Modern Kitchen Electric Appliances: हमारे किचन के काम को आसान बनाने के लिए कई तरह के इलेक्ट्रिक उपकरण बनाए गए हैं, जिनकी मदद से हम न सिर्फ नए जमाने के बल्कि पुराने जमाने के भी स्वादिष्ट खाने मिनटों में बना सकते हैं। इस दिवाली इन मॉडर्न किचन इलेक्ट्रिक अप्लायंसेस की शॉपिंग करें।
आजकल हमारे किचन के कामों को आसान करने के लिए कई तरह के इलेक्ट्रिक उपकरण बनाए गए हैं। शायद आपको लगता होगा कि ये सिर्फ नए तरह के खाने बनाने के लिए होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इन उपकरणों से हम पुराने जमाने के पारंपरिक खाने भी आसानी से बना सकते हैं। इन उपकरणों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें से ज्यादातर अप्लायंस में कम तेल में अच्छा खाना बनता है जो हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आज हम आपको कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक किचन के उपकरण बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने पसंदीदा पुराने समय के व्यंजन भी आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन इलेक्ट्रिक उपकरणों के नाम।
इंस्टेंट पॉट
इंस्टेंट पॉट कम बिजली के उपयोग से चलता है। यह देखने में तो बिल्कुल सामान्य प्रेशर कुकर की तरह लगता है, लेकिन इसमें टाइम सेट करने की सुविधा होती है। इस उपकरण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें खाना बहुत ही जल्दी पकता है। आप इस मॉडर्न कुकर में फैमिली के लिए छोले, दाल बाफला, दाल, राजमा, चिकन, मटन और खिचड़ी जैसे पारंपरिक खाने बहुत आसानी
से बना सकते हैं। इस उपकरण में बस सामग्री डालें, पानी मिलाएं, बटन दबाएं और कुछ ही देर में खाना तैयार हो जाता है।
इंडक्शन कुकटॉप
ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोग अपने घर में नॉर्मल गैस चूल्हे के बजाय इंडक्शन चूल्हा रखना पसंद करते हैं, क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा एडजेस्टेबल होता है और इसमें खाना जल्दी पकता है। यह देखने में फ्लैट चूल्हे की तरह होता है, लेकिन कम बिजली के उपयोग से चलता है और इसे साफ करना तो बहुत ही ज्यादा आसान है। इंडक्शन पर आप रोटी, पराठा, आलू-गोभी जैसी तवा सब्जी, बेसन का चीला, दाल और चावल जैसे रोज की रेसिपीज आराम से बना सकते हैं।
एयर फ्रायर

एयर फ्रायर आजकल के युवाओं के बीच बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है,क्योंकि ज्यादातर लोग कम तेल का खाना पसंद करते हैं और यह अप्लायंस बिल्कुल कम तेल में ही खाना बनाता है, जिससे खाना हेल्दी और स्वादिष्ट बनता है। एयर फ्रायर में आप समोसे, गुजिया, आलू टिक्की, पकौड़े, कचौड़ी, सूखी सब्जियां जैसे भिंडी या अरबी भी कुरकुरी बनाकर खा सकते हैं। अगर आप भी फिटनेस के शौकीन हैं तो ये उपकरण बिल्कुल आपके लिए ही है।
ओवन
ओवन एक छोटा-सा बेकिंग ओवन होता है, जो बिजली से चलता है। इसमें आप खाने को सेंक सकते हैं, टोस्ट कर सकते हैं और ग्रिल भी कर सकते हैं। इसमें नानखटाई, बेसन लड्डू, केक, गुजराती हांडवो और बेक्ड समोसे बनाए जा सकते हैं। यह आपके बेक्ड आइटम को आसानी से बना सकता है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसे उपयोग करना बहुत ही ज्यादा आसान है, क्योंकि इसमें टेंपरेचर और
टाइमिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिसमें सिर्फ आप एक क्लिक के साथ कुकिंग कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक राइस कुकर
इलेक्ट्रिक कुकर उन उपकरणों में शामिल है, जो बहुत साल पहले लॉन्च हुए थे, तब सिर्फ इनका उपयोग चावल पकाने के लिए किया जाता था। लेकिन, इसमें आप सिर्फ चावल नहीं पका सकते हैं बल्कि कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज भी एक बटन दबाकर बना सकते हैं। इलेक्ट्रिक राइस कुकर में
आप खिचड़ी, तहरी, खीर, पुलाव और बिरयानी आसानी से बना सकते हैं। सबसे बड़ी खासियत इस उपकरण की यह है कि इसमें खाना बिल्कुल भी जलता नहीं है।
मिक्सर ग्राइंडर

हर घर की जरूरत मिक्सर ग्राइंडर होती है। यह शायद आपको आजकल हर घर में देखने को मिल जाएगा, क्योंकि अब ऐसे ही बहुत कम घर बच गए हैं जो सदियों पुराने सिलबट्टे का उपयोग करते हैं। मिक्सर ग्राइंडर में अक्सर हम चटनी या मसाले पीसते हैं, लेकिन इसका उपयोग आप कई तरह की चीजों के लिए कर सकते हैं। इसमें आप सब्जी, कढ़ी, मसाला पेस्ट, सांभर के साथ अन्य कई तरह की चटनियां एक साथ बना सकते हैं।
इडली स्टीमर

साउथ इंडियन क्यूजीन के दीवाने लोग अपने घर में इडली स्टीमर तो जरूर रखते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो अब इसका उपयोग सिर्फ इडली बनाने के लिए नहीं बल्कि कई तरह के अन्य डिशेज के बनाने के लिए भी कर सकते हैं। आप इडली स्टीमर में मोदक, पातरा, ढोकला और स्टीम की हुई सब्जियां आसानी से बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि यह उपकरण उन लोगों के
लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है, जो बिना तेल के खाना पसंद करते हैं।
डबल बॉयलर
डबल बॉयलर को दो भाग में बांटा गया है। पहला नीचे पानी वाला हिस्सा और दूसरी ऊपर खाना पकाने वाला हिस्सा। इसे इस तरह इस्तेमाल करते हैं कि नीचे के बर्तन में पानी डालकर उसे गरम किया जाता है और ऊपर वाला बर्तन जिसमें खाना होता है, उस पानी की भाप से धीरे-धीरे पकता है। इससे दूध वाली चीजें जैसे- रबड़ी, खोया, खीर, हलवा, चॉकलेट या सब्जियां आसानी से
बिना जले पक जाती हैं।
सैंडविच मेकर
सैंडविच मेकर एक छोटा-सा उपकरण है, जिसमें ब्रेड को टोस्ट या ग्रिल किया जाता है। लेकिन, इसमें सिर्फ सैंडविच ही नहीं बल्कि कई तरह की देसी डिशेज भी बन सकती है। आप सैंडविच मेकर में बेसन टोस्ट, देसी स्टाइल ब्रेड पकौड़ा, आलू का पराठा और मिक्स वेज सैंडविच भी बना सकते हैं। इसमें कम तेल में बिल्कुल क्रिस्पी खाना बनता है।
इलेक्ट्रिक केतली

अकेले रहने वाले लोग इलेक्ट्रिक केतली का अक्सर इस्तेमाल करते हैं। इसमें पहले सिर्फ पानी गर्म किया जाता था। लेकिन, इसमें आप चाय, कॉफी, दूध गर्म करना या इंस्टेंट सूप के अलावा अंडे भी बॉयल कर सकते हैं। इन इलेक्ट्रिक केतली में टेंपरेचर कंट्रोल करने के लिए बटन और किस मोड पर खाना पकाना है, उसके लिए कुछ फीचर्स भी दिए जाते हैं।
