बारिश के मौसम में कीड़े मकोड़ों का घर ना बन जाए आपका किचन, कुछ इस तरह करें इनका सफाया
किचन जो हमारे घर का सबसे ख़ास हिस्सा होता है। इस हिस्से में बारिश की वजह से काफी दिक्कते आने लगती हैं।
Kitchen Hygiene in Monsoon: बेहद सुहाना और रोमांटिक लगने वाला बारिश का मौसम अपने साथ ना जाने कितनी ही परेशानी ले कर आता है। सबसे ज्यादा परेशानी घर में नज़र आती है। किचन जो हमारे घर का सबसे ख़ास हिस्सा होता है। इस हिस्से में बारिश की वजह से काफी दिक्कते आने लगती हैं। छोटे छोटे कीड़े आने लगते हैं। एक अजीब सी सीलन भरी महक आने लगती है। बहुत जल्दी फल सब्जी ख़राब होने लगते हैं। फ्रिज में मॉइस्चर बढ़ने लगता है। चीनी नमक और भी कई चीजें नमी से ख़राब होने लगती हैं। कॉकरोच पूरे किचन में घूमते नज़र आते हैं।
आइये जानते हैं कैसे मानसून में भी अपने किचन को साफ़ सुथरा और कीड़ों की पहुंच से दूर रखें।
Also read : हाइजीनिक किचन के 11 रूल्स
चावल करेगा मुसीबत दूर

बारिश में नमी होने की वजह से किचन में रखें नमक और चीनी ख़राब होने लगते हैं। उनमे नमी आ जाती है। डब्बे में चिपक जाना, क्रिस्टल बन जाना आम सी बात हो जाती है। नमक चीनी के साथ साथ और भी कई ऐसी चीजें हैं जिनमे नमी आने लगती है, जैसे सूजी, बेसन आदि। अब इसके लिए बस इतना करें की इन सभी को कांच के एयर शेत जार में रखें और सबसे पहले जार में थोड़े से कच्चे चावल डाल दें। फिर इन डब्बों में सामान भर दें। बीच बीच में भी कुछ चावल के दाने जरूर मिला दें। चावल नमी को सोख लेता है।
कीड़े, कॉकरोच भागेंगे घर छोड़ कर

बारिश की नमी वाले छोटे छोटे कीड़े और कॉकरोच को घर से भागने के लिए, किचन में ही मौजूद एक चीज इस्तेमाल में लाएं। इस्तेमाल किये हुए नीबू के छिलके उबलते हुए पानी में डाल दें। जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें और इसे छान लें। अब इसे एक बोतल में भर लें और पूरे किचन की टलेस और दीवारों, सिंक के आस पास स्प्रे करें। इसकी खुशबु से घर महकने लगेगा और साथ ही कीड़े कॉकरोच मिनटों में गायब हो जाएंगे।
ये है जरुरी

वैसे तो किचन को हर मौसम में ड्राई ही रखना चाहिए। लेकिन अगर बारिश का मौसम आ गया है तो इस बात का बहुत अच्छे से ध्यान रखें की किचन में पानी इधर उधर गिरा हुआ ना रहे। सिंक के आस पास वाली जगह ख़ास तौर पर बहुत नमी लिए रहती है। जितनी बार यहां पानी गिरे, ठीक तरह से पोंछ दें। किचन को सूखा रहने दें। गीलापन बिलकुल ना रहने दें।
फ्रोज़न सामान देगा बीमारी

काम का बोझ काम हो जाए इसके लिए हम कई बार सब्जियों आदि को फ्रोज़न पैकेट्स में रख लेते हैं। फ्रिज में इस तरह फ्रोज़न सामान ना रखें, ना ही बाजार का फ्रोज़न सामान लाएं और ना ही घर पर सब्जियों को काट कर स्टोर करें। नमी के कारन इसमें फंगस बहुत ही जल्दी लगता है। कई बार आँखों से शायद हमें ना दिखाई दे, पर छोटे छोटे बैक्टीरिया आदि इसमें अपना घर बना लेते हैं। ताज़ी सब्जियां लाएं और तुरंत बनाकर खा लें। स्टोर करने में विशवास ना रखें।
