Cast Iron Cookware Cleaning: हाई क्वालिटी और भारी तले वाले कुकवेयर वास्तव में खाना पकाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें कास्ट आयरन कुकवेयर के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार के कुकवेयर का प्रयोग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है। इसके अलावा, कास्ट आयरन के पैन और बर्तनों में खाना पकाने से स्वाभाविक रूप से खाने में आयरन का स्तर बढ़ जाता है। लोहे के बर्तनों में खाना पकाना जितना आसान होता है उन्हें साफ करना उतना ही मुश्किल। कास्ट आयरन के कुकवेयर भारी होने की वजह से सही ढंग से साफ नहीं होते। लेकिन इन सिंपल ट्रिक्स की मदद से आप आसानी से बिना मेहनत के कास्ट आयरन के कुकवेयर को क्लीन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
कुकवेयर को साफ करने से पहले करें ये काम

कास्ट आयरन के कुकवेयर को साफ करने से पहले कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए। हालांकि यदि आप पैन या कढ़ाई को यूज करने के तुरंत बाद साफ कर लें तो ये आसानी से साफ हो जाएगा। कास्ट आयरन के बर्तनों पर अधिक कास्टिंग सोडा का उपयोग न करें, इससे उसमें मौजूद मिनरल्स खत्म हो सकते हैं। साथ ही इसे साफ करने के लिए हार्ष कपड़े और जूने की बजाय मुलायम ब्रश व स्पंज का उपयोग करें।
गर्म पानी में डुबोएं
कास्ट आयरन के बर्तनों को साफ करने से पहले गर्म पानी में कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। इन बर्तनों को साफ करना थोड़ा ट्रिकी होता है इसलिए लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद इन्हें गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। ऐसा करने से बर्तन में जमी चिकनाहट और बदबू को कम किया जा सकता है।
सॉल्ट स्क्रब का उपयोग
कास्ट आयरन के बर्तनों को साफ करने के लिए आप सॉल्ट स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिद्दी दाग और जमी गंदगी को साफ करने के लिए मोटे सॉल्ट और पानी से बने पेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं। इस पेस्ट से तवे को रगड़ने के लिए कपड़े या कागज के तौलिये का उपयोग करें।
Read More : घर की सजावट ही नहीं खुशबू भी करती है मेहमानों को आकर्षित, ऐसे मेहकाएं अपना आशियाना: Natural Home Freshener
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

कास्ट आयरन के बर्तनों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में क्लीनिंग एजेंट होता है जो ऑयल और जले हुए दाग को साफ करने का काम बखूबी करता है। बेकिंग सोडा का नियमित इस्तेमाल करने से बर्तनों में मौजूद बदबू को भी कम किया जा सकता है। बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर रगड़ने से बर्तनों की चमक को भी बरकरार रखने में मदद मिल सकती है।
जंग को ऐसे हटाएं
कास्ट आयरन के बर्तनों पर जंग लगना सामान्य है लेकिन यदि इसकी सही देखरेख और रखरखाव किया जाए तो जंग से छुटकारा मिल सकता है। बर्तनों को धोने के बाद सूखे कपड़े और तौलिए से साफ कर लें। बर्तनों को पूरी तरह से सुखाने के लिए कुछ देर के लिए धूप में भी रख सकते हैं। ध्यान रखें बर्तनों को नमी रहित सूखी जगह पर ही रखें ताकि बर्तनों को जंग से बचाया जा सके। हो सके तो कास्ट आयरन के बर्तनों को चेस्टर या कबर्ड में रखें।
