Papdi Chaat Recipe : बच्चे हों या बुजुर्ग, हर किसी को गोलगप्पे और चाट खाना बेहद पसंद होता है। चाट की कई तरह की वैराइटी होती हैं, जिनका अपना अलग ही स्वाद होता है। जब आम लोगों की बात हो रही है, तो इसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं, जिन्हें चाट खाना बहुत पसंद है। आज हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री कृति सेनन की, जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें चाट खाना पसंद है। कृति की फेवरेट चाट पापड़ी चाट है, जिसे उनकी मम्मी खासतौर पर उनके लिए बनाती हैं और वे इसे बड़े चाव से खाती हैं। अगर आपको घर पर पापड़ी चाट बनानी नहीं आती, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में घर पर टेस्टी और मजेदार चाट बना सकती हैं। आपके इस लज़ीज़ चाट को खाकर घरवाले भी बाहर चाट खाना बिल्कुल भूल जाएंगे।
कृति सेनन की पसंदीदा पापड़ी चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

मैदा – 1 कप
सूजी – 2 चम्मच
तेल: 1 कप
जीरा – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काबुली/काला चना- 2/3 कप
आलू- 2 कप उबला हुआ
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
ताजा दही- 1 कप
काला नमक- 1/4 चम्मच
हरी धनिया की चटनी- 5 चम्मच
खजूर इमली की चटनी- 5 चम्मच
सेव- 1 कप
भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
अनार: आधा कप
विधि

- पापड़ी चाट बनाने के लिए सबसे पहले आपके घर पर पापड़ी बनानी होगी। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा नमक अजवाइन और तेल डालकर अच्छे से मिला ले। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलते हुए आटा गूथ लें।
- इस आटे को कड़ा गूंथना है। गूंथे हुए आटे को एक गीले कपड़े से ढक कर 15-20 मिनट तक के लिए अलग रख दें।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां काट कर इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेल लें। अब इन पूरियों में कांटें की मदद से छोटे-छोटे छेद कर लें।
- अब मीडियम फ्लेम पर कड़ाही चढ़ाकर इसमें तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें एक साथ 2 पूरियां डालें और पापड़ियों को कुरकुरा तल लें।
- पापड़ी को कड़ाही से निकाल कर एक सूखी प्लेट में रख लेंm
- अब कसे हुए आलू में कटी हरी मिर्च, धनिया की चटनी, लाल मिर्च पाउडर, अनारदाना पाउडर, काला नमक और नींबू का रस अच्छे से मिला लें।
- अब इस स्टफ को पापड़ी पर रखें और ऊपर से महीन सेव से गार्निश करें और सर्व करें।
- आप चाहे तो पापड़ी चाट में कई तरह की चटनियां मिला सकती है और स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से अनार के कुछ दाने भी डाल सकती है। इससे इसका स्वाद अधिक बढ़ जाएगा।
- पापड़ी चाट बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि यह तुरंत बनाकर खाने में ज्यादा अच्छी लगती है, वरना इसका स्वाद खराब हो सकता है।
