Cleaning Hacks: दाग किसी भी चीज पर लगे हो, कपड़े, चेहरे या फिर बर्तन, हर चीज की खूबसूरती खराब कर देते हैं। कप पर अक्सर चाय और कॉफी के दाग रह जाते हैं, जो आसानी से साफ नहीं होते। समय के साथ ये और गहराते जाते हैं और फिर नजर आने लगते हैं। इन जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए कई बार हम लोग पैसे खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी दाग नहीं जाते। ऐसे जिद्दी दागों के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान टिप्स। इन टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से कप पर से चाय और कॉफी के दागों को हमेशा के लिए हटा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
नींबू से करें साफ
बर्तनों से चाय और कॉफी के दाग निकालने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि नींबू को डिटर्जेंट में मिलाएं और इसे कप पर लगाकर अच्छी तरह से साफ करें। कुछ देर इसे छोड़ दें और फिर गर्म पानी से साफ करें। आप पाएंगे कि कप और कॉफी मग पूरी तरह से साफ होकर चमक जाएंगे।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके आप कप को चमका सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि बेकिंग सोडा में थोड़ा सा डिटर्जेंट और गुनगुना पानी मिलाकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे कप और कॉफी मग पर लगाएं और फिर स्क्रबर की मदद से स्क्रब करके साफ करें। इसके बाद ठंडे पानी से कॉफी और चाय के कप को आप साफ कर लें। इस प्रकार से आप आसानी से चाय के कप और कॉफी मग को साफ कर सकते हैं।
सिरके का करें इस्तेमाल
सिरके के इस्तेमाल से आप चाय के कप को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए सिरके को निकाल लें और फिर कॉटन की मदद से बर्तनों पर लगाएं। इसके बाद स्क्रब करें और फिर चाय के कप को चमका लें। इस तरह से आप आसानी से इन टिप्स की मदद से चाय और कॉफी के दाग साफ कर सकते हैं। तो फॉलो करें ये टिप्स और साफ कर लें चाय व कॉफी के कप।
डेंचर टैबलेट का करें इस्तेमाल
काफी और चाय के कप से दाग हटाने के लिए आप डेंचर टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। डेंचर टैबलेट से बिना किसी नुकसान के दाग आसानी से निकल जाता है। इसके लिए आप कप में गरम पानी के साथ डेंचर टैबलेट को डाल 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट के बाद इसे नॉर्मल डिशवॉश से धो लें।
टूथपेस्ट से करें साफ
कप में लगे चाय या कॉफी के दाग को टूथपेस्ट से भी हटाया जा सकता है। इसके लिए टूथपेस्ट को कप में दाग वाली जगह पर से लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इसे स्क्रब से साफ कर लें। ऐसा करने से कप चमकने लगेगा।
