मीठे में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो बनाएं अनानास केसरी शीरा: Pineapple Kesari Sheera Recipe
Pineapple Kesari Sheera Recipe

मीठे में कुछ अलग ट्राई करना चाहते है तो बनाएं अनानास केसरी शीरा: Pineapple Kesari Sheera Recipe

अगर आप मीठे में कुछ अलग ट्राई करने के बारे में सोच रहे है, तो आप इस बाद अनानास केसरी शीरा ट्राई कर सकते है।

Pineapple Kesari Sheera Recipe: पाइनएप्पल यानि अनानास सेहत के लिहाजे बहुत फायदेमंद होता है। स्वाद में खट्टा- मीठा अनानास विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और मैंगनीज भी होता है। इसका सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। इससे वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। साथ ही ये पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। इसी वजह से अनानास का इस्तेमाल करके तरह- तरह के व्यंजन भी बनाए जाते है। लेकिन क्या आपने कभी अनानास से बनी स्वीट डिश को ट्राई किया है ? जी हां, आज हम अनानास से बनने वाली केसरी शीरा की बात कर रहे है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। आप इसे किसी पूजा या त्यौहार पर भी मेहमानों के लिए बना सकते है। इस स्वीट डिश को घर पर बनाना बहुत आसान है। इसलिए आज हम इस स्वादिष्ट स्वीट डिश की रेसिपी लेकर आए है, तो चलिए जानते है।

Also read: घर पर इन टिप्स की मदद से छीलेें अनानास: Peel Pineapple Easily

Pineapple Kesari Sheera
Pineapple Kesari Sheera

सामग्री

  • 2 कप सूजी
  • 2 कप कटे हुए अनानास
  • 2 कप चीनी
  • आधा कप फ्रश मलाई
  • आधा कप नारियल का पाउडर
  • आधा कप दूध
  • 6- 7 बूंदे पाइनएप्पल एसेंस
  • 1 कप काजू
  • 1 कप बादाम
  • 8- 10 केसर के रेशे
  • 1 कप देसी घी

विधि

  • अनानास केसरी शीरा बनाने के लिए सबसे पहले अनानास को छिलकर टुकड़ों में काट लें।इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें 1 कप घी डाल दें।
  • घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें सूजी डालकर अच्छे से भून लें।अब साइड में एक कप दूध में 8- 10 केसर के रेशे भिगोकर रख दें।
  • सूजी जब अच्छे से भून जाएं, तो इसमें कटे हुए पाइनएप्पल डालकर मिला लें।कुछ देर के बाद इसमें मलाई, पाइनएप्पल एसेंस और केसर के रेशे डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इन सभी चीजों को 15 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें।15 मिनट के बाद इसमें चीनी और नारियल का पाउडर डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमे 1 कप पानी डाल दें और 10 मिनट तक पकने दें।
  • 10 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। अब एक प्लेट में अच्छे से घी लगा लें।फिर इसमें तैयार किया हुआ अनानास केसरी शीरा प्लेट में डाल दें। जब ठंडा हो जाएं, तो चाकू की मदद से कतली की शेप में काट लें।
  • आप चाहे तो ऐसे भी सर्व कर सकते है। तैयार है आपका स्वादिष्ट अनानास केसरी शीरा।
  • अनानास केसरी शीरा को ऊपर से नारियल पाउडर, कटे हुए काजू और बादाम के साथ गार्निंश करें।