सुनैना
लाल अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की समस्या से बचाव करने में मदद कर सकते हैं।
अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे गंभीर हृदय रोग का जोखिम टल सकता है।
अंगूर के बीज में प्रोएंथोस्यानिडींस नामक पदार्थ मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है।
अंगूर में मौजूद पोटैशियम और फाइबर आपके पाचन को बढ़ावा देता है।
लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक तत्व पाया जाता हैं, जो वजन कम करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखता है।
लाल अंगूर के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों से संबंधित बीमारियों भी आसानी से दूर होती हैं।
लाल अंगूर में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है।