Kids Food Art Ideas
Kids Food Art Ideas

Summary: बच्चों के लिए फूड आर्ट और फन बेंटो बॉक्स आइडियाज़ – टिफिन को बनाएं मज़ेदार और हेल्दी

बच्चों के लिए खाना खिलाना अब आसान और मज़ेदार बनाएं फूड आर्ट और बेंतो बॉक्स की मदद से। ये क्रिएटिव और हेल्दी आइडियाज़ बच्चों को सब्ज़ियाँ खाने और टिफिन पसंद करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Kids Food Art Ideas: बच्चों को पोषण देना जितना ज़रूरी है, उतना ही बड़ा टास्क उन्हें खाना खिलाना भी है। माँ ने प्यार से सब्ज़ियाँ बनाईं, दाल में घी डाला, पर बच्चा देख कर नाक-भौं चढ़ा ले, तो दिल भी टूटता है और चिंता भी बढ़ती है। ऐसे में फूड आर्ट और फन बेंटो बॉक्स आइडियाज़ मम्मियों के लिए एक क्रिएटिव और असरदार उपाय बनकर उभरते हैं। ये तरीके न केवल खाने को विज़ुअली अट्रैक्टिव बनाते हैं, बल्कि बच्चे को सब्ज़ियाँ और हेल्दी चीज़ें खुशी से खाने की ओर भी प्रेरित करते हैं।

Kids Food Art Ideas
food art

फूड आर्ट यानी खाने को इस तरह सजाना या बनाना कि वह किसी कहानी, जानवर, कार्टून या रंग-बिरंगे चित्र जैसा लगे। उदाहरण के लिए इडली को स्माइली फेस की तरह सजाना, ब्रेड को स्टार या कार शेप में काटना या खीरे-गाजर से फूल और पेड़ बनाना।

बच्चे अक्सर आंखों से पहले खाते हैं। अगर खाना देखने में बोरिंग लगे, तो वे खाने से कतराते हैं। लेकिन जब वही खाना उनके फेवरिट कार्टून कैरेक्टर या जानवर जैसा लगे, तो वे उसे मज़े से खाते हैं। यह तरीका पिकी ईटर यानी जो बच्चे खाने में बहुत चूज़ी होते हैं, उनके लिए भी कारगर साबित होता है।

bento box idea
bento box idea

बेंतो बॉक्स जापान से आया एक शानदार फूड प्रेजेंटेशन स्टाइल है, जिसमें एक टिफिन को छोटे-छोटे खानों में बांटकर सजाया जाता है न केवल स्वाद और पोषण के लिहाज से, बल्कि रंगों, शेप और थीम के अनुसार भी।

आपके बच्चे के टिफिन में चावल का पांडा, गाजर की पतली स्ट्रिप्स से बनी घास, खीरे की झील और उबले अंडे का बन्नी एक पूरी छोटी सी कहानी कह सकते हैं। इससे बच्चा हर दिन टिफिन खोलने को एक्साइटेड रहेगा और खाना खाने की आदत और भी मज़बूत होगी।

स्माइली इडली या डोसा – गाजर और मटर से फेस बनाएं

रोटी रोल कैटरपिलर – वेज रोटी रोल्स को लाइन में लगाकर कैटरपिलर बनाएं

फ्रूट फ्लावर्स – सेब, केला, कीवी और तरबूज़ को फूल की शेप में काटें

ब्रोकोली ट्री और चावल का मैदान – प्लेट को जंगल जैसा लुक दें

टोमैटो लेडीबग – चेरी टोमैटो, चीज़ और ऑलिव से बनी क्यूट लेडीबग

इन आइडियाज़ के लिए महंगे टूल्स की ज़रूरत नहीं, बस थोड़ी कल्पना और प्यार चाहिए।

भले ही खाना दिखने में सुंदर हो, लेकिन पोषण पर कोई समझौता न हो। कोशिश करें कि हर फूड आर्ट प्लेट में प्रोटीन, फाइबर, और एनर्जी का संतुलन बना रहे। साथ ही, कम से कम 3 रंगों का नियम अपनाएं हरा, लाल/नारंगी और सफेद/पीला। इससे बच्चे को पोषण भी मिलेगा और प्लेट भी रंगीन दिखेगी।

Involve the child and let him learn
Involve the child and let him learn

अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है, तो उसे खुद फूड आर्ट में शामिल करें। उसे बताएं कि आज उसकी थाली में क्या बना है, क्या शेप है, किस चीज़ से बना है। इससे उसकी खुद खाना बनाने में रुचि बढ़ेगी और वह धीरे-धीरे खाना बर्बाद करना छोड़ देगा। आप इसे एक क्रिएटिव गेम या एक्टिविटी बना सकती हैं – खासकर वीकेंड्स या छुट्टियों में।

आज के समय में जहां बच्चों को प्रोसेस्ड और जंक फूड बहुत आकर्षित करता है, वहां फूड आर्ट और बेंतो स्टाइल खाना एक मज़ेदार, रंगीन और पोषक विकल्प बन सकता है। जब खाना दिखने में सुंदर, खेलने जैसा और स्वाद में लाजवाब हो तो बच्चा न केवल उसे खाएगा, बल्कि खाने से प्यार भी करेगा।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...