घर पर लंच में कुछ नया ट्राई करने का सोच रहे है, तो बनाएं स्वादिष्ट कटहल के कोफ्ते: Kathal Kofta Recipe

अगर आप लंच में कुछ नया बनाने के बारे में सोच रहे है, तो आप कटहल के कोफ्ते बना सकते है।

Kathal Kofta Recipe: गर्मियां शुरू हो गई है। ऐसे में सेहत के साथ- साथ टेस्ट का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। गर्मियों में समझ नही आता है, की सब्जी में क्या बनाएं। अधिकतर सब्जियां ऐसी होती है, जो घर में सभी को पसंद नही आती है। लेकिन कटहल सभी को पसंद होता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए कटहल नॉन वेज का काम करता है। लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते है। कई लोगों को इसके कोफ्ते बहुत पसंद होते है। अगर आप भी वीकेंड पर घर में सोच रहे है की लंच में क्या बनाया जाए? तो इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। आज हम आपके लिए कटहल के कोफ्ते की रेसिपी लेकर आए है। इसे घर पर बनाना बहुत आसान है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में।

Also read: घर पर कच्चे केले बनाएं ये 3 स्वादिष्ट रेसिपीज: Raw Banana Recipes

Kathal Kofta

सामग्री

  • 400 ग्राम कटहल
  • आधा कप बेसन
  • 5 आलू
  • 1 चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
  • 2 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 चम्मच बारीक कटा हुई हरी धनिया पत्ती
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 5- 6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • तेल आवश्यकतानुसार
  • नमक स्वादानुसार

सब्जी की ग्रेवी के लिए

  • 2 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 1 चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
  • 15- 16 काजू
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच जीरा
  • 1 तेजपत्ता
  • आधा चम्मच खड़े गरम मसाले
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती

बनाने का तरीका

  • कटहल के कोफ्त बनाने के लिए सबसे पहले दोनों हाथों में सरसों का तेल लगाकर कटहल को छिल लें।
  • फिर इसे पानी से धोकर प्रेशर कुकर में 2 कप पानी के साथ कटहल और आलू को 2 सीटी आने तक उबाल लें।
  • जब सीटी निकल जाएं, तो प्रेशर कुकर से आलू और कटहल को निकालकर एक बाउल में निकाल लें।
  • फिर इसे अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक- लहसुन का पेस्ट डाल दें।
  • इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, बेसन और नमक डालकर मिला लें।
  • फिर इस मिश्रण से गोल- गोल कोफ्ते को शेप दें। इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें।
  • कढ़ाई जब गर्म हो जाएं, तो इसमें तेल डाल दें। तेल के गर्म होने के बाद इसमें एक- एक करके सारे कोफ्ते को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
  • अब कोफ्ते की ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें।
  • जब कढ़ाई गर्म हो जाएं, तो इसमें तेल डाल दें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, तेजपत्ता और खड़े गरम मसालें डालकर चटकने दें।
  • फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालकर भून लें। कुछ देर के बाद इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट डाल दें।
  • जब ये चीजें अच्छे से भून जाएं, तो इसमें टमाटर का पेस्ट और नमक डाल दें।फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मासलों को अच्छे से भून लें।मसालें जब अच्छे से भून जाएं, तो इसमें काजू का पेस्ट डालकर मिला लें।
  • जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगें, तो इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिला लें।अब ग्रेवी में एक उबाल आने तक आने तक इसे पका लें।फिर इसमें तले हुए कोफ्ते डाल दें। साथ में गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरी धनिया पत्ती डालकर मिला लें।
  • 5 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। तैयार है कटहल के स्वादिष्ट कोफ्ते।
  • आप इसे पूरी, परांठा, रोटी या फिर चावल के साथ गरमागरम सर्व करें।