Overview:डिफरेंट टाइप की सनमाइका और उसके पैटर्न
किचन में इंटीरियर करवातें समय जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए किस तरह से सनमाइका का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। क्योंकि कई बार हमें जानकारी नहीं होती है और सालों साल हमे उसे झेलना पड़ता है। सनमाइका में बहुत सारे डिजाइन के साथ टिकाउ और मजबूत सनमाइका भी आजकल आपको मार्केट में मिल जाएगी।
Kitchen Interior: घर में इंटीरियर ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर आपने इंटीरियर सही से किया है तो पूरा घर सुंदर और आकर्षित नजर आता है। साथ ही घर में किचन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान है जहां फर्नीचर से लेकर उसके इंटीरियर में आकर्षित दिखने वाली चीजों को तो आप इस्तेमाल करते है। लेकिन उससे ज्यादा टिकाऊ चीजों का भी इस्तेमाल बेहद जरूरी है तभी आपकी किचन हमेशा आकर्षित नजर आएगी। अगर इंटीरियर में सनमाइका की बात की जाए तो जरूरी है पूरे किचन को अच्छी तरह से डिजाइन किया गया हो। यहां हम आपको सनमाइका और लैमिनेट के डिजाइनस के बारे में बता रहे है।
1. वुड ग्रेन सनमाइका

यदि आप अपनी अलमारियों को वुडन लुक देना चाहती है। तो ऐसे में आप अलमारियों पर वुडन लुक वाली सनमाइका का इस्तेमाल करें। क्योंकि ये सनमाइका आपकी किचन को बेहद डिफरेंट लुक देगी। इनमे आपको बहुत सारे डिजाइन मार्केट में मिल जाएंगे। कलर्स की बात करें तो डार्क और लाइट कलर्स सभी में ये वुडन सनमाइका आकर्षित नजर आती है। साथ ही यह काफी टिकाउ है सालों साल कहीं नहीं जाती है साथ ही सफाई भी आसानी से हो जाती है।
2.सॉलिड कलर सनमाइका
आपको यदि एक ही कलर में और प्लेन सनमाइका को किचन में इस्तेमाल करवाना है तो ऐसे में आप सॉलिड कलर सनमाइका का इस्तेमाल किचन की अलमारियों पर करवा सकते है। इनमें आपको बहुत सारे कलर्स मार्केट में मिल जाएंगे। आजकल इनमे डिफरेंट टाइप के कलर्स मार्केट में उपलब्ध है। लाइट से लेकर डार्क सभी तरह के कलर्स इनमे उपलब्ध है। इनमे आप दो कलर का इस्तेमाल करके भी किचन में इंटीरियर कर सकती है।
3.टेक्सचर्ड सनमाइका
जब आप किचन में सनमाइका का इस्तेमाल करवाती है तो कई बार डिजाइनर टाइप की सनमाइका काफी सुंदर लगती है। तो ऐसे में आप टेक्सचर्ड सनमाइका का इस्तेमाल किचन में करवा सकती है। जिसमें बहुत सारे डिजाइन मिल जाएंगे। एक डिजाइन तो आजकल चल रहा है जिसमें पत्थर का डिजाइन होता है जो देखने में काफी आकर्षित लगता है। इनमे और भी टेक्सचर्ड आपको मार्केट में मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हे अपनी किचन में लगवा सकती है।
4.मेटैलिक फिनिश सनमाइका
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपनी किचन के इंटीरियर में इस तरह की सनमाइका का इस्तेमाल कर रहे है क्योंकि इन सनमाइका को मैट फिनिश लुक दिया जाता है जिससे इनका लुक काफी ज्यादा शाइन करता हुआ और लग्जरी नजर आता है। किचन को देखकर हर किसी को महसूस होता है कि कितना बढ़िया काम करवा रखा है। इससे बनी किचन अलग ही लुक देती है। ये सनमाइका थोड़ी महंगी तो होती है लेकिन सालो साल चलती है इनमे आपको ढेरों डिजाइन और कलर्स मिल जाएंगे।
5.डिजिटल प्रिंट सनमाइका
किचन में मिक्स एण्ड मैच करके भी आप सनमाइका का इस्तेमाल करवा सकते है। जैसे कि डिजिटल प्रिंट के साथ प्लेन सनमाइका लगवाकर किचन को एक लुक दे सकते है। डिजिटल प्रिंट को जब आप किचन के दरवाजो और ड्रॉर पर इन सनमाइका को लगवाते हैं तो किचन का लुक बेहद सुंदर नजर आता है। इनमे कलाकृतियाँ से लेकर फ्लावर डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते है। फ्लावर प्रिंट में यदि आप थोड़े लाइट कलर में इन सनमाइका को लगवाते है तो आपकी किचन हमेशा ताजगी भरा एहसास देती है साथ ही किचन में रोशनी अच्छी बनी रहती है।
6.ग्लॉसी फिनिश लैमिनेट
यदि आपको किचन में सनमाइका की जगह लैमिनेट करवानी है तो ऐसे में आप ग्लॉसी फिनिश लैमिनेट का इस्तेमाल करें। क्योंकि इससे किचन को एक राॅयल लुक मिलता है। लेकिन इनमे दो क्वालिटी आती है। तो ऐसे में डिपेंड करता है कि आप किस तरह की क्वालिटी का इस्तेमाल कर रहे है। तभी यह ज्यादा दिनों तक चल पाएगी। साथ ही ग्लाॅसी लुक में होने के कारण यदि आप इस पर साफ कपड़ा लगा देती है तो भी इनमे चमक आ जाती है।
7. एंटी-बैक्टीरियल लैमिनेट
किचन में बहुत सी जगह ऐसी होती है जहां सिलन या फिर बैक्टीरिया लगने का डर होता है तो ऐसे में आप एंटी बैक्टीरियल लैमिनेट का इस्तेमाल करवाएं। क्योंकि इससे जल्दी उन जगहों पर सिलन और बैक्टीरिया नहीं होगे। जैसे कि सिंक के आस पास या फिर डिश वाॅशर के आस पास आप इन सनमाइका का इस्तेमाल करवा सकते है जिससे कि जल्दी से इन जगहों पर फंगस या फिर दिमग लगने का खतरा नहीं होगा। इसलिए ऐसी जगहों पर आप इन लैमिनेट का इस्तेमाल जरूर करवाएं।
8.जियोमेट्रिक सनमाइका
किचन में ज्योमैट्रिक डिजाइन काफी सुंदर नजर आते है। क्योंकि इनमे उपर जियोमैट्कि का इस्तेमाल किया जाता है और नीचे प्लेन सनमाइका जिससे ये लगी हुई बेहद सुंदर लगती है। इनमे डिपेंड करता है कि आप किन कलर कंट्रास्ट का इस्तेमाल करते है तभी इनका डिजाइन प्रॉपर नजर आता है। इनमे ब्लैक कलर में जियोमैट्कि डिजाइन के साथ कोई भी लाइट कलर इस्तेमाल किया जाता है।
9.मार्बल सनमाइका डिजाइन
मार्बल सनमाइका डिजाइन किचन को एक क्लासिक लुक देता है। साथ ही आपको किचन में मार्बल का काम करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आप मार्बल पत्थर के लुक वाली सनमाइका को इस्तेमाल करवाकर कम कीमत मे किचन को बेहतरीन लुक दे सकते है। यह डिजाइन कभी भी आपकी किचन को आउट डेटेड लुक नहीं देगा साथ ही ये सनमाइका काफी चलाऊँ होती है। इनमे मार्बल कलर में ग्रेे या फिर सफेद कलर ज्यादा सुंदर और आकर्षित नजर आता है।
10.रेट्रो सनमाइका डिजाइन
आजकल इस तरह की सनमाइका काफी ज्यादा ट्रेंड में है क्योंकि जब आप इन सनमाइका का इस्तेमाल किचन में देते है तो किचन का लुक काफी ज्यादा ट्रेंडी नजर आता है। इनमे कलर्स और पैटर्न काफी ज्यादा बोल्ड होते है जिससे किचन काफी ज्यादा कूल नजर आती है। कलर्स मे इनमे आपको बहुत ज्यादा वैरायटी मिल जाएगी। कलर्स में आप ऐसे में कलर्स का ही इस्तेमाल करें जो थोड़े ब्राइट नजर आए। इनको साफ करना भी काफी ज्यादा आसान है।
