Masala vangi bhaat made with rice, brinjal, spices and garnished with coriander.
Masala vangi bhaat made with rice, brinjal, spices and garnished with coriander.

Summary: त्योहारों में बनाएं महाराष्ट्र का फेमस मसाला वांगी भात, स्वाद भूल नहीं पाएंगे मेहमान!

मसाला वांगी भात एक स्वादिष्ट और आसान रेसिपी है, जिसे चावल, बैंगन और खास मसालों के साथ तैयार किया जाता है। त्योहारों या खास मौकों पर मेहमानों को कुछ नया और टेस्टी परोसना हो तो ये डिश बिल्कुल परफेक्ट है।

Masala Vangi Bhaat Recipe: मसाला वांगी भात एक प्रसिद्ध रेसिपी है। यह रेसिपी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और कर्नाटक में बनाई जाती है। इस रेसिपी को चावल और बैंगन को मिलाकर बनाया जाता है। ये रेसिपी इन दोनों राज्यों में काफी प्रसिद्ध है। कर्नाटक में इस रेसिपी को बैंगन और चावल के साथ एक अलग अंदाज में बनाया जाता है। यहां ये वंगी भाथ के नाम से मशहूर है। बंगी का मतलब बैंगन और भात का मतलब चावल होता है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में लोग ज्यादातर इस रेसिपी को त्यौहार पर भी बनाते है। ये रेसिपी खाने में जितनी टेस्टी लगती है। इसे बनाना उतना ही आसान है। कर्नाटक में इस रेसिपी को बनाने के लिए घर पर ही स्पेशल मसाला तैयार करते है। लेकिन आप इसका मसाला मार्केट से रेडीमेड भी खरीद सकते है।

इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है। अगर आप भी मेहमानों को कुछ नया खिलाने के बारे में सोच रहे है तो आप महाराष्ट्र की मसाला वांगी भात तैयार कर सकते है। ये रेसिपी टेस्टी होने के साथ- साथ हेल्दी भी है। इस नई डिश को खाकर आपके मेहमान एकदम खुश हो जाएंगे। आज हम आपको महाराष्ट्र की फेमस रेसिपी के बारे में बताने वाले है। तो आइए जानते है मसाला वांगी भात बनाने की रेसिपी के बारे में।

Spiced brinjal rice cooked with tamarind, peanuts and traditional masala.
Maharashtra Masala Vangi Bhaat

सामग्री

  • 2 कप चावल
  • 2 कप बैंगन
  • 1 कप इमली का पल्प
  • 4 चम्मत मूंगफली का तेल
  • 1 चम्मच सरसों के बीज
  • आधा चम्मच उड़द दाल
  • 1 चम्मच चना दाल
  • 1 कप घिसा हुआ नारियल
  • 2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच भूनी हुई मूंगफली
  • 2 चम्मच वांगी भात मसाला
  • 1 कप मिक्स सब्जी
  • 2 कप पानी
  • 8-10 कढ़ी पत्ते
  • 1 चम्मच गुड़ पाउडर
  • चुटकीभर हींग
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • वांगी भात बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें इसमें सरसों का बीज, सूखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता, उड़द दाल, चना दाल और हींग डालकर तड़का तैयार कर लें।
  • जब ये अच्छे से चटक जाएं, तो इसमें मट, आलू, गोभी और बैंगन डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
  • अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर 10 मिनट तक भूनते रहें।
  • इसके बाद इसमें भीगे हुए चावल डाल दें। अब इसमें इमली का पल्प डालकर 2 मिनट के लिए भूनें।
  • 2 मिनट बाद इसमें घिसा हुआ नारियल और भूनी हुई मूंगफली का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इसे ढककर अच्छे से पका लें। फिर कुछ देर के बाद इसमें मार्केट से खरीदा हुआ वांगी भात मसाला मिला दें।
  • इसके बाद इसमें एक कप पानी डालकर ढक दें और चावल के पकने तक इसे धीमी आंच पर पकाते रहें।
  • जब चावल पक जाएं, तो इसमें ऊपर से कटा हुआ हरा धिनाय डालकर सर्व करें।
  • तैयार है आपका मसाला वांगी भात। आप इसे चटनी, रायता और पापड़ के साथ खा सकते है।