वीकेंड पर बनाएं एवोकाडो की ये 2 स्वादिष्ट रेसिपीज: Avocado Recipes
Avocado Recipes

वीकेंड पर बनाएं एवोकाडो की ये 2 स्वादिष्ट रेसिपीज: Avocado Recipes

वीकेंड पर एवोकाडो की ये दो टेस्टी रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।

Avocado Recipes: वीकेंड आते ही ध्यान सीधा चटपटे खाने पर जाता है। पूरे हफ्ते काम की भागादौड़ी में हम कुछ अलग से बनाकर खा नही पाते है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के पास कुछ अलग ट्राई करने के लिए वीकेंड ही बचता है। ज्यादातर लोग सुबह में जल्दी बनने की वजह से सैंडविच का ही ब्रेकफास्ट कर लेते है। लेकिन वीकेंड पर ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक कुछ अलग बनाने का पूरा समय होता है, इसलिए आज हम ऐसी ही दो रेसिपीज लेकर आए है। एवोकाडो भला किसको खाना पसंद नही होता है। अक्सर लोग एवोकाडो का टोस्ट खाना बहुत ज्यादा पसंद करते है। ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम एवोकाडो की दो रेसिपीज लेकर आए है। इसे आप इस वीकेंड घर पर जरूर ट्राई करें, तो चलिए जानते है।

Also read: बैली फेट कम करने के लिए सूप की इन रेसिपी को जरूर करें ट्राई: Soup for Weight Loss

Avocado Recipes
Avocado Toast

सामग्री

  • 2 पके हुआ एवोकाडो
  • 2 बारीक कटे हुए प्याज
  • 3 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • 6 ब्रेड स्लाइस
  • आधा कप मक्खन
  • 1 चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स
  • 1 चम्मच चिली प्लेक्स

बनाने का तरीका

  • एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एवोकाडो को छिल लें।
  • फिर चम्मच की मदद से एवोकाडो को अच्छे से मैश कर लें।
  • फिर इसमें बारीक कटी हुई प्याज, लहसुन की कलियां, नमक, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर मिला लें।
  • अब गैस पर एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गर्म कर लें।
  • फिर इस पर ब्रेड के स्लाइस डालकर क्रिस्पी होने तक सेक लें।
  • ब्रेड को सेक के बाद इस पर एवोकाडो का मिश्रण डाल दें।
  • इसके बाद इस पर मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालकर छिड़क दें।
  • अब इसे टोस्टर में डालकर दुबारा सेंक लें।
  • तैयार है एवोकाडो टोस्ट। सॉस और चाय के साथ टोस्ट को सर्व करें।
Egg Avocado Salad
Egg Avocado Salad

सामग्री

  • 2 कटा हुआ एवोकाडो
  • 2 लाल चेरी टमाटर
  • 1 बारीक कटा हुआ खीरा
  • 1 जैलपीनो
  • 1 कप बारीक कटी हुई प्याज
  • 2 उबले हुए अंडे
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • 1 बारीक कटा हुआ स्प्रिंग अनियन
  • आधा कप जैतून का तेल
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच डिजॉन मस्टर्ड
  • 1 चम्मच शहद या मेपल सिरप
  • 2 क्रश्ड किया हुआ लहसुन
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला

बनाने का तरीका

  • एग एवोकाडो सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कटे हुए एवोकाडो, खीरा, लाल प्याज, जैलपीनो, टमाटर, स्प्रिंग अनियन डालकर मिला लें।
  • अब एक दूसरे बाउल में जैतून का तेल, नींबू का रस, डिजॉन मस्टर्ड, नमक, क्रश्ड किया हुआ लहसुन डालकर एक तरी तैयार कर लें।
  • इसके बाद उस बाउल में उबले हुए अंडे को काटकर मिला लें। फिर उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर मिला लें।
  • अब तैयार की हुई तरी को सलाद में डालकर अच्छे से मिलाकर टॉस करें।
  • तैयार है एग एवोकाडो सलाद। आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते है।