इन वीडियो को देखकर घर में बनायें कटोरी चाट
कटोरी चाट को आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। अगर आपको इसको बनाने में कुछ दिक़्क़त आती है तो बस आप इन वीडियो की मदद लें और अपनी फ़ैमिली के साथ आनंद लें इस कटोरी चाट का।
Katori Chaat Recipe: चाट का नाम सुनते ही हर किसी के मुँह में पानी आ जाता है। पानी-पूरी से लेकर दही पापड़ी, छोले चाट तक तरह-तरह की चाट होती हैं। लेकिन आज हम जिस चाट की बात कर रहे हैं वो बहुत ही ख़ास है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं कटोरी चाट की। जिस ख़स्ता और टेस्टी चाट को देखते ही आप अपने आप को रोक नहीं पाते हैं, उस कटोरी चाट को आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। अगर आपको इसको बनाने में कुछ दिक़्क़त आती है तो बस आप इन वीडियो की मदद लें और अपनी फ़ैमिली के साथ आनंद लें इस कटोरी चाट का।
कुक विद् पारुल के इस वीडियो की मदद से एकदम स्ट्रीट स्टाइल कटोरी चाट बना सकते हैं। सबसे पहले मैदा में थोड़ी सूजी, नमक, अजवायन और तेल डालकर डो तैयार करके थोड़ी देर रेस्ट के लिये रखें। अब इसको बेलकर कटोरी के चारों तरफ़ लपेटकर कड़ाही में सेक लें। अब आलू, उबले हुए छोले, दही, चाट मसाला, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर स्टफिंग तैयार कर लें। अब इस स्टफिंग को कटोरी में भरकर ऊपर से अनार के दाने डालकर सर्व करें। उनके इस वीडियो को 5.1 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।

Also read: उड़द दाल कढ़ी की रेसिपी जरूर ट्राई करें। टिफिन रेसिपी में बनाएं वेज रैप
मसाला किचन का यह वीडियो भी कटोरी चाट बनाने के लिए परफ़ेक्ट है। सबसे पहले मैदा में थोड़ा अरारोट मिलाकर पानी डालकर इसका बैटर तैयार कर लें। अब चमचे को इस बैटर में डालकर उसको गरम तेल में डाल दें। धीरे-धीरे बनी हुई कटोरी इससे अलग होने लगेगी। अब आलू, छोले, प्याज़, टमाटर, हरा धनिया, बूँदी, चाट मसाला सब डाल दें। इस स्टफिंग को भर दें और दही, चटनी, सेव डालकर सजा दें। बस तैयार हो गई आपकी कटोरी चाट।
कुक विद् पारुल का यह वीडियो भी कटोरी चाट बनाने के लिए आपके बहुत काम आ सकता है। सबसे पहले मैदे में सूजी, अजवायन, नमक और घी डालकर डो बनायेंगे। इसको 10 मिनट रेस्ट के लिये रखने के बाद इसको बेलकर कटोरी पर थोड़ा तेल लगाकर इसको कटोरी पर लगाकर गरम तेल में सेक लें। अब इसमें आलू, छोले, टमाटर, चटनी, दही से तैयार स्टफिंग भरें। अब ऊपर से बूँदी, चाट मसाला, दही, नमकीन सेव और हरा धनिया डालकर सर्व करें। उनके इस वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
कटोरी चाट बनाने के पहले एक बार कुक विद् लुंबा का यह वीडियो ज़रूर देख लें। पहले मैदा और सूजी के डो से कटोरी तैयार करके रख लें। अब इसमें आलू, छोले, हरी मूँग, प्याज़, टमाटर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, दही मिलाकर तैयार की हुई स्टफिंग इसमें भर लें। ऊपर से काला नमक, लाल मिर्च और दही डालें। बस तैयार हो गई आपकी कटोरी चाट। उनके इस वीडियो को 1.4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
हेबर किचन के इस वीडियो को देखकर भी आप ख़स्ता कटोरी चाट बना सकते हैं। सबसे पहले मैदा में नमक और थोड़ा तेल डालकर डो बनाकर कटोरी तैयार कर लें। अब इसमें आलू, छोले, मूँग स्प्राउट्स, चटनी, दही, सेव और हरा धनिए के फिलिंग इसमें भरकर सर्व करें। उनके इस वीडियो को 4.1 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।




