Sai Pallavi Saree Look: साउथ की फिल्मों की एक्ट्रेस की बात ही अलग है। इनके लुक बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की तरह ग्लैमर से भरपूर नहीं होते हैं लेकिन बावजूद इसके ये बेहद प्यारी लगती हैं। कीर्ति सुरेश को देखें या फिर समांथा रूथ प्रभु को, ये सब खूबसूरत होने के साथ सिम्पल भी हैं। इस लिस्ट में एक और नाम है, जो सादगी वाली सुंदरता के लिए फ़ेमस है। साउथ के फिल्मों की इस एक्ट्रेस का नाम साई पल्लवी है, जिनके सोशल मीडिया पर सादगी से भरी सुंदरता वाले लुक्स देखे जा सकते हैं। आइए उनमें से कुछ पर हम नजर डालते हैं।
आइवरी साड़ी
यह लुक साई पल्लवी की छोटी बहन की शादी से है। इसमने साई पल्लवी ने आइवरी कलर की प्लेन इल्क साड़ी पहनी है। इसके साथ का ब्लाउज सिम्पल एलबो लेंथ स्लीव का है। साई पल्लवी चाहती तो इसके साथ एमेरल्ड या रूबी जूलरी सेट पहन सकती थीं लेकिन उन्होंने पर्ल की लेयर्ड माला चुनी और साथ में मैचिंग इयररिंग्स पहने। माथे पर रेड बिंदी, आधे खुले बालों में वह प्यारी और इनोसेन्ट नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों में गजरा भी लगाया है।
रेड साड़ी

साई पल्लवी की यह फोटो भी उनके बहन की शादी के किसी रस्म से है। इसमें उन्होंने रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर सेल्फ डिजाइन है। इस साड़ी का बॉर्डर ब्रॉड और मैट गोल्ड शेड में है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना है, जिसका बॉर्डर साड़ी से मैच करता हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्ड और ब्लैक कलर का स्लीक चोकर पहना था। बाल खुले रखे हैं और माथे पर रेड बिंदी लगाई है।
ब्राउन साड़ी
साई का यह लुक इतना क्यूट और इनोसेन्ट है कि इसके बारे में कुछ भी बोला जाए, वो कम ही होगा। उन्होंने ब्राउन कलर की साड़ी को बॉटल ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया है। ब्लाउज पफ हाफ स्लीव में है, जिस पर गोल्डन प्रिन्ट हैं। इसके साथ उन्होंने पर्ल नेकलेस पहना है और बालों को बांधा हुआ है। बालों में ऑरेंज कलर के फूलों का गजरा लगाया है और माथे पर बिंदी भी है।
अनियन पिंक साड़ी
यह एक फोटो शूट है, बावजूद इसके इस फोटो में साई पलावी सिम्पल और सोबर नजर आ रही हैं। अनियन पिंक कलर की साड़ी को उन्होंने ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया है। सिम्पल जूलरी, खुले लहराते बाल और माथे पर बिंदी लगाए वह हम जैसी ही नजर आ रही हैं। उनके पैरों में पायल को जरूर देखें, जो प्यारे दिख रहे हैं।
लाइट ब्लू साड़ी
यह एक सिम्पल कॉटन की साड़ी है, जिसका कलर लाइट ब्लू है। यह एक प्रिंटेड साड़ी है। इसके साथ साई पल्लवी ने मेकअप तो नहीं ही किया है, उनके बाल भी खुले और बिना कंघी किए दिख रहे हैं। इस फोटो में साई पल्लवी के चेहरे का लुक देखने लायक है। खाकसर उनके गाल खुशी की वजह से गुलाबी हो उठे हैं। माथे पर छोटी बिंदी है।
