50 की उम्र में भी लगेंगी 30 की, अगर पहन ली भाग्यश्री की ये धांसू साड़ियां: Bhagyashree Saree Collection
Bhagyashree Saree Collection

Bhagyashree Saree Collection: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ और भी जवां और खूबसूरत होती जा रही हैं। इन्हीं में से एक हैं भाग्यश्री। एक्ट्रेस 55 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनका स्टाइल 30 की उम्र का है। कहते हैं आपका स्टाइल आपकी उम्र को कम दिखा सकता है।

इसी तरह अगर आप भी 50 की हो चुकी हैं और अभी भी जवां दिखने की चाहत है, तो आपको एक्ट्रेस भाग्यश्री के साड़ी लुक्स को रिक्रिएट करना चाहिए। उनकी तरह साड़ी पहनकर आप भी अपनी उम्र से छोटी नजर आ सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के लेटेस्ट साड़ी कलेक्शन पर-

Also read: 10 रुपए के बेसन से करें फेशियल, चेहरे पर आएगा चांद-सा निखार, ग्लो देखकर हर कोई पूछेगा राज: Besan Facial at Home

प्रिंटेट पटोला साड़ी

भाग्यश्री की ये पटोला साड़ी देखकर हर किस का दिल डोल जाए। इस खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी को आप किसी खास ओकेजन पर स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस मे सिंपल रेड ब्लाउज कैरी किया है, जो उन्हें एक क्लासी लुक दे रहा है। इसे समर सीजन में आप किसी भी खास ओकेजन के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद हर कोई आपकी ही तारीफ करेगा।

बनारसी सिल्क ऑफ व्हाइट साड़ी

समर सीजन में लाइट कलर्स की साड़ियां काफी अच्छी लगती हैं। अगर आपको अपने लुक को बिल्कुल चेंज करना है और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना है, तो आपको इस बनारसी साड़ी को अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ भाग्यश्री ने हैवी स्टोनवर्क ब्लाउज पेयर किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

ग्रीन प्लीटेड रफल साड़ी

अगर आप सिंपल साड़ियां पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो अब अपने साड़ी कलेक्शन में अब आपको इस तरह की प्लीटेड साड़ी जरूर शामिल करनी चाहिए। ये साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसे आप किसी भी डे ओकेजन से लेकर नाइट पार्टी तक कहीं भी स्टाइल कर सकती हैं। इसे पहनकर बाहर निकलेंगी, तो आपकी पड़ोसने भी आपसे जल जाएंगी।

व्हाइट फ्लोरल ऑरगेंजा साड़ी

अगर आप एक साड़ी लवर हैं, तो आपको भाग्यश्री की इस साड़ी से जरूर इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इसे आप अपने डेली वियर में भी शामिल कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आप फूलों से सजी नजर आएगी। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इस तरह की साड़ी पहनकर आप 50 की उम्र में भी 35 की नजर आएंगी। आपके पतिदेव भी आपको देखने के बाद तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।

वाइब्रेंट ग्रीन रफल साड़ी

हर महिला के साड़ी कलेक्शन में इस तरह की सिंपल और लाइटवेट साड़ी तो जरूर होनी चाहिए। इसे हर उम्र की महिला पहनकर कमाल की दिख सकती है। एक्ट्रेस ने इसके साथ मल्टीकलर ब्लाउज पेयर किया है। सेम फैब्रिक का लेस वर्क पूरी साड़ी में किया गया है। इस तरह की साड़ी पहनकर आप सिंपल और सोबर दिखेंगी। आपके स्टाइल में एलिगेंस एड हो जाएगा।

आपको भी अपनी उम्र से छोटा दिखना है, तो भाग्यश्री की इन साड़ियों को आज ही अपने वॉडरोब का हिस्सा बना लीजिए।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment