बैली फेट कम करने के लिए सूप की इन रेसिपी को जरूर करें ट्राई: Soup Recipes for Weight Loss
Soup Recipes for Weight Loss

बैली फेट कम करने के लिए सूप की इन रेसिपीज को जरूर करें ट्राई: Soup Recipes for Weight Loss

बैली फेट घटाने के लिए आप इन सूप रेसिपीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

Soup for Weight Loss: वजन बढ़ने के लिए आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। वजन कम करने के लिए लोग तरह की चीजें करते है। चाहे वो डाइट हो या फिर एक्सरसाइज लेकिन इससे भी कुछ फर्क नही पड़ता है। कई लोग तो बैली फेट कम करने के लिए अपने मील को स्किप करने लगते है। इसकी वजह से पोषण की कमी होने लगती है। मील स्किप करना शरीर के लिए भी नुकसानदायक होता है। ऐसे में आप मील स्किप करने के बजाए आप लिक्विड चीजें का सेवन कर सकते है। आप सूप पी सकते है। ये वेट लॉस के लिए हेल्दी विकल्प है। सूप पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपको बैली फेट घटाने में काफी मदद मिलती है। इसलिए आज हम बैली फेट को कम करने के लिए 2 सूप रेसिपीज बताने वाले है। इसे आप घर पर काफी आसानी से बनाकर तैयार कर सकते है, तो चलिए जानते है बनाने के बारे में।

Also read: इस बार रक्षाबंधन पर मैदे से नहीं आटे से तैयार करें स्वादिष्ट घेवर: Atta Ghewar Recipe

Soup for Weight Loss
Finger Millet Soup

सामग्री

  • आधा कप रागी का आटा
  • 1 कप कटी हुई ब्रोकली
  • आधा कप कटी हुई गाजर
  • आधा कप कटा हुआ प्याज
  • 2 चम्मच देशी घी
  • 1 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 4- 5 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां
  • आधा कप पनीर
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • 2 चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • फिंगर मिलेट सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में देशी घी डालकर गर्म कर लें।
  • घी गर्म होने पर इसमें बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां डालकर भून लें।
  • अब इसमें कटी हुई गाजर, ब्रोकली, शिमला मिर्च और प्याज डालकर अच्छे से पका लें।
  • इसके बाद इसमें कटा हुआ पनी, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर मिला लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें 4 कप पानी डाल दें और एक उबाल आने तक पकाएं।
  • अब साइड में 2 चम्मच रागी आटा को थोड़े पानी में डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • जब पानी में एक उबाल आ जाएं, तो इसमें सोया सॉस और रागी आटे का तैयार किया हुआ घोल डालकर मिला लें।
  • 15 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। गरमागरम सूप को बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।
Oatmeal Soup
Oatmeal Soup

सामग्री

  • 1 कप ओट्स
  • 2 चम्मच देशी घी
  • आधा कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  • आधा कप मटर
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी प्याज
  • 4 चम्मच टमाटर प्यूरी
  • 2 चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
  • 3- 4 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • ओटमील सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में देशी गर्म कर लें।
  • घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां डालकर भून लें।
  • अब इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, हरी प्याज, मटर और टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं।
  • जब ये सारी चीजें अच्छे से पक जाएं, तो इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर मिलाएं।
  • फिर इसमें 4 कप पानी डालकर उबाल लें। जब पानी में उबाल आ जाएं, तो इसमें ओट्स और सोया सॉस डाल दें। इसे धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं।
  • 15 मिनट के बाद बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें। तैयार है गरमागरम ओटमील सूप।