कटहल कोरमा की इस रेसिपी को घर पर बनाएं: Kathal Korma Recipe
Kathal Korma Recipe

कटहल कोरमा की इस रेसिपी को घर पर बनाएं: Kathal Korma Recipe

आप आसानी से अपने घर में ही कटहल कोरमा की रेसिपी बना सकती हैं।

Kathal Korma Recipe: कटहल एक ऐसी सब्ज़ी है, जिसे वेजीटेरियन लोगों के अलावा नॉन वेजिटेरियन लोग भी खाना काफी पसंद करते हैं। कटहल से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती है, जिसमें से एक कटहल कोरमा का भी नाम शामिल है। इस रेसिपी को बच्चों से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं और आप आसानी से अपने घर में ही कटहल कोरमा की रेसिपी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए अधिक सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है। आईए जानते हैं कि घर में कटहल कोरमा कैसे बनाते हैं।

Also read: शाम के स्नैक्स में इस बार मेथी वड़ा बनाएं, जानें रेसिपी

Kathal Korma
Kathal Korma Ingredients

500 ग्राम कटहल के टुकड़े
दस बादाम
दस काजू
दो तले हुए कुरकुरे प्याज
एक कप दही
दो चम्मच घी
एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच जीरा पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच हल्दी पाउडर
दो दालचीनी
दो तेज पत्ते
हरी इलायची
एक बड़ी इलायची
कुछ बूंदें केवड़ा

Kathal Korma Recipe
Kathal Korma Recipe

घर पर कटहल कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले आप कटहल को अच्छी तरह से धो लें और उसके छोटे-छोटे पीस कर लें। इसके बाद गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें तेल डालकर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें, जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जीरा जब चटकने लग जाए तो कटा हुआ प्याजा और तेजपत्ता डालकर इसे भून लें। जब प्याज का रंग लाइट ब्राउन होने लगे, तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला दें। ध्यान रखें आपको प्याज को अधिक फ्राई नहीं करना है नहीं तो उसका टेस्ट कड़वा हो सकता है। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर लगभग 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

फिर मिश्रण में टमाटर का पेस्ट डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह से भून लें, जब ग्रेवी का तेल ऊपर आने लगे तो समझ जाए कि मसाला अच्छी तरह से भून गया है। अब इसमें बटर डालकर दो से तीन मिनट तक भून लें। जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें आधा चम्मच कसूरी मेथी, नमक, आधा चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिलाकर चलाएं। अब इस ग्रेवी में पहले से उबालकर रखा कटहल डाल दें और मसाले को कटहल के साथ अच्छे से मिला दें। इसके बाद इसमें डेढ़ कप पानी डाल दें और कड़ाही को ढंककर तेज आंच पर लगभग पांच मिनट तक पकने दें।

अब थोड़ी देर बाद चेक करे कि कटहल पका है या नहीं। कोरमा के पकने पर गैस बंद कर दें। अब आप चाहें तो इसमें जीरा और घी से छौंका लगा सकती हैं। इसके साथ ही उसके ऊपर हरी धनियां से गार्निशिंग कर दें। अब आपका कटहल कोरमा सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसे आप चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...