kitchen appliances
kitchen appliances

Summary: घर के अप्लायंसेज बार-बार खराब हो रहे हैं? ये मेंटेनेंस टिप्स अपनाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके फ्रिज, ओवन, डिशवॉशर और माइक्रोवेव सालों-साल सही चलें, तो ये सफाई, रखरखाव और उपयोग से जुड़े स्मार्ट टिप्स जरूर अपनाएं। सही देखभाल से अप्लायंसेज की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और रिपेयर का खर्च भी बचता है।

Extend Kitchen Appliance Life: आज के दौर में हम अपने किचन अप्लायंसेज़ जैसे फ्रिज, ओवन, डिशवॉशर या माइक्रोवेव को लेकर काफी लापरवाह हो जाते हैं। लेकिन जब कोई मशीन अचानक काम करना बंद कर देती है, तो असली परेशानी शुरू होती है। ऐसे में सवाल उठता है कैसे इन अप्लायंसेज़ को लंबे समय तक सही चलाया जाए?

पुराने ज़माने के मुकाबले आज के अप्लायंसेज़ थोड़े कम टिकाऊ माने जाते हैं, लेकिन थोड़ी सी समझदारी और नियमित देखभाल से आप उनकी उम्र को कई साल बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स-

सिर्फ ऊपर से पोंछना काफी नहीं होता। हर अप्लायंस की अंदरूनी सफाई भी जरूरी है। डिशवॉशर के फिल्टर अगर गंदे हों, तो बर्तन साफ नहीं होंगे और मशीन जल्दी खराब हो सकती है। फ्रिज या फ्रीज़र के कंडेन्सर कॉइल्स अगर धूल से भरे हों, तो कूलिंग में दिक्कत आ सकती है। हर महीने 5 मिनट की सफाई से मशीन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और बिजली की खपत भी घटती है।

kitchen appliances
kitchen appliances

हर अप्लायंस के साथ यूज़र मैनुअल आता है, जिसमें सही इस्तेमाल और मेंटेनेंस की जानकारी होती है। वॉशिंग मशीन में ज्यादा कपड़े डालने से मोटर पर दबाव पड़ता है। डिशवॉशर को ज़्यादा भरने से स्प्रे आर्म्स जाम हो जाते हैं। गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से पार्ट्स खराब हो सकते हैं। इन्हीं छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बड़ी मरम्मत से बच सकते हैं।

हर 3-4 महीने पर एक बार अप्लायंसेज का जल्दी से निरीक्षण करें: दरवाज़ों की सील सही है या नहीं, कोई असामान्य आवाज़ तो नहीं आ रही, वेंट्स या फिल्टर्स ब्लॉक तो नहीं हैं। हर साल एक बार प्रोफेशनल सर्विस भी करवाएं, खासकर फ्रिज और डिशवॉशर के लिए।

कभी-कभी हम छोटे इश्यू को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वही बाद में बड़ा खर्च बन जाते हैं। समय पर मरम्मत कराने से नुकसान कम होता है। किसी अनुभवी टेक्नीशियन से ही रिपेयर कराएं, जिससे वो दूसरे छुपे नुकसान भी पकड़ सके।

Kitchen Appliances Care
Kitchen Appliances Care

केवल मशीन नहीं, घर का वातावरण भी अप्लायंसेज की उम्र पर असर डालता है। हार्ड वाटर से वॉटर वाल्व और फिल्टर जाम हो सकते हैं वॉटर सॉफ्टनर ज़रूरी है। पावर सर्ज से मशीन के इलेक्ट्रिक पार्ट्स जल सकते हैं सर्ज प्रोटेक्टर लगवाएं। पालतू जानवर के बाल वेंट्स को जाम कर सकते हैं हर साल डक्ट क्लीनिंग करवाएं।

ह्यूमिडिटी ज्यादा हो तो मोल्ड और जंग लगने का खतरा रहता है ह्यूमिडिफायर या डिह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।

कई बार अप्लायंसेज ठीक से इसलिए काम नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं मिलता या वे बहुत तंग जगह में फिट किए जाते हैं। फ्रिज, माइक्रोवेव और ओवन जैसी मशीनों को पीछे और किनारों से थोड़ी जगह देना ज़रूरी होता है ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके और मोटर को ठंडा रहने में मदद मिले। अगर हवा की आवाजाही नहीं होगी, तो मशीन जल्दी गर्म होकर खराब हो सकती है। इसके अलावा, दीवार या फर्नीचर से बिल्कुल चिपका कर अप्लायंसेज रखना भी लंबे समय में उनकी परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंचाता है।

आज के मॉडर्न अप्लायंसेज की लाइफ औसतन 8 से 15 साल तक होती है, लेकिन ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स अपनाकर आप इन्हें और लंबे समय तक चला सकते हैं। बस थोड़ा ध्यान, थोड़ा समय और सही जानकारी आपके किचन की मशीनें सालों तक बेहतरीन काम करेंगी।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...