होली में घर पर ही बनाएं 4 तरह की चाट, जानिए बनाने का तरीका: Holi Special Chaat Recipes
इस बार मेहमानों को होली में चाट की अलग अलग रेसिपी आप ट्राई करवा सकती हैं।
Holi Special Chaat Recipes: हम सभी के मुंह में चाट का नाम सुनते ही पानी सा आने लगता है। स्वाद से भरपूर इस चटपटी स्नैक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। कोई पार्टी हो या फंक्शन खाने के स्टॉल पर आपकों ये आसानी से मिल जायेगी। इस बीच अब होली का त्यौहार आने वाला है और महिलाएं ये सोच में पड़ी होंगी कि इस बार अपने मेहमानों को क्या क्या बनाकर खिलाएं। ये बात तो बिल्कुल साफ है कि आपने होली पर मेहमानों को चाट बनाकर खिलाया होगा। लेकिन एक ही तरह का समोसा चाट खाकर आपके मेहमान भी काफी बोर हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें इस बार चाट की अलग अलग रेसिपी आप ट्राई करवा सकती हैं। हमारे यहां कई तरह के चाट बनते हैं, जिनकी रेसिपी आज हम आपको बताने वाले है।
Also read: होली में घर आने वाले मेहमानों के लिए बनाएं फिरनी: Holi Phirni Recipe
पापड़ी चाट

पापड़ी चाट बनाने के लिए सामग्री
200 ग्राम मैदा
एक कप सूजी
आधा चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
आधा कप रिफाइंड
पानी
एक कप पीसा हुआ उड़द दाल का पेस्ट
दो उबला हुआ आलू
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच मिक्स चना
एक चम्मच काला नमक
एक कप दही
स्वादानुसार मीठी चटनी
स्वादानुसार खट्टी चटनी
अनार के दाने
सेव
एक चम्मच चीनी
दो चम्मच जीरा पाउडर
दो चम्मच चाट मसाला
पापड़ी चाट बनाने की पूरी विधि
होली में पापड़ी चाट बनाने के लिए सबसे पहले बड़े बर्तन में मैदा लें। उसमें सूजी, अजवाइन और स्वादनुसार नमक मिक्स करें और थोड़ा सा स्वाद बढ़ाने के लिए तेल या रिफाइंड डालें। अब इस मिश्रण में पानी डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपको इस मिश्रण का सॉफ्ट डो तैयार करना है और फिर रोटी की तरह छोटे-छोटे हिस्सों में बेल लेना है। इसके बाद आप एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें रिफांइड डालकर गर्म करें। इसके बाद आप सभी छोटी-छोटी पूरियों को फ्राई कर लें।
अब दूसरी ओर भल्ला बनाने के लिए आप उड़द दाल का पेस्ट लें और उसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इस पेस्ट से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर डीप फ्राई करें। इसके बाद पापड़ी चाट के लिए फीलिंग बनाने के लिए आप एक बर्तन में उबला हुआ आलू लें और उसमें नमक और मिर्च डालें। फिर इन्हें अच्छे से मैश कर लें। एक छोटा बाउल काले चने लें, उसमें काला नमक डालकर मिलाएं। एक दूसरा बाउल लें, उसमें दही और थोड़ी सी चीनी डालकर मिक्स करें। फिर अब एक प्लेट में सभी पापड़ी को फैलाएं और इन तैयार किए गए भल्ले रखें, ऊपर से आलू और चने का मिश्रण भी छिड़क दें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा जीरा पाउडर और चाट मसाला छिड़क दें। अब पापड़ी चाट का स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से हल्का काला नमक, दही, मीठी और खट्टी चटनी डाल दें।
टमाटर चाट

टमाटर चाट बनाने के लिए सामग्री
दो उबला आलू
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
पांच टमाटर
दो चम्मच काला नमक
एक चम्मच जीरा पाउडर
दो कटा हुआ प्याज
दो कटी हुई हरी मिर्च
हरा धनिया
मुरमुरा
तेल
एक चम्मच काली मिर्च पाउडर
एक चम्मच टमाटर केचप
एक चम्मच चीनी
एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
टमाटर चाट बनाने की पूरी विधि
होली में टमाटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तीन बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर भुनें। अब इसमें कटा हुआ टमाटर और नमक मिलाकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर एक चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर इसे चलाते हुए दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर भून लें।
अब आपको इस मिश्रण में आलू मिलाना है। इसके बाद इसमें उबला मटर और आधा कप पानी डालकर मीडियम आंच पर पकाना है। इसके बाद इसमें हरी चटनी, खट्टी मीठी चटनी, हरा धनिया और स्वादानुसार काला नमक डालकर मिक्स करें और फिर गैस बंद कर दें। इसके बाद एक कुल्हड़ में तैयार सामग्री को डालना है और उसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, मिर्च और हरा धनिया डालकर गार्निशिंग करके सर्व करना है।
चना मसाला चाट

चना मसाला चाट बनाने के लिए सामग्री
एक कप भीगा हुआ काबुली चना
दो कटा हुआ प्याज
दो कटा हुआ टमाटर
एक चम्मच चाट मसाला
एक चुटकी बेकिंग सोडा
दो कटा हुआ शिमला मिर्च
दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर
दो चम्मच इमली का पानी
एक चम्मच नींबू का रस
काला नमक
नमक
चना मसाला चाट बनाने की विधि
घर में चना मसाला चाट बनाने के लिए सबसे पहले काले चने लें और उन्हें साफ कर धो लें। अब एक बाउल में चने डालकर उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन चने छानकर पानी अलग कर दें। अब कुकर में काले चने डाले और उसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद गैस ऑफ कर दें और कुकर का प्रेशर खुद से ही निकलने दें। इसके बाद कुकर खोलकर चने को एक बाउल में निकाल लें।
फिर दूसरी ओर एक पैन में मक्खन डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। मक्खन पिघलने के बाद बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक के लिए भून लें। फिर इसमें बारीक कटी हुई टमाटर, मिर्च पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला डालकर पकाएं। ध्यान रखें कि इसे तब तक पकाएं, जब तक टमाटर पूरी तरह से नरम न हो जाएं। अब उबले आलू और चना कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। कुछ देर तक आलू-चना पकाने के बाद उसमें हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद चना चाट को मिडियम फ्लेम पर पकने दें। समय पूरा हो जाने के बाद गैस बंद करें और चने चाट को प्लेट में निकाल कर सेव से गार्निशिंग करके सर्व करें।
रगड़ा चाट

रगड़ा चाट बनाने के लिए सामग्री
एक कप मटर
एक कप उबला आलू
दो चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
दो कटी हुई हरी मिर्च
एक बड़ा प्याज
एक चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच जीरा पाउडर
दो चम्मच गरम मसाला
हरा धनिया
मीठी और हरी चटनी
सेव
रगड़ा चाट बनाने की पूरी विधि
होली में मुंबई का फेमस रगड़ा चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मटर को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद मटर को एक आलू और थोड़ा काला नमक डालकर प्रेशर कुकर में उबाल लें। अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें एक चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, एक कटी हुई हरी मिर्च, एक कटा हुआ प्याज और एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। पैन में मसाले भूनने के बाद उसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और नमक मिलाएं। ध्यान रखें टमाटर को मैश होने तक मसालों को भून लें। अब इसमें सारे सूखे मसाले डालकर फ्राई कर लें।
अब इन मसालों के साथ इसमें उबले हुए मटर भी डाल दें और हल्का फ्राई कर लें। ध्यान रखें कि इसे पकाते समय आपको पानी नहीं डालना है। इसके बाद इसमें हरी चटनी, इमली की चटनी, टोमेटो सॉस आदि भी मिला दें। अब इस चाट को प्लेट में निकाल लें और इस चाट में आप आलू के चिप्स, बारीक कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, सेव और दही से गार्निशिंग कर लें।
