अरबी की मदद से बनाएं ये मजेदार डिशेज: Arbi Recipes
Arbi Recipes

Arbi Recipes: अरबी का नाम सुनते ही अधिकतर लोग टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाने लगते हैं। जबकि यह एक बेहद ही पौष्टिक सब्जी है, जो सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। अरबी विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, इसमें डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन में सहायता है। 

चूंकि अरबी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार है। इसका कैलोरी काउंट कम होने के कारण आप अपनी वेट लॉस जर्नी में भी इसे शामिल कर सकते हैं। अरबी आपको कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स प्रदान करती है, जिससे आपकी बोन हेल्थ को फायदा मिलता है। अरबी के सेवन के हजारों फायदे हैं। लेकिन अक्सर घरों में एक या दो तरह से अरबी की सब्जी बनाई जाती है। जबकि अगर आप चाहें तो अरबी को कई अलग-अलग तरीकों से बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अरबी की मदद से बनने वाली अलग-अलग डिश के बारे में बता रहे हैं-

Also read: मिनटों में तैयार करें अरबी की मदद से स्वादिष्ट कबाब, जानें रेसिपी: Arbi Kebab Recipe

अगर आपको कुछ चटपटा व मजेदार खाने की इच्छा हो रही है तो ऐसे में आप अरबी फ्राई बनाकर खा सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 250 ग्राम अरबी, छीलकर कटी हुई
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच सरसों के बीज
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • सजावट के लिए ताज़ा धनिया

अरबी फ्राई बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले अरबी के टुकड़ों को तब तक उबालें जब तक वे नरम न हो जाएं।
  • अब इसका  पानी निकाल दें और ठंडा होने दें।
  • एक पैन में तेल गरम करें और उसमें सरसों और जीरा डालें।
  • जब वे चटकने लगें, तो अरबी के टुकड़े डालें।
  • हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें।
  • मध्यम आंच पर अरबी को कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • अंत में, इसे ताज़े धनिए से सजाएं।
Arbi Recipes
Arbi Recipes

अगर आप अरबी को एक अलग अंदाज में खाने का मन बना रहे हैं तो एक बार अरबी चाट जरूर ट्राई करें। यह एक आसान रेसिपी है, लेकिन खाने में इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 250 ग्राम अरबी, उबली और कटी हुई
  • 1/2 कप कटे हुए टमाटर
  • 1/2 कप कटे हुए प्याज़
  • 1/4 कप कटा हुआ धनिया पत्ता
  • 1/4 कप इमली की चटनी
  • 1/4 कप दही
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

अरबी चाट बनाने का तरीका-

  • अरबी चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबली हुई अरबी, टमाटर, प्याज़ और धनिया पत्ता मिलाएं।
  • अब आप इसमें इमली की चटनी, दही, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें।
  • इसे अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत सर्व करें।

आपको घीया की मदद से कोफ्ता बनाकर अवश्य खाया होगा, लेकिन एक बार आप अरबी कोफ्ता भी जरूर बनाएं। यह घर के हर सदस्य को पसंद आएगा।

आवश्यक सामग्री-

  • 250 ग्राम अरबी, उबली और मसली हुई
  • 1/2 कप बेसन
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

अरबी कोफ्ता बनाने का तरीका-

  • अरबी कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले उबली हुई अरबी को अच्छी तरह मसल लें।
  • अब मसली हुई अरबी को बेसन, हल्दी, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ मिलाएं।
  • मिश्रण से छोटे-छोटे कोफ्ते बनाएं।
  • अब एक पैन में तेल गरम करें और कोफ्ते को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • आप इसे पेपर टॉवल पर निकालें।
  • आप इसे चटनी के साथ बतौर स्नैक्स सर्व कर सकते हैं या फिर ग्रेवी बनाकर कोफ्ते डाल सकते हैं। 
Arbi Tikki
Arbi Tikki

अगर आप अरबी को बतौर स्नैक्स खाने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में अरबी से टिक्की बनाकर खाई जा सकती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 250 ग्राम अरबी, उबली और मसली हुई
  • 1/2 कप उबले और मसले हुए आलू
  • 1/4 कप कटा हुआ धनिया पत्ता
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

अरबी टिक्की बनाने का तरीका-

  • अरबी टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मसली हुई अरबी, मसले हुए आलू, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें।
  • अब आप तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बनाएं।
  • अब एक पैन में तेल गरम करें और टिक्की को दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • तैयार टिक्की को एक पेपर टॉवल पर निकालें और चटनी या दही के साथ सर्व करें। 

मानसून के मौसम में अरबी पकौड़ा बनाना भी अच्छा आइडिया हो सकता है। इसके लिए आपको अरबी के अलावा बेसन और कुछ मसालों की जरूरत होगी।

आवश्यक सामग्री-

  • 250 ग्राम अरबी, पतले कटे हुए
  • 1 कप बेसन
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • तलने के लिए तेल

अरबी पकौड़ा बनाने का तरीका-

  • अरबी पकौड़ा बनाने के लिए इसकी कुछ तैयारी करनी होगी।
  • आप एक कटोरी में बेसन, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
  • अब गाढ़ा घोल बनाने के लिए धीरे-धीरे पानी डालें।
  • अरबी के टुकड़ों को घोल में डुबोएं और अच्छी तरह से कोट करें।
  • अब एक पैन या कड़ाही में तेल गरम करें और कोट की हुई अरबी के टुकड़ों को कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • इसे पेपर टॉवल पर निकालें और चटनी के साथ सर्व करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...