Keema Pav: मुंबई में अक्सर लोग वड़ा पाव खाना बेहद पसंद करते हैं। वहीं, दूसरी ओर नॉन-वेजिटेरियन लोग वड़ा पाव से ज्यादा कीमा पाव खाते हैं। इसे मटन कीमा के साथ तैयार किया जाता है। हालांकि, कीमा पाव हम भारतीयों की तरह ही काफी वर्सेटाइल है। इसे हर व्यक्ति अपने अनुसार अलग तरह से बनाना पसंद करता है। कीमा के टेस्ट को बढ़ाने के लिए तैयार मीट में प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और साबुत मसालों को मिक्स किया जाता है। हालांक, लोग मैरिनेशन अपनी पसंद के अनुसार करते हैं।
वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो खुद कीमा पाव बनाने के स्थान पर उसे बाजार से मंगवाना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में किसी ऐसी जगह पर कीमा पाव खाना पसंद करते हैं, जिसका टेस्ट लाजवाब हो। अगर आपको भी कीमा पाव खाना बेहद अच्छा लगता है तो आप मुंबई की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं-
1) कैफे मिलिट्री

यह एक ईरानी भोजनालय है, जो बेहद ही टेस्ट कीमा पाव सर्व करता है। यहां पर दो बिना मक्खन वाले पाव को कटे हुआ प्याज और लाइम वेजेज के साथ परोसा जाता है। अगर आप एक नॉन-वेज लवर हैं, तो यहां पर आपको एक अच्छा मेन्यू मिलेगा। उनके द्वारा सर्व की जाने वाली नॉन-वेज आइटम्स में बोनलेस मटन बिरयानी, चिकन सल्ली, खीमा फ्राई, खीमा घोटाला, सल्ली बोटी लोग काफी पसं करते हैं।
समयः सोमवार-शनिवारः सुबह 8:30 – रात 9:30
स्थानः एली चेम्बर्स, नागिनदास मास्टर रोड, फोर्ट, मुंबई 400001
2) सिंधफुल

यहां के सिंधी फूड स्पेशलिस्ट ग्रेवी से भरपूर मटन कीमा तैयार करते हैं, जिसमें टमाटर, लहसुन और धनिया का स्वाद होता है। कीमा भी साबुत मसालों और मिर्च से भरपूर सुगंधित होता है, जिसे लोग खाना बेहद ही पसंद करते हैं। यह इतना डिलिशियस होता है कि लोग इसे सिर्फ पाव ही नहीं, बल्कि कीमा चावल के रूप में भी खाते हैं। यहां पर आपको कीमा पाव के अलावा सिंधी मटन करी, आलू कटलेट, अरबी टुक , साईं भाजी, सिंधी कड़ी को भी एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
समयः सोमवार-रविवार, सुबह 11 बजे से रात 11:30 बजे तक
स्थानः हाजी हवेली, दुकान संख्या 6, उसी लेन के रूप में, 5 वीं सड़क, सामाजिक, खार पश्चिम, मुंबई 400052
3) कैफे एक्सेलसियर

इस जगह पर यूं तो आपको मेन्यू में कई आइटम्स मिलेंगी, लेकिन इनका कीमा पाव सबसे अच्छी पसंद किया जाता है। इसके अलावा, जहां अन्य जगहों पर कीमा पाव को लाइम वेज के साथ परोसा जाता है, वहीं यहां पर नींबू को हरे रंग के मटन कीमा में धनिया, करी पत्ते और हरी मिर्च के साथ पहले ही निचोड़ा जाता है। जिसके कारण यहां पर मिलने वाले कीमा पाव में एक टैंगी टेस्ट होता है। इसके अलावा, वे कीमा के साथ पाव की जगह घर पर नहीं ब्रेड को सर्व करते हैं। इस जगह पर आप मटन कटलेट ग्रेवी, मटन पैटिस, साली बोटी, चिकन धनसक, मटन धनसक, ब्रेड पुडिंग आदि का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
समयः सोमवार-रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक
स्थानः किताब महल, 23, एके नायक मार्ग, अपोजिट एक्सेलसियर सिनेमा, आजाद मैदान, फोर्ट, मुंबई 400001
4) कूलर एंड कंपनी

इस ईरानी कैफे के मेन्यू में कीमा पाव बेहद ही पॉपुलर है। पूरे हफ्ते में सुबह 7 बजे से ही इस डिश की डिमांड शुरू हो जाती है। इसके अलावा, यहां पर कीमा पाव बनाते समय हेल्थ का ध्यान भी रखा जाता है। दरअसल, जहां पर मिलने वाले कीमा में ग्रीस और तेल काफी कम होता है। यहां पर आप ब्रून मस्का, चिकन आमलेट, कारमेल पुडिंग, चिकन पफ, मटन कीमा, सनी साइड आदि को भी एक बार टेस्ट अवश्य करें।
समयः सोमवार-शनिवारः सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक; रविवारः सुबह 6 बजे – रात 11 बजे
स्थानः 541, डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर रोड, माटुंगा पूर्व, मुंबई 400019
5) सोशल
बार की यह चेन कीमा पाव के लिए यकीनन आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। यहां पर आपको पूरे शहर का सबसे टेस्टी कीमा पाव खाने का मौका मिलेगा। इसे मक्खन लगे पाव के साथ परोसा जाता है, कीमा में इस्तेमाल किए जाने वाले साबुत मसालों की महक इसके टेस्ट को और भी अधिक बढ़ा देते हैं। यहां पर आपको कीमा पाव के अलावा नॉर्थ इंडियन व चाइनीज फूड भी मिलेगा। अगर आप यहां पर हैं तो उनके मेन्यू में से मशरूम समोसा, अचमेड मेज़्ज़ प्लैटर, टैको सूप, क्रिस्पी पोटैटो स्किन, चिकन पराठा, ओरियो मड पॉट आदि को भी एक बार जरूर टेस्ट करें।
समयः सोमवार-रविवार, सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
स्थानः बी के बोमन बेहराम मार्ग शॉप 24, ग्राउंड फ्लोर, कोलाबा, मुंबई 400001
6) पृथ्वी कैफे

इस कैफे को यहां पर मिलने डिलिशियस स्नैक्स के लिए जाना जाता है। यह कैफे पृथ्वी थिएटर के काफी नजदीक है। वे बेहद ही टेस्टी कीमा पाव सर्व करते हैं, जो मसाले से भरपूर होता है। अगर आप कुछ चटपटा और मजेदार खाना चाहते हैं तो यकीनन आप एक बार पृथ्वी कैफे आ सकते हैं। यहां पर आप कीमा पाव के अलावा मिक्स पराठा, अमृतसरी मसाला कुलचा, प्लेन क्रोइसैन, आयरिश शेक, चॉकलेट चिप वफ़ल आदि को भी एक बार अवश्य चखें।
समयः सोमवार-रविवार, सुबह 10:30 – रात 10:30
स्थानः 20, जानकी कुटीर अपार्टमेंट, पृथ्वी थिएटर के साथ, जुहू चर्च रोड, मुंबई 400049
तो अब आप भी मुंबई की इन जगहों को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें और हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको किस जगह का कीमा पाव सबसे अच्छा लगा।
