Cooking Method: खाना सिर्फ पेट भरने का साधन मात्र नहीं है। यह शरीर के लिए ईंधन की तरह काम करता है और आपकी ओवर ऑल हेल्थ इससे इफेक्ट होती है। जब आप ऐसे फूड्स को खाते हैं, जो पोषक तत्वों से युक्त है, तो इससे आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। हालांकि, कई बार यह देखने में आता है कि लोग हेल्दी फूड्स को तो अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन उसे पकाने के दौरान गड़बड़ कर बैठते हैं, जिसकी वजह से खाने के पोषक तत्व बर्बाद हो जाते हैं।
इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप खाने के इंग्रीडिएंट्स को चुनने के साथ-साथ उसे सही तरह से भी पकाएं। जब आप खाना कुक करते हैं तो ऐसे में उसके आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों को संरक्षित रखें, इनकी हमारे शरीर को ज़रूरत होती है। आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस तरह से हम अपना भोजन पकाते हैं, उसका उसके पोषक तत्वों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से ना केवल खाना अधिक टेस्टी लगता हैं, बल्कि आपके शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिलता है-
Also read: सीखिए खाना परोसने कीकला: Art of Serving Food
स्टीमिंग के ऑप्शन को चुनें

जब आप खाना पकाते हैं तो उसका तरीका बहुत अधिक मायने रखता है। अक्सर लोग फ्राइंग से लेकर ग्रिलिंग तक के ऑप्शन को चुनते हैं। लेकिन अगर आप खाने के पोषक तत्व को बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में स्टीमिंग के तरीके को अपनाएं। हालांकि, जब आप स्टीमिंग करते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी जैसे वाटर सॉल्यूबल विटामिन, हीट और पानी के प्रति संवेदनशील होते हैं। इसलिए, जब आप स्टीमिंग करते हैं तो यह भी सुनिश्चित करें कि सब्ज़ियों को बड़े टुकड़ों में काटा गया है ताकि, सरफेस एरिया हीट के संपर्क में कम से कम आए। यह खाना पकाने का सबसे हेल्दी ऑप्शन माना जाता है।
ब्लांचिंग भी है बेहतर ऑप्शन
अगर आप हेल्दी और क्विक कुकिंग ऑप्शन की तलाश में हैं तो ऐसे में आप ब्लांचिंग कर सकते हैं। ब्लांच करने से खाना जल्दी पकता है और इससे विटामिन और मिनरल्स बरकरार रहते हैं। इस तरीके को अपनाने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि इससे पोषक तत्वों की हानि कम होती है। जिससे आपको अपने फूड से मैक्सिमम लाभ मिलता है। ब्लांचिंग करने के लिए आप सब्जियों को करीबन 30 सेकंड से 3 मिनट तक के लिए उबलते पानी में डुबोएं और फिर कुकिंग प्रोसेस को रोकने के लिए बर्फ के पानी में डालें। हरी पत्तेदार सब्जियों को कुक करने के लिए ब्लांचिंग का तरीका सबसे अच्छा माना जाता है।
ओवरकुकिंग से बचें

अगर आप खाने के पोषक तत्वों को बरकरार रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप उसे ओवरकुक करने से बचें। लंबे समय तक खाना पकाने से उसके विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे आवश्यक पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। खासतौर से, अगर आप हाई हीट पर इसे पकाते हैं तो ऐसे में खाने के पोषक तत्व बर्बाद होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए, खाना पकाने का समय कम रखें। उबालते या भूनते समय, नरम और गूदेदार होने के बजाय सिर्फ़ नरम होने तक पकाएं।
उबालने के लिए कम पानी का उपयोग करें
यह एक छोटा सा टिप है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन कुछ पोषक तत्व, विशेष रूप से विटामिन सी और फोलेट आदि वाटर सॉल्यूबल है, जो उबालने पर पानी में घुल जाते हैं। इसलिए, आप जितना कम पानी का उपयोग करेंगे, उतने ही कम पोषक तत्व नष्ट होंगे। हमेशा आप भोजन को कवर के लिए बस उतना ही पानी इस्तेमाल करें और खाने के पोषक तत्वों को पुनः प्राप्त करने के लिए पानी को बाद में सूप या सॉस में उस बचे हुए पानी का उपयोग करने पर विचार करें।
छिलके को भी करें शामिल

अमूमन यह देखने में आता है कि जब लोग खाना पकाते हैं तो उसका छिलका उतार देते हैं और फिर उसे कुक करते हैं। हालांकि, अगर आप खाने से अधिक से अधिक पोषक तत्व प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसे छिलके के साथ कुक करना चाहिए। दरअसल, सब्ज़ियों और फलों के छिलकों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए, उन्हें उनके छिलकों सहित पकाने से अधिक फाइबर, विटामिन और मिनरल्स बरकरार रह सकते हैं। हालांकि, किसी भी कीटनाशक या गंदगी को हटाने के लिए खाना पकाने से पहले सब्ज़ियों को अच्छी तरह से साफ़ करें। इसके बाद आप उन्हें पूरा इस्तेमाल करें या फिर छिलके सहित काटें।
बहुत छोटा-छोटा ना काटें सब्जियां
खाना बनाने के दौरान चॉपिंग का विशेष महत्व है। कइ बार हम खाना पकाने के लिए सब्जियों को छोटा-छोटा काटते हैं। लेकिन सब्जियों की ओवर चॉपिंग करने से उनका ज़्यादा सरफेस गर्मी के संपर्क में आ सकता है, जिससे पोषक तत्वों की हानि हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काटें, और अगर आपको जब भी संभव हो तो उन्हें पूरा पकाएं, ताकि गर्मी और पानी के संपर्क में आने से बचा जा सके। यह पोषक तत्वों से युक्त खाना पकाने के लिए चॉपिंग का एक बेहतर तरीका माना जाता है।
