सामग्री:

मुलायम भुट्टे के दाने डेढ़ कप, मैदा 3 बड़े चम्मच, बारीक सूजी 1/2 कप, अदरक 1 इंच का टुकड़ा, हरी मिर्च 2, बारीक कतरी प्याज 2 बडे़ चम्मच, दही 1 कप, बारीक कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, ईनो फ्रूट साल्ट 1/4 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार और चीला सेंकने के लिए थोड़ा रिफाइंड ऑयल। साथ में सर्व करने के लिए धनिया- पुदीने की चटनी और टोमैटो सॉस।

विधि:

भुट्टे के दानों को अदरक व हरी मिर्च के साथ हैंड मिक्सर में दरदरा पीस लें। एक बाउल में मैदा, सूजी, भुट्टे के दाने व अन्य सभी चीजें डालकर पानी के साथ गाढ़ा घोल बना लें। चीले बनाते समय ईनो फ्रूट सॉल्ट डालें। एक नॉनस्टिक गरम तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर एक-एक चम्मच घोल डालें और गोल आकार दें। गरम तेल में चीले को उलट-पलट कर सेंक लें।

ये भी पढ़े-

खट्टे-मीठे भरवां करेले

चिल्ड सत्तू ड्रिंक

ऐसे बनाएं प्याजी कचौड़ी