गाजर का मुरब्बा सेहत के लिए है बेस्ट, जानें रेसिपी और फायदे: Gajar Murabba
Gajar Murabba

गाजर का मुरब्बा सेहत के लिए है बेस्ट, जानें रेसिपी और फायदे

Gajar Murabba : गाजर का मुरब्बा स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने की आसान सी रेसिपी-

Gajar Murabba: गाजर का हलवा आप बहुत ही चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गाजर का मुरब्बा खाया है। अगर नहीं, तो एक बार इस स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी को जरूर ट्राई करें। यह आपके आंखों को रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकता है। इसके अलावा गाजर का हलवा खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको गाजर का मुरब्बा खाने से सेहत को होने वाले फायदे और इसकी रेसिपी के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

Also read : जाने ‘आइस्ड ग्रीन टी’ के हेल्थ बेनिफिट्स

Gajar Murabba
Gajar Murabba Benefits for Cancer

गाजर में एंटी-कैंसर गुण होता है, जो आपके शरीर को कैंसर से सुरक्षित रख सकता है। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक सकता है। इससे मुख्य रूप से पेट, लंग्स और ब्रेस्ट के कैंसर के जोखिमों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा गाजर में नेचुरल पेस्‍टिसाइड होता है, जो हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है।

गाजर का मुरब्बा खाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें बीटा-कैरोटीन की मात्रा उच्च होती है, जो मेटाबॉलिज्‍म के जरिए शरीर को सेलुलर डैमेज से सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होता है, जो आपकी स्किन को जवां बनाए रखने में मददगार हो सकता है।

Heart Health
Heart Health

गाजर में कैरोटेनॉयड्स की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा इसमें अल्फा-कैरोटीन, ल्‍यूटिन और बीटा-कैरोटीन की समृद्ध मात्रा होती है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकता है। अगर आप शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो गाजर के मुरब्बे का सेवन करें।

Eye health
Eye health

गाजर का मुरब्बा रोजाना खाने से आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है। यह बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जिससे लिवर को सुरक्षित रखता है। साथ ही गाजर में विटामिन ए होता है, जो आंखों को सुरक्षित रख सकता है।

Gajar ka murabba recipe
Gajar ka murabba recipe

गाजर का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छे से छीलकर धो लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और करीब 4 से 5 मिनट के लिए हल्का सा पानी में उबाल लें। अब एक कढ़ाई में चाशनी तैयार करें और इसमें इलायची पाउडर डालें और फिर पके हुए गाजर को डालकर इसे कुछ देर तक पकाएं। अब गैस की आंच को बंद करके इसे स्टोर करके रखें। इसे आप रोटी पराठे इत्यादि के साथ सर्व कर सकते हैं।

गाजर का मुरब्बा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको डायबिटीज है, तो चीनी से तैयार इस मुरब्बा का सेवन अधिक न करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...