Overview: ताजे गेहूं की रोटी खाने का है शौक, इन तरीकों से करें स्टोर
गेहूं की ताजी रोटी खाने के लिए आप खुद ही अपने घर से गेहूं को पिसवाकर आटा तैयार करवा सकते हैं, लेकिन गेहूं को स्टोर करना एक समस्या बन जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स बताएंगे, जिनसे आप घर पर महीनों तक गेहूं को स्टोर करके पिसवाकर कभी भी आटा तैयार करवा सकते हैं। आइए जानें गेहूं को स्टोर कैसे करें?
Wheat Storing Tips: आजकल हर चीज में मिलावट होने लगी है। ऐसे में अपनी सेहत को ख्याल रखना काफी मुश्किल हो जाता है। मार्केट में तरह-तरह का पैकेट वाला आटा मिलता है, लेकिन इन्हें खाना सेफ नहीं है। पहले के समय में गेहूं को चक्की पर पिसवाकर रोटी बनाई जाती थीं। उन रोटियों को खाने से सेहत भी अच्छी बनी रहती है। अक्सर पैकेट वाले आटे में मैदे की मिलावट की जाती है। इस तरह का आटा सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
गेहूं की ताजी रोटी खाने के लिए आप खुद ही अपने घर से गेहूं को पिसवाकर आटा तैयार करवा सकते हैं, लेकिन गेहूं को स्टोर करना एक समस्या बन जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स बताएंगे, जिनसे आप घर पर महीनों तक गेहूं को स्टोर करके पिसवाकर कभी भी आटा तैयार करवा सकते हैं। आइए जानें गेहूं को स्टोर कैसे करें?
Also read: बेडरूम में लगाएं ये रॉयल और क्लासी फर्नीचर, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदा: Royal Furniture for Bedroom
साफ डिब्बों में करें स्टोर

गेहूं को स्टोर करने के लिए सबसे पहले डिब्बों को पानी से अच्छे से साफ कर लें। इसे धूप में अच्छे से सुखा लें। इसके बाद ही गेहूं को डिब्बों में स्टोर करें। साफ डिब्बों में घुन या किसी भी तरह के कीड़े नहीं लगते। हमेशा गेहूं को नमी वाली जगह से दूर ही रखें।
नीम की पत्तियां रखकर करें स्टोर
नीम की पत्तियां एक नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करता है। इससे गेहूं में कीड़े नहीं लगते। नीम के पत्तों की गंध से कीड़े दूर भागते हैं। ऐसे में नीम की 6-7 पत्तों को सुखाकर डिब्बों में गेहूं के साथ रखें। इससे सालों-साल आपके गेहूं में कोई सड़न नहीं आएगी।
लहसुन के साथ करें स्टोर

लहसुन की गंध कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इससे घुन और दूसरे सभी कीड़े दूर भागते हैं। ऐसे में सूखे हुए लहसुन को गेहूं के साथ स्टोर करें। इसे हर थोड़े दिन में बदलते भी रहें। इससे आपका महंगा और कीमती गेहूं महीनों तक खराब नहीं होगा।
माचिस से दूर भागेगी घुन
आपके घर में पड़ी 1 रुपए की माचिस आपके हजारों के गेहूं या किसी भी अनाज को घुन से बचा सकती है। इसके लिए आपको बस अपने गेहूं के डिब्बे में धूप लगानी है। इसके बाद इसमें गेहूं के साथ माचिस की कुछ तिल्लियों को स्टोर करना होगा। माचिल की तिल्लियों में सल्फर होता है, जो कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होता। इससे कुछ ही देर में कीड़े दूर भागने लगेंगे।
लौंग के साथ स्टोर करें
लौंग की मदद से आप गेहूं को आसानी से लंबे वक्त के लिए स्टोर कर सकते हैं। इससे बारिश के मौसम में भी आपके गेहूं में कीड़े नहीं पड़ेंगे। इसके अलावा इससे आप आटे को भी लंबे वक्त तक स्टोर कर सकते हैं। अक्सर गेहूं के आटे में भी कीड़े आने लगते हैं। इस कारगर तरीके से आपका हजारों का खर्च बच जाएगा।
रोड़ी वाले नमक

साबूत नमक की गांठें अगर आपके घर में हैं, तो उसकी मदद से भी आप गेहूं को सड़ने से बचा सकते हैं। इससे आपका बहुत सारा खर्च कम हो जाएगा और आपको ताजा गेहूं की रोटियां भी खाने को मिलेंगी। इसे बस गेंहू की बोरी या डिब्बों में मिलाकर रख दें।
