शुगर फ्री डाइट पर हैं और मीठे में कुछ खाने का कर रहा है मन,तो ट्राई करें ये हेल्दी रेसिपी: Healthy Dessert Recipes
Healthy Dessert Recipes

शुगर फ्री डाइट पर हैं और मीठे में कुछ खाने का कर रहा है मन,तो ट्राई करें 2 हेल्दी डेजर्ट रेसिपीज: Healthy Desert Recipes

मीठे के क्रेविंग होने पर अनहेल्दी है, ऐसा कहकर मन को मार रहे है, तो इस बार मीठे की क्रेविंग होने पर ये हेल्दी डेजर्ट रेसिपी को ट्राई कर सकते है।

Healthy Dessert Recipes: मीठा खाने का मन तो हर किसी का करता है। लेकिन कई लोग वजन कम करने की वजह से मीठा नही खाते है। चाहे कितना भी रोकने की कोशिश करों। मीठा खाने से मन खुद को रोक नही पाता है। लेकिन अगर मीठा खा लेते है, उसके बाद मन में गिल्ट भी होता है, की क्यों खाया। ऐसे में फिर दुबारा जब भी मीठा खाने का मन करता है, तो भी कई लोग नही खाते है। इसलिए आपको अब मीठे की क्रेविंग होने पर खुद को रोकने की जरूरत नही है। आज हम आपकी इसी परेशानी का हल लेकर आए है। जी, हां आज हम आपको दो ऐसी हेल्दी डिजर्ट रेसिपीज बताने वाले है, जिससे आप मीठे की क्रेविंग होने पर बिना कुछ सोचे खा सकते है, तो चलिए जानते है, रेसिपीज बनाने के बारे में।

Also read: मीठे में कुछ नया ट्राई करना चाहते है,तो बनाएं मैंगो शीरा: Mango Sheera Recipe

Healthy Dessert Recipes
Oats Ice- Cream

सामग्री

  • 2 कप रोल्ड ओट्स
  • 4 पके हुए केले
  • 4 कप दूध
  • 3 चम्मच खजूर का पाउडर
  • 1 चमम्च वेनिला एक्सट्रैक्ट
  • आधा कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
  • 1 कप चॉकलेट चिप्स

ओट्स आईसक्रीम बनाने का तरीका

  • ओट्स आईसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म कर लें।
  • फिर इस पैन में ओट्स डालकर 5- 7 मिनट के लिए इसे ड्राई रोस्ट कर लें।
  • अब एक ब्लेंडर में ड्राई रोस्ट ओट्स, पके हुए केले, दूध, वेनिला एक्सट्रैक्ट और खजूर पाउडर डालकर ब्लेंड करें।
  • इस तब तक ब्लेंड करना है, जब तब की एक चिकना पेस्ट ना तैयार हो जाएं।
  • अब इस मिश्रण को 4- 5 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दें।
  • जब ये मिश्रण एक बाद अच्छे से सेट हो जाएं, तो इसे कटोरे या फिर कोन में निकाल लें।
  • तैयार है ओट्स आईसक्रीम। कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट चिप्स के साथ गार्निंश करें।
High Protein Chocolate Mousse
High Protein Chocolate Mousse

सामग्री

  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 कप दूध
  • 3 चम्मच कोको पाउडर
  • 2 चम्मच गुड़ या शहद
  • आधा चम्मच मेपल सिरप
  • आधा कप कटे हुए ड्राईफ्रूट्स
  • आधा कप कचे हुए फल

हाई प्रोटीन चॉकलेट मूस बनाने का तरीका

  • हाई प्रोटीन चॉकलेट मूस बनाने के लिए सबसे पहले पनीर और दूध को एक ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
  • इस मिश्रण को तब तक ब्लेंड करें, जब तक की एक क्रीमी सा पेस्ट ना बन जाएं।
  • फिर इसमें 3 चम्मच कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें मीठे के लिए गुड़ या फिर शहद डालकर मिला लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरी में डालकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • 2 घंटे बाद हाई प्रोटीन चॉकलेट मूस को मेपल सिरप, ड्राई फ्रूट्स और फलों के साथ गार्निंश करके सर्व करें।