राखी पर ब्रेड से बनाएं ये दो डेजर्ट रेसिपीज: Rakshabandhan 2024
रक्षाबंधन पर इस स्वीट में कुछ नया च्राई करना चाहते है, तो आप ब्रेड के ये दो डेजर्ट रेसिपीज को बना सकते है।
Bread Desert Recipe: घर पर सुबह के ब्रेकफास्ट में अक्सर लोग ब्रेड से बनी हुई चीजें ही खाते है। शाम को स्नैक्स में भी ज्यादातर लोग चाय के साथ ब्रेड ही खाना पसंद करते है। अब रक्षाबंधन आने में कुछ दिन ही बचे है। ऐसे में लोग तरह- तरह की मिठाईयां भाईयों के खाने के लिए बहनें तैयार करती है। अब मार्केट में मिठाईयों में मिलावट काफी ज्यादा की जाती है। ऐसे में लोग घर में ही मिठाई बनाते है। इसलिए आज हम ब्रेड से बनने वाली दो डिज़र्ट रेसिपीज लेकर आए है। अब हमेशा मिठाई खाने से भी मन भर जाता है। ऐसे में कुछ अलग ट्राई करने के लिए आप इस डिज़र्ट रेसिपीज को जरूर ट्राई कर सकते है। आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते है। इस रक्षाबंधन कुछ अलग ट्राई करने के लिए इन रेसिपीज को बनाएं।
स्वीट ब्रेड रोल रेसिपी

सामग्री
- 6-7 ब्रेड स्लाइस
- 1 कप चीनी
- 2 कप मलाई
- 1 कप बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 कप देशी घी
बनाने का तरीका
- स्वीट ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के ब्राउन पार्ट को काटकर अलग कर लें।
- फिर सारे ब्रेड स्लाइस को बेलन से बेलकर चपटा कर लें।
- अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें। पैन गर्म होने पर देशी घी डाल दें।
- घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डालकर मिला लें।
- फिर इसमें दूध की मलाई, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
- जब ये सारी चीज अच्छे से पक जाएं, तो गैस को बंद कर दें।
- अब ब्रेड को बेलन से बेलने के बाद इसमें तैयार की हुई स्टफिंग को बीच में भर और रोल बनाएं।
- इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें घी डाल दें।
- घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें तैयार किए हुए ब्रेड रोल को डालकर क्रिस्पी और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- तैयार है स्वीट ब्रेड रोल। गरमागरम स्वीट ब्रेड रोल को मलाई और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ सर्व करें।
ब्रेड मालपुआ रेसिपी

सामग्री
- 6-7 ब्रेड स्लाइस
- 2 कप मैदा
- 1 कप चीनी
- 2 कप दूध
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स
- 3 कप तलने के लिए तेल
बनाने का तरीका
- ब्रेड मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस का चुरा बना लें।
- अब इस चुरे को एक बाउल में निकाल लें। फिर इसमें चीनी, दूध, मैदा, बेकिंग सोडा, और इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
- इसके बाद एक मिक्सर जार में इन सभी चीजों को डाल लें। फिर इसका एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को बाउल में निकाल लें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो, तो इसमें दूध डालकर पेस्ट को पतला कर लें।
- इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें।
- तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें करछुल की मदद से बैटर को डाल दें।
- अब इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
- फिर इसे प्लेट में निकाल लें। तैयार है ब्रेड मालपुआ।
- खोया और बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स के साथ ब्रेड मालपुआ को सर्व करें।
