Chef Jake Dryan Cooking Aloo Gobhi Pizza
Chef Jake Dryan Cooking Aloo Gobhi Pizza

Summary: आलू गोभी वाला पिज्जा, सोशल मीडिया पर छाया अनोखा फ्लेवर फ्यूज़न

ब्रिटिश शेफ जेक ड्रायन द्वारा तैयार किया गया ‘आलू-गोभी पिज़्ज़ा’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देसी मसालों से बनी पारंपरिक आलू-गोभी की सब्ज़ी को पिज़्ज़ा के बेस पर डालकर उन्होंने एक अनोखा फ्यूज़न तैयार किया, जिसे देख भारतीय फूड लवर्स उत्साहित हो गए।

Aloo Gobi Pizza: अगर आपसे कोई कहे कि आलू-गोभी की सब्जी और पिज़्ज़ा एक ही प्लेट में मिल सकते हैं, तो आप शायद हंस पड़ेंगे। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी संभव है और जब रसोई में थोड़ा एक्सपेरिमेंट, थोड़ा देसी तड़का और थोड़ी विदेशी सोच मिल जाए, तो रिजल्ट में आता है एक ऐसा स्वाद जिसे कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता है। हाल ही में मशहूर ब्रिटिश शेफ और कंटेंट क्रिएटर जेक ड्रायन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने भारतीयों का दिल जीत लिया। वीडियो में उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में आलू-गोभी पिज्जा’ तैयार किया। 

जेक ड्रायन ने इस वीडियो को शेयर करते एक लाइन में ही उन्होंने देसी खाने के दीवानों का दिल जीत लिया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा, “मैं बहुत बुरा लड़का रहा हूं। मेरे पास आलू गोभी पिज्जा है”। बस फिर क्या था, लोगों का ध्यान खिंच गया और हजारों भारतीयों ने इस यूनिक रेसिपी पर अपने रीएक्शन दिए। इस अनोखे पिज्जा को बनाने के लिए शेफ जेक ने सबसे पहले एक क्लासिक देसी स्टाइल की आलू गोभी की सब्जी बनाई। इसमें प्याज, टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर और अन्य चटपटे मसाले डाले गए थे। सब्जी को धीमी आंच पर पकाने के बाद उन्होंने तैयार किया 48 घंटे तक फर्मेंट किया गया पिज्जा का आटा। इस बेस पर उन्होंने आलू गोभी करी को फैलाया, ऊपर से डाला मोज़रेला चीज़, और फिर इसे ओवन में बेक कर दिया। जब पिज्जा गोल्डन और क्रन्ची हो गया, तो उन्होंने उस पर घी की कुछ बूंदें और फ्रेश हरी धनिया डालकर सर्व किया।

आलू गोभी पिज्जा बनने के बाद शेफ ड्रायन ने कहा, “मुझे पता है कि बहुत से लोग इस कॉम्बिनेशन को लेकर शक में होंगे, लेकिन इसे एक ‘आलू-गोभी सैंडविच’ की तरह सोचिए”। यह तुलना इतनी सटीक थी कि लोगों ने तुरंत इसे अपनाना शुरू कर दिया। 

Aloo Gobi Pizza-Chef Jake Dryan
Chef Jake Dryan Cooking Aloo Gobhi Pizza

किसी ने लिखा, अब तो वीकेंड में बनाना ही पड़ेगा”, तो एक अन्य ने लिखा, “ये तो मेरा ड्रीम पिज्जा है!” एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “जब बच्चे रोटी सब्जी नहीं खाते तो मां यही चाल चलती है।” एक ने कमेन्ट किया, “पिज्जा पर बची हुई आलू गोभी की सब्जी एक बहुत बढ़िया हैक है।” आलू गोभी सैंडविच की तरह स्वाद वाले पिज्जा पर ड्रायन के कमेन्ट के जवाब में एक यूजर ने लिखा, “मुझे आलू गोभी सैंडविच बहुत पसंद है! अब यह पिज्जा गेम चेंजर की तरह लग रहा है”। 

आज के दौर में पिज्जा सिर्फ इटली की पहचान नहीं है, बल्कि दुनिया के हर कोने में यह नए रंग रूप में ढल चुका है। भारत में तो इसे पनीर टिक्का, बटर चिकन और यहां तक कि राजमा पिज्जा तक में बदल दिया गया है। कई जाने माने पिज्जा फूड चेन से लेकर लोकल बेकरीज तक, हर कोई अब भारतीय स्वाद को पिज्जा पर बिखेरने में लगा है। इसका कारण सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि लोगों की अपनी जड़ों से जुड़ी भावनाएं हैं।

शेफ जेक ड्रायन का यह नया प्रयोग दिखाता है कि खाना अब सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव जर्नी बन गया है, जहां मसाले, टॉपिंग और टेक्नीक आपस में मिलकर नया स्वाद रचते हैं। आलू गोभी पिज्जा न सिर्फ एक यूनिक रेसिपी है, बल्कि यह एक सोच है कि बिना उनकी आत्मा को खोए हम ट्रेडिशनल स्वाद को नए रूप में ढाल सकते हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...