बच्चों के लिए मीठे कटहल से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट रेसिपी: Jackfruit Recipes
Jackfruit Recipes

बच्चों के लिए मीठे कटहल से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट रेसिपीज: Jackfruit Recipes

मीठे कटहल की मदद से आप घर पर बहुत ही टेस्टी रेसिपीज बना सकती है।

Jackfruit Recipes: कटहल हर मौसम में मार्केट में मिल जाता है। अब कई लोग सिर्फ कच्चे कटहल से कोफ्ते, पकौड़े, सब्जी, चोखा जैसी रेसिपी बनाकर खाते है। लेकिन क्या आपको पता मीठे कटहल से कई सारी टेस्टी रेसिपीज बनाकर तैयार की जाती है। कच्चे कटहल को ज्यादा दिन तक काटा नही जाता है, तो ये अंदर से पक जाता है। फिर इससे आप तरह- तरह की रेसिपीज बना सकते है। कई लोग तो फल के रूप में पके हुए कटहल को ऐसे ही छिलकर खा लेते है। ये खाने में बहुत ही मीठा और रसीला होता है। अगर आपको फल के रूप से कटहल खाना पसंद नही है, तो आप मीठे कटहल से रेसिपीज भी तैयार कर सकते है। आज हम आपके लिए ऐसी ही दो रेसिपीज लेकर आए है। चलिए जानते है।

Also read: वर्कआउट के बाद प्रोटीन रिच डाइट लेने के लिए इन 2 रेसिपी को करें ट्राई: Protein Rich Recipes

Jackfruit Recipes
Jackfruit Halwa

सामग्री

  • 2 कप पका हुआ कटहल
  • आधा कप चीनी
  • 2 कप देशी घी
  • 1 कप बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने का तरीका

  • कटहल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को छिलकर इसका गूदा निकाल लें।
  • फिर इसे मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब एक प्लेट में काजू, बादाम, पिस्ता, काजू को चाकू की मदद से काटकर प्लेट में रख लें।
  • अब गैस पर एक पैन रख दें। पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें देशी घी डाल दें।
  • घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें कटहल का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।
  • कटहल जब 80% पक जाए, तो इसमें आधा कप चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • जब कड़ाही घी छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • 10 मिनट के बाद इसमें बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डालकर मिला लें।
  • 2 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। कटहल का हलवा तैयार है।
Jackfruit Shake
Jackfruit Shake

सामग्री

  • 2 कप पका हुआ कटहल
  • 3 कप दूध
  • 4 चम्मच चीनी
  • 1 कप बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स
  • 1 कप वनीला आइसक्रीम
  • बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

  • कटहल का शेक बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को छिलकर इसका गूदा अलग कर लें।
  • अब मिक्सर में कटहल के गूदे को डाल दें।
  • फिर इसमें दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालकर ब्लैंड कर लें।
  • अब प्लेट में काजू, बादाम, पिस्ता को चाकू की मदद से काट लें।
  • अगर शेक ज्यादा गाढ़ा हो जाएं, तो इसमें थोड़ा सा दूध डालकर दुबारा ब्लैंड कर लें।
  • शेक को गिलास में डालकर ऊपर से वनीला आइसक्रीम और कटे हुए ड्राईफ्रूट्स से गार्निंश करके सर्व करें।
  • कटहल शेक तैयार है।