Grehlakshmi Top 10 Mini Electric Chopper
Grehlakshmi Top 10 Mini Electric Chopper

Top Mini Electric Chopper: अक्सर किचन में खाना बनाते हुए बहुत समय लग जाता है। ऐसे में सब्जियां भी काटनी पड़े तो ये समय और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए इस समय को कम करने के लिए आप अपने किचन में मिनी इलेक्ट्रिक चॉपर को ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए 10 अलग-अलग ब्रांड के मिनी इलेक्ट्रिक चॉपर की सीरीज लेकर आए हैं। गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज में आप अपनी पसंद का मिनी इलेक्ट्रिक चॉपर चुनकर खरीद सकते हैं।

इंस्टाकुप्पा

यह एक कॉम्पैक्ट और यूएसबी रिचार्जेबल किचन गैजेट है। इसमें 1800 mAh की बैटरी दी गई है जो 50% लंबे समय तक चलती है और USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका 45W का पावरफुल मोटर और स्टेनलेस स्टील ब्लेड सिर्फ 30 से 60 सेकंड में प्याज़, लहसुन, फल और सब्जियां काटकर कुकिंग को बेहद आसान बना देते हैं। इसके मॉडल InstaCuppa Rechargeable Mini Electric Chopper की कीमत ₹1,499 है।

रिको

एक स्टाइलिश और उपयोगी किचन गैजेट है, जिसमें 1200 mAh की बैटरी दी गई है जो टाइप-C USB से 50% तेज चार्ज होती है। 30W पावरफुल मोटर और 3 स्टेनलेस स्टील ब्लेड की मदद से यह झटपट सब्जियों को काटता है। इसका BPA-फ्री फूड ग्रेड मैटेरियल परिवार के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है। इसके मॉडल CH2112 Light Pink की कीमत ₹1,750 है।

केंट

250W का हाई-परफॉर्मेंस मोटर के साथ यह मिनी इलेक्ट्रिक चॉपर आपकी चॉपिंग को बहुत आसान बनाता है। इसके शार्प और टिकाऊ स्टेनलेस स्टील डबल ब्लेड्स सब्ज़ियों को जल्दी और आसानी से बारीक, मोटा या मीडियम टेक्सचर में काटते हैं, साथ ही क्रीम को भी सेकंडों में व्हिस्क कर देते हैं। इसके मॉडल ACGCP-CHOPMAXX की कीमत ₹2,030 है।

क्रॉम्पटन

इस इलेक्ट्रिक चॉपर से आपकी कुकिंग आसान और तेज़ बनाती है। इसमें 300 वॉट का मजबूत मोटर लगा है, जो प्याज़, लहसुन, सब्ज़ियां, मेवे, हर्ब्स और मसालों को कुछ ही सेकंड में बारीक काटने या पीसने की क्षमता रखता है। इसके ट्विन S-शेप्ड फूड-ग्रेड ब्लेड्स समान और बेहतर चॉपिंग सुनिश्चित करते हैं। इसके मॉडल ‎ACGCP-CHOPMAXX की कीमत ₹2,030 है।

इनाल्सा

इस इलेक्ट्रिक चॉपर में 400 वॉट की 100% प्योर कॉपर मोटर लगी है, जिसकी वजह से ये लगातार 3 मिनट तक तेजी से काम कर सकता है। इसकी ट्विन ब्लेड टेक्नोलॉजी और डिटैचेबल स्टेनलेस स्टील डबल लेयर ब्लेड्स सब्ज़ियों और फलों को मोटे को बेहतर तरीके से चॉप करते हैं। इसका आसान प्रेस-डाउन वन-टच ऑपरेशन और एंटी-स्लिप बेस इसे और सुविधाजनक बनाते हैं। इसके मॉडल Bullet की कीमत ₹2,695 है।

वंडरशेफ

मिनी इलेक्ट्रिक चॉपर में 350W का पावरफुल मोटर और 4 शार्प स्टेनलेस स्टील ब्लेड दिए गए हैं, जो सब्ज़ियों से लेकर मीट तक को आसानी से चॉप और मिंस कर सकते हैं। इसका लो-नॉइज़ ऑपरेशन किचन का माहौल शांत रखता है। इसके मॉडल chop6 की कीमत ₹2,200 है।

बोरोसिल

यह मल्टीफंक्शनल मिनी इलेक्ट्रिक चॉपर है, जो चॉपिंग के अलावा मिंसिंग, डाइसिंग, व्हिस्किंग और ब्लेंडिंग जैसे कई काम आसानी से करता है। इसमें 300W का 100% कॉपर मोटर और ट्विन ब्लेड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हर बार तेज़ और सटीक परिणाम देती है। इसके मॉडल BCH20DBB21 की कीमत ₹2,490 है।

मॉर्फी रिचर्ड

यह चॉपर 300W DC मोटर के साथ आता है और लंबे समय तक बिना ओवरहीटिंग के बेहतर प्रदर्शन करता है। इसका 4-लीफ स्टेनलेस स्टील ब्लेड सब्ज़ियों और अन्य सामग्री को बारीक और समान रूप से काटने में मदद करता है। इसका खूबसूरत रोज़ गोल्ड कलर इसे स्टाइलिश लुक देता है। इसके मॉडल 640082 की कीमत ₹3,395 है।

पिजन

यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल किचन गैजेट है, जो 350ml क्षमता के साथ सब्ज़ियां और फल आसानी से काटने में मदद करता है। इसमें 30W का पावरफुल मोटर है जो 1700 RPM स्पीड पर काम करता है और तीन स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स से सिर्फ 10–15 सेकंड में सामग्री को बारीक काट देता है। इसके मॉडल ‎14950 की कीमत ₹1,495 है।

अगारो

Grehlakshmi Top 10 Mini Electric Chopper
Agaro Mini Electric Chopper

30W की शक्तिशाली मोटर और तेज़ स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ, यह चॉपर केवल 30 से 60 सेकंड में आपके फल या सब्जी को चॉप कर देता है। इसको 4 घंटे के रिचार्ज के साथ 30 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके मॉडल 34036 की कीमत ₹1,499 है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...