एक चम्मच तेल में बनने वाली चिकन की 3 मजेदार रेसिपीज: Easy Chicken Recipes
Easy Chicken Recipes

Easy Chicken Recipes: नॉनवेज लवर्स को चिकन बहुत पसंद होता है। चिकन के साथ एक अच्छी बात है कि यह बनाने में बहुत आसान है और इसका टेस्ट भी बहुत अच्छा होता है। अगर आप खाना बनाने में नए हैं तो चिकन के साथ पूरा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। एक आसानी से बनने वाली डिश है। लेकिन चिकन में लोग अक्सर बहुत ज्यादा तेल-घी का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से वो लोग इसे खाने से परहेज करते हैं जो हेल्थ के प्रति जागरूक होते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आज हम आपको तीन ऐसी चिकन रेसिपीज के बारे में बताएंगे जिन्हें आप एक चम्मच तेज या घी में बना सकते हैं। यह नॉनवेज खाने का एक हेल्दी तरीका है। इसके अलावा आपके टेस्ट बड भी सैटिसफाई हो जाएंगे। तो चलिए इस आर्टीकल में हम कुछ नए अंदाज में चिकन को बनाएंगे।

यह भी देखे-बाज़ार जैसे मोमोज़ बनाने के लिए देखें ये 5 वीडियो: Momos Recipe

Easy Chicken Recipes: चिकन टिक्का

Easy Chicken Recipes
Easy Chicken Recipes-Chicken Tikka

सामग्री

चिकन-1 किलो

लहसुन- अदरक का पेस्ट- 2 चाय के चम्मच

नमक- स्वादानुसार

भुना जीरा- आधा छोटा चम्मच

पिसा गरम मसाला- 1 चाय का चम्मच

नींबू- 1

दही- आधा किलो

चाट मसाला- 1 चाय का चम्मच

ऐसे बनाएं

सबसे पहले आप चिकन को अच्छे से धो लें। इसे छलनी में धोएं ताकि पानी ठीक से निकल जाए। धोने के बाद थोड़ी देर रखें। इसके बाद चाकू या कांटे की सहायता से चिकन के पीसेज में कट लगा लें- इसके बाद सबसे पहले नींबू का रस और नमक और जीरा डालें। इसके बाद बाकी बची हुई चीजों को दही के साथ मिलाकर 6 से 8 घंटे तक मैरिनेट करें। 8 घंटे मैरिनेट करने के बाद एक कड़ाही लें उसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल के गर्म होने के बाद मैरिनेट किया हुआ चिकन इसमें डालें दें। इसकी आंच पहले तेज करें और बीच में आंच हल्की कर दें। यह बीस से तीस मिनट में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। अगर आपको स्मोकी सा फ्लेवर चाहिए तो आप इसमें दुघार दें। यह शाम के स्नैक का एक बढ़िया आइटम है। हरे धनिए की चटनी के साथ इसका मजा दोगुना होता है।

चिकन स्टू

सामग्री

चिकन-1 किलो

दही- आधा किलो

काली मिर्च-8 से 10

लॉन्ग-6-8

जीरा-1 चाय का चम्मच

तेज पत्ता-2

बड़ी इलायची-2

छोटी इलायची-2

साबुत लाल मिर्च-6

साबुत धनिया-एक चाय का चम्मच

लहसुन की कलियां-10 से 12 बारीक काट लें

अदरक- एक मध्यम टुकड़ा कद्दुकस किया हुआ

प्याज-एक किलो

ऐसे बनाएं

सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर उसका पानी निथार लें। इसे चिकन को दही और नमक, अदरक, लहसुन में पांच से छह घंटे के लिए मैरिनेट करें। पांच से छह घंटे के बाद एक कूकर लें इसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालें। इसके बाद इसमें सभी गरम मसालें डालकर, प्याज डालें। इसके साथ इसमें साबुत धनिया डालें। इन्हें भूनें। आपको अलग से पानी डालने की जरुरत नहीं है क्योंकि प्याज अपना पानी छोड़ेगी। अगर आपको लग रहा है कि आपके पास भूनने का इतना यमय नहीं है तो आप कूकर में दो सीटें दे दें। प्याज गल जाएगी। इन मसालों को अच्छे से भूनने के बाद आप इसमें मसालों और दही में मैरिनेट किए हुए चिकन को डाल दें। दही होने की वजह से इसमें पानी आएगा और चिकन इस पानी में ही गल जाएगा। जब चिकन गलने को लगे तो आप इसमें साबुत मिर्च डालें। ऊपर से बारीक कटा हुआ अदरक और हरा धनिया डालकर इसे ढक दें। पांच से दस मिनट बाद यह तैयार हो जाएगा। चिकन स्टू बनाने में आपको सीटी नहीं लगानी। आप जितना इसे हल्की आंच पर पकाएंगे उतना ही टेस्ट इसका बढ़ता जाएगा। वैसे तो स्टू की पहचान उसके साबुत मसालों से ही होती है लेकिन अगर आपको साबुत मसाले पसंद नहीं है तो आप इसमें पिसे हुए मसाले डाल सकते हैं। जब आप चिकन को दही के मसाले में भूनेंगे तो चिकन अपना पूरा फैट कुकर में छोड़ देगा। आपको लगेगा ही नहीं कि यह केवल एक चम्मच तेल से बना है। रूमाली रोटी के साथ इसका कॉम्बिनेशन परफैक्ट होता है। आप इस पर नींबू डालकर खाएं आपको और भी मजा आएगा।

चिकन सैंडविच

Chicken Sandwich
Chicken Sandwich Recipes

सामग्री

बॉयल्ड चिकन ब्रेस्ट- 250 ग्राम

तीनों तरह की शिमला मिर्च- आधी कटोरी बारीक कटी हुई

पत्ता गोभी और प्याज- बारीक कटी हुई दो चम्मच

लहसुन की कलिया-4

टमाटर सॉस- 1 चम्मच

सोया सॉस- 1 चम्मच

चिली सॉस- 1 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

काली मिर्च- जरा सी

चिली फ्लैक्स- जरा से

ऐसे बनाएं

एक चम्मच तेल लें। इसमें बारीक कटी हुई लहसुन की कलियों को डालें। इसमें बॉयल्ड और शे्डेड किए हुए चिकन को सोटे करें। इसमें यह सब्जियां डाल दें। सब्जियों को भी दो मिनट पकाएं। हमने यहां शिमला मिर्च, प्याज और पत्ता गोभी डाली है। आप इसमें इसके अलावा भी अपनी पसंद की सब्जी डाल सकते हैं। स्वीट कॉन, गाजर और पनीर भी अच्छा लगेगा। सब्जी और चिकन को पकाने के बाद इसमें सारे मसालें और नमक डालें। दो मिनट चलाते हुए पकाएं। आपका सैंडविच बैटर तैयार है। आप चाहें तो सैंडविच मेकर में सेंक लें। वैसे यह कच्ची ब्रेड के साथ भी अच्छा लगता है। इस बैटर को आप एक हफ्ते तक फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में आराम से रख सकते हैं। यह बनने में आसान है और टेस्ट में भी इसका कोई जवाब नहीं है।