Chawal Pitha

स्वाद में जबरदस्त है चावल का पीठा, सर्दियों में एक बार जरूर करें ट्राई

Chawal Peetha Recipe : घर पर आसान तरीकों से चावल का पीठा तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

Chawal Peetha Recipe: यूपी, बिहार के इलाकों में रहने वाले कई लोगों ने दाल पीठा खाई होगी, लेकिन क्या छत्तीसगढ़ की मशहूर चावल का पीठा खाया है? जी हां, दाल पीठा की तरह चावल का पीठा तैयार किया जाता है। यह मुख्य रूप से सर्दियों के सीजन में बनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में चावल से कई तरह के डिशेज़ जैसे- चावल का फरा, चावल का चीला बनाया जाता है, जिसमें चावल का पीठा भी शामिल है। यह स्वाद में जबरदस्त होता है। चावल का पीठा दो तरह से बनाया जाता है, मीठा और नमकीन। इसे बिहार के भी कुछ इलाकों में बनाया जाता है। आज आपको इसकी स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे।

Chawal Pitha Recipe

आवश्यक सामग्री
चना दाल भिगोई हुई – 1/4 कप
लहसुन – 8-10 कली
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
अमचुर पाउडर – 1/2 चम्मच
अदरक – 1 टुकड़ा
हरी मिर्च – 3
नमक – 1 चम्मच
चावल का आटा – 1 कप
लाल मिर्च पाउडर – 3/4 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
राई – 1 चम्मच
रिफाइंड तेल – 2 चम्मच
सफेद तिल – 1 चम्मच
लाल मिर्च – 2 साबुत
पानी – आवश्यकतानुसार

Chawal Pitha

चावल पीठा तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल के आटे में थोड़ा सा नमक मिलाकर इसे गर्म पानी से अच्छी तरह से गूंथ लें, ताकि ये नरम हो जाए।
अब एक मिक्सर के जार में भीगी हुई दाल, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को डालकर दरदरा पीस लें।
इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरी में निकालकर इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब चावल के आटे को बेलकर इसमें चना दाल का मिश्रण भरें और इसे बंद करके गुजिया या फिर गोल आकार लें।
अब एक बड़ा सा बर्तन लें और इसमें पानी उबालें और फिर इसमें तैयार किए हुए पीठे को डालकर करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं, ताकि चावल का आटा अच्छी तरह से पक जाए।
आप चाहें तो इसे स्टीमर में भी स्टीम कर सकते हैं।

Also Read : मकर संक्रांति में घर पर बनाएं गजक, बड़ों से लेकर बच्चे तक हो जाएंगे खुश

जब चावल का पीठा अच्छे से पक जाए, तो इसे पानी से निकालकर इसे काटी की मदद से अपने मनचाहे आकार में काट लें।
अब एक कड़ाही लें और इसमें तेल गर्म करें और फिर जीरा, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, तिल इत्यादि डालकर तड़का लगाएं। जब तभी चीजें चटकने लगे, तो इसमें कटे हुए पीठे और चाट मसाला, धनिया और अपने अनुसार मसाले डालकर थोड़ी देर तक पकाएं।
लीजिए स्वादिष्ट चावल का पीठा तैयार है, इसे आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी इत्यादि के साथ सर्व करके खाएं।

Chutney
Chutney

ध्यान रखें कि चावल के पीठा को तैयार करते समय आटा हमेशा गर्म पानी से ही गूंथें। इससे आटा नमक होता है।
आप चाहें तो स्टीमर की मदद से पीठा को स्टीम कर सकते हैं। इसे बिना फ्राई किए भी खाया जा सकता है।
पीठा को चटपटा बनाने के लिए आप अपने अनुसार मसालों को घटा या फिर बढ़ा सकते हैं।

घर पर इन आसान तरीकों से आप छत्तीसगढ़ का स्वादिष्ट पीठा तैयार कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारी ये खास रेसिपी पसंद आई हो, इसी तरह की रेसिपी के लिए हमारे साइट पर विजिट करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...