Chopping Veggies Tricks
Chopping Veggies Tricks

Chopping Veggies Tricks: किचन में महिलाओं को सबसे अधिक बोरियत काम लगता है वेजिटेबल को काटना। वेजिटेबल को वॉश करके उसे काटने में महिलाओं को बहुत अधिक समय लगता है। अमूमन महिलाओं की यह इच्छा होती है कि उनका वेजिटेबल को काटने का यह काम झटपट खत्म हो जाए। लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसलिए, महिलाएं सुबह बनने वाली वेजिटेबल को रात में ही काट लेती हैं। हो सकता है कि आप भी अपने लंच या डिनर की तैयारियों में काफी सारा वक्त यूं ही बर्बाद कर देती हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जो वेजिटेबल को झटपट काटने में आपकी मदद करेंगी-

वेजिटेबल काटने के लिए सही चाकू का करें इस्तेमाल

यह सबसे पहला लेकिन महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अक्सर यह देखा जाता है कि लोग अपनी किचन में एक ही तरह के चाकू का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। एक तरफ तो इससे वेजिटेबल काटने में काफी सारा समय यूं ही नष्ट हो जाता है, तो वहीं दूसरी ओर आपकी सब्जी भी सही तरह से नहीं कट पाती है। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आप वेजिटेबल को जल्दी और आसानी से काटने के लिए सही चाकू का उपयोग करना चाहिए। आपको मार्केट में कई तरह के चाकू मिल जाएंगे, जो आपके काम को आसान बना देंगे।

वेजिटेबल काटते समय सुरक्षा को ना करें नजरअंदाज

Chopping Veggies Tricks
Don’t Ignore Safety While Cutting Vegetables

यह सच है कि आप अपनी वेजिटेबल को झटपट काटना चाहते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप खुद को ही चोटिल कर लें। अक्सर लोग वेजिटेबल को जल्द काटने के चक्कर में उंगलियों पर चोट लगवा लेते हैं। अभी अगर आप चॉपिंग स्किल्स में बिगनर हैं तो पहले चाकू और सब्जियों को सही तरह से पकड़ना सीखें। ध्यान रखें कि वेजिटेबल को काटते समय आप अपनी उंगलियों को अंदर की तरफ रखें। इससे कट लगने का डर काफी कम हो जाता है।

वेजिटेबल काटने के लिए चॉपिंग बोर्ड का करें इस्तेमाल

Chopping Veggies Tricks
Use a chopping board to chop vegetables

यह एक छोटा सा टिप है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। चॉपिंग बोर्ड को अक्सर लोग खरीदते नहीं हैं, लेकिन वास्तव में यह आपके वेजिटेबल को काटने में काफी आसान और क्विक बनाएगा। इसके लिए आपको सब्जियों को पहले चॉपिंग बोर्ड पर रखना होगा और फिर उसे काटना होगा। इस तरह आप बिना रूके अपनी सब्जी को आसानी से काट पाएंगी। साथ ही, इससे सब्जी के टुकड़ों का आकार भी सही रहेगा। हो सकता है कि प्रारंभ में शायद आप उतना अच्छी तरह वेजिटेबल को कट ना कर पाएं, लेकिन जल्द ही आप अभ्यस्त हो जाएंगे तो वेजिटेबल को झटपट काट पाएंगे।

वेजिटेबल काटने के लिए सही तरह से पकड़ें चाकू

Chopping Veggies Tricks
Hold the knife correctly for cutting vegetables

अगर आप चाहते हैं कि आप वेजिटेबल काटने के काम में माहिर हो जाएं, तो ऐसे में आपको सबसे पहले सब्जियों को सही तरह से पकड़ना आना चाहिए। अगर आप चाकू को पकड़ने का सही तरीका जानते हैं तो आपके लिए वेजिटेबल को काटना बेहद ही आसान हो जाएगा। चॉपिंग बोर्ड पर चाकू का उपयोग करते समय चाकू की नोक को हमेशा बोर्ड पर रखें और फिर वेजिटेबल को रखकर उसे काटते चले जाएं। एक्सपर्ट अक्सर इसी तरीके को अपनाकर अपनी वेजिटेबल को काटते हैं।

वेजिटेबल काटने के लिए चॉपर की लें मदद

Chopping Veggies Tricks
Use Vegetable Chopper

यह एक आसान तरीका है और अगर आप किसी भी तरह के झंझट से बचना चाहते हैं तो ऐसे में चॉपर की मदद ली जा सकती हैं। आजकल मार्केट में बेहद ही कम दाम में हाथ से चलने वाले चॉपर मिलते हैं। जिनकी मदद से आप कुछ ही सेकंड्स में वेजिटेबल्स को एकदम बारीक काट पाते हैं। अगर आप स्टफिंग के लिए वेजिटेबल को बेहद बारीक काटना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल करें।

अलग-अलग वेजिटेबल को काटें इस तरह

Chopping Veggies Tricks
Simple Tricks for Cutting Vegetables

यूं तो वेजिटेबल को जल्द और बेहतर तरीके से काटने के लिए आप कुछ बेसिक टिप्स अपना सकती हैं। लेकिन इसके अलावा हर सब्जी को काटने का तरीका भी अलग होता है, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं-

  • अगर आप फूलगोभी को काट रहे हैं तो पहले फूलगोभी को दो भागों में काट लें। फिर उसमें से डंठल हटा दें। एक बार जब तना हटा दिया जाता है, तो बड़े फूल जल्दी से निकल आएंगे। इससे आपको फ्लोरेट्स को एक-एक करके काटने की जरूरत नहीं है। जिसके कारण आपकी वेजिटेबल काफी कम समय में कट जाएगी।
  • अगर आप शिमला मिर्च को काट रहे हैं तो पहले इसके ऊपर और नीचे वाले हिस्से को हटा दें। अब शिमला मिर्च के अंदर बीज को गोलाकार में निकाल लें। एक बार जब यह बाहर आ जाए, तो अपनी पसंद के अनुसार शेप में इसे काट लें।
  • लहसुन को काटने में काफी सारा समय नष्ट हो जाता है। लेकिन अगर आप इस काम को जल्द खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें एक-एक करके काटने में समय बर्बाद ना करें। इसके स्थान पर आप एक बार में पांच से छह लहसुन की फली लें और उन्हें चाकू या किसी भारी चीज से कुचल दें। आप इस कुचले हुए लहसुन का उपयोग आप अपनी डिश में कर सकते हैं।
  • प्याज को काटते समय अगर आप समय बचाना चाहते हैं, तो पहले प्याज का सिर और निचला हिस्सा हटा दें। इसके बाद उसे आधा काट लें। अब उन्हें छीलें और स्लाइस को एक साथ पकड़कर लंबा काट लें। इसके बाद, इसे चारों ओर घुमाएं और काटें। इस तरह आप अपनी प्याज को कम समय में काट पाएंगे।
  • खाने का स्वाद बढ़ाने में हर्ब्स काम आती हैं, लेकिन इन्हें सही तरह से काटना एक कठिन काम है। इस काम को जल्द निपटाने के लिए आप हर्ब्स का एक गुच्छा लें और उन्हें पिज्जा कटर से काट लें। इस तरह, आपके पास एक मिनट से भी कम समय में हर्ब्स कट जाएंगी।

Leave a comment