मीठे में कुछ नया ट्राई करना चाहते है,तो बनाएं मैंगो शीरा: Mango Sheera Recipe
इस गर्मी आम की कोई नई रेसिपी ट्राई करना चाहते है, तो मैंगो शीरा को जरूर बनाएं।
Mango Sheera Recipe: गर्मियों के मौसम में आम मार्केट में आसीन से मिल जाते है, जिसकी वजह से लोग आम से तरह- तरह के रेसिपीज बनाते है। भला मीठे और रसीले आम खाने किसको पसंद नही है। अधिकतर लोग इस मौसम का इंतजार आम खाने के लिए करते है। अब आम को कई लोग साधाकरण काटकर भी खाते है। कुछ लोग मौंगो शेक या फिर कई बच्चे लंच या डिनर में आम रस भी खाते है। लेकिन रोज- रोज एक ही डिश खाने के एक समय के बाद मन नही करता है। इसलिए आज आम की मदद से डेजर्ट बनाने वाले है। जी, हां आज हम मैंगो शीरा बनाने के बार में बताएंगे। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आप इस रेसिपी को लंच या फिर डिनर के बाद भी सर्व कर सकते है।
Also read: मिनटों में तैयार करें अरबी की मदद से स्वादिष्ट कबाब, जानें रेसिपी: Arbi Kebab Recipe
मैंगो शीरा रेसिपी: Mango Sheera Recipe

सामग्री
- 1 कप सूजी
- 2 कप देशी घी
- 3 कप मैंगो पल्प (आम का गूदा)
- 4 कप दूध
- 1 कटोरी बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- आधा चम्मच मैंगो एसेंस
बनाने का तरीका
- मैंगो शीरा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म कर लें।
- पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें 2 कप घी डाल दें।
- घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें सूजी डालकर अच्छे से भून लें।
- अब आम के पल्प को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
- फिर गैस पर एक दूसरा पैन गर्म कर लें। फिर इसमें आप का ब्लेंड किया हुआ पल्प डालकर पकाएं।
- जब आम का पल्प अच्छे से पक जाएं, तो इसे सूजी में डालकर अच्छे से मिलाएं।
- फिर आम के पल्प को सूजी के साथ 10 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद इसमें 2 कप दूध डालकर मिक्स करें।
- जब दूध के साथ सूजी और आम का पल्प अच्छे से पक जाएं, तो इसमें चीनी डालकर मिला लें।
- फिर कुछ देर के बाद इसमें मैंगो एसेंस और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
- तैयार है खट्टा- मीठा मैंगो शीरा। कटे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ मैंगो शीरा को सर्व करें।
