद कॉर्न,तीनो शिमला मिर्च ,हरी मिर्ची,टमाटर डाल कर 1-2 मिनिट तक पका लेंगे फिर नमक, पिसा हुआ गरम मसाला डाल कर 1-2 मिनिट और पका लेंगे। अब चावल को डालकर और मिला लेंगे । सबको एक साथ हिलाते हुए मिला लें फिर नींबू का रस डाल कर मिक्स करेंगे। पुलाव को गरम गरम कोई भी रायता, दही,सलाद के साथ सर्व करें।
गार्लिक मशरुम फ्राइड राइस
सामग्री
200 ग्राम मशरुम
2 कप बासमती राइस
3-4 लहसुन की कली
1 प्याज कटी हुई
1 टमाटर कटा हुआ
3-4 हरी मिर्च
2 चम्मच स्प्रिंग अनियन
2 चम्मच हरी धनिया
1 टी स्पून सोया सॉस
1 टी स्पून टमैटो सॉस
नमक स्वाद अनुसार
3 टेबल स्पून ओलिव आयल
विधि
सबसे पहले बासमती चावल को साफ़ धो कर कुकर में 2 सीटी लगाकर पका ले।
अब दूसरी तरफ मशरुम को साफ़ धोकर काट कर गरम पानी मे 5 मिनट के लिए डाल दे ।फिर पानी अलग कर दे।अब एक पैन मे 1 टेबल स्पून ओलिव आयल डाल कर गरम होने दे फिर इसमें कटे हुए मशरुम और थोड़ी हरी प्याज डाल दे 2 मिनट के बाद टमाटर डाल कर चलाये। अब गैस बंद कर दे।
अब दूसरे पैन में बचा हुआ तेल डालें फिर इसमें हरी मिर्च लहसुन और प्याज डाल कर 5 मिनट चलाये।फिर इसमें सोया सॉस टमाटो सॉस और नमक डाल कर चलाये फिर इसमें बने हुए बासमती चावल डाल कर अच्छी तरह मिलाये।
अब इसमें ऊपर से स्प्रिंग अनियन और हरा धनिया डाले। और टमाटर सालसा के साथ सर्व करे। तैयार है गार्लिक मशरुम फ्राइड राइस।
तवा पुलाव

सामग्री
2 कप चावल
1 चम्मच लहसुन अदरक हरी मिर्च की पेस्ट
2 छोटी प्याज़ बारीक कटा हुआ
2 टमाटर बारीक कटा हुआ
1/2 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
1 आलू
3-4 पीस फूलगोभी उबली हुई
2 चम्मच मटर उबली हुई
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
1-2 चम्मच पाव भाजी मसाला
आवश्यकता अनुसार हरा धनिया
विधि
पुलाव के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर आधे घंटे तक भिगो कर रखें। पतीले में पानी डालकर उबालें उसमे चावल को एक बार फिर से धोकर डाले और नमक डालकर पकाए। चावल को तोड़कर देखे वो अच्छे से टूट रहा फिर छानी में चावल डालकर पानी निकाल ले
आलू गोभी के छोटे छोटे पीस करके उबाल ले और मटर को भी कुकर में एक छोटे डिब्बे डालकर इसी के साथ उबाल ले।
अब एक पैन में तेल और बटर डाले।फिर जीरा डाले।अदरक लहसुन मिर्च पेस्ट डाले फिर प्याज़ शिमला मिर्च डालकर पकाएं। प्याज गुलाबी हो जाय फिर टमाटर और नमक डालकर भूने, और थोड़ा टमाटर को मैश कर ले |
फिर उसमें और आलू और गोभी डालकर 1 मिनट भूने और फिर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा पाव भाजी मसाला डालकर तेल ऊपर आने तक पकाएं। अब चावल और मटर डाले और थोड़ा पाव भाजी मसाला ऊपर से डालकर अच्छे से मिक्स करें और ऊपर हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले। गर्म गर्म सर्व करें।
