गर्मियों में अंगूर से बनी इन 3 रेसिपी का भी उठाएं लुत्फ़: Recipes of Grapes
Recipes of Grapes

गर्मियों में अंगूर से बनी इन 3 रेसिपीज का भी उठाएं लुफ्त: Recipes of Grapes

अगर आप भी अंगूर खाकर बोर हो गए है, तो इस बार अंगूर से बनी इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।

Recipes of Grapes: मार्केट में अंगूर की कई सारी वैरायटी मिल रही है। अक्सर गर्मियों के मौसम में लोग फलों को साधारण खाना ही पसंद करते है। अब ऐसे में रोज- रोज कोई भी फल खाया जाए, तो मन ऊब सा जाता है। फिर उस फल को खाने का मन नहीं करता रहता है। लेकिन स्वस्थ शरीर के लिए फलों का रोजाना सेवन करना भी बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम अंगूर की तीन रेसिपीज लेकर आए है। इन रेसिपीज को आप बहत ही आसानी से घर पर भी बना सकते है, तो चलिए जानते है, रेसिपी बनाने के बारे में।

Also read: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो रवा से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपी: Rava Dessert Recipes

Recipes of Grapes
Grapes Juice

सामग्री

  • 2 कप काले अंगूर
  • 1 बाउल बर्फ का पानी
  • स्वादानुसार चीनी
  • पानी आवश्यकतानुसार

विधि

  • अंगूर जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबलने दें।
  • फिर इसमें 1 कप चीनी डाल दें और इसे पानी के साथ पकने दें।
  • अब अंगूर को पानी से पहले धो लें और फिर बर्फ वाले में डालकर कुछ के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद अंगूर के ऊपर वाला छिलका निकालकर एक बाउल में पल्प को अच्छे से मैश करें।
  • फिर अंगूर के पल्प को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • कुछ देर के बाद अंगूर के पल्प को फ्रिज से निकाल लें।
  • फिर एक ब्लेंडर में अंगूर के पल्प और चीनी को डालकर अच्छे से पीस लें।
  • तैयार है अंगूर जूस। जूस को कांच के गिलास में बर्फ और पुदीने की पत्तियों के साथ ठंडा- ठंडा सर्व करें।
Grapes Barfi
Grapes Barfi

सामग्री

  • 2 कप अंगूर
  • आधा कप चीनी
  • 1 कप दूध
  • 2 कप पानी
  • 2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 5- 6 केसर के धागे
  • 1 कप कटे हुए बादाम
  • 1 कप कटे हुए पिस्ता
  • 1 कप काजू
  • 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर

विधि

  • अंगूर बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी, दूध, पानी और इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर पका लें।
  • जब ये मिश्रण अच्छे से पक जाएं, तो आंच को धीमा कर दें।
  • फिर अंगूर को पानी से धो लें और फिर इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को छन्नी की मदद से छानकर अलग करलें।
  • इसके बाद पैन में चाशनी तैयार की है, उसमें अंगूर का जूस और कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स कर लें।
  • इसे तब तक पकाएं, जब तक अंगूर का मिश्रण कढ़ाई से अलग ना होने लगें।
  • जब मिश्रण अच्छे से पका जाएं, तो गैस को बंद कर दें।
  • अब एक ट्रे में घी लगा लें। फिर इसमें अंगूर का मिश्रण डालकर सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • जब ये सेट हो जाएं, तो चाकू की मदद से मनचाहे शेप में काट लें।
Grapes Jam
Grapes Jam

सामग्री

  • 4 कप हरा अंगूर
  • चीनी स्वादानुसार
  • आधा कप साइट्रिक एसिड
  • 1 चुटकी फूड कलर
  • 1 चम्मच नींबू का रस

विधि

  • जैम बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को पानी में भीगोकर अच्छे धो लें और फिर एक प्लेट में रखें।
  • अब अंगूर और चीनी को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से पीस लें।
  • जब अंगूर पीस जाएं, तो इसे छन्नी की मदद से छान लें।
  • अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें।
  • पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें अंगूर का मिश्रण, साइट्रिक एसिड और फूड कलर डालकर पका लें।
  • जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं।
  • 10 मिनट के बाद अंगूर जैम की कंसिस्टेंसी में अच्छे से आ जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • जैम जब ठंडा हो जाएं, तो इस कांच के जार में स्टोर करके फ्रिज में रखें।
  • आप जैम में रोटी, ब्रेड, पराठे के साथ लगाकर खा सकते है।