Saree for Wedding Reception: यदि आप भी बहुत जल्द दुलहन बनने वाली हैं और अपनी शादी वाले दिन के लिए साड़ी तलाश रही हैं तो आप इन सभी फैब्रिक में से कोई भी एक साड़ी चुन सकती हैं लेकिन साड़ी चुनने के साथ उसका फैब्रिक अच्छा होना बहुत जरूरी है। आप मौसम और अपनी पसंद को ध्यान में रखते हुए किसी भी फैब्रिक की साड़ियों का चयन कर सकती हैं तो चलिए जानते हैं ब्राइडल साड़ियों के बारे में।
Also read : पार्टी के लिए पहनें ये स्टाइलिश साड़ी: Stylish Saree for Party
Saree for Wedding Reception: शिफॉन
शिफॉन की साड़ियां काफी लाइटवेट होती हैं और आउटडोर वेडिंग के हिसाब से खूबसूरत लगती है। स्टेटिक मटेरियल से बनी इन साड़ियों का टेक्सचर होता है और इन पर प्रिंट भी काफी खूबसूरत लगती है।
सिल्क
दुलहन के लिए सिल्क साड़ी बिल्कुल बेस्ट होती है। भारतीय शादियों के लिए वैसे भी सिल्क साड़ियां एक बहुत ही पुराना विकल्प है जो आज तक चला आ रहा है। यह ड्रेप करने में आसान रहती हैं और लुक में काफी रॉयल लगती हैं। फेरों से लेकर शादी के रिसेप्शन तक में लड़कियां सिल्क साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
वेलवेट

यह एक सॉफ्ट फैब्रिक होता है, जो सर्दियों वाली शादी के हिसाब से सबसे अच्छा विकल्प है, फिर इसकी काफी मांग भी है। यह देखने में काफी महंगा लगता है और शादी के दौरान अगर दुलहन इसे पहनती है तो वह आरामदायक भी महसूस करेगी। इसका फैब्रिक काफी मुलायम होता है जो आकर्षक दिखाने के साथ आपको आरामदायक महसूस करती है और इसमें फोटो भी काफी अच्छे आते हैं।
मौसम
जब आप अपनी शादी के लिए शॉपिंग करने वाले हैं तो मौसम का खास तौर पर ख्याल रखें क्योंकि इसके हिसाब से फैब्रिक चुनना सही रहेगा। अगर आप समर के समय शादी करने जा रहे हैं तो जॉर्जेट, कॉटन और शिफॉन बेस्ट रहेगा। यह फैब्रिक लाइटवेट होते हैं जो आपको पूरा दिन कूल रखने में मदद करेंगे। अगर आप सर्दी के मौसम में शादी करने जा रहे हैं तो आपके सिल्की या फिर वेलवेट का चुनाव करना चाहिए। यह फैब्रिक आपको सर्द रातों में गर्म रखने का काम करने वाले हैं।
पारंपरिक या आधुनिक

व्यक्ति की पसंद अलग-अलग होती है कोई पारंपरिक पहनना पसंद करता है तो किसी को आधुनिक दिखना पसंद होता है। आप अपने लिए किस तरह का अवतार चुनने वाले हैं यह पूरी तरह से आपके व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। अगर आप पारंपरिक पहनना चाहते हैं तो सिल्क के बेहतरीन फैब्रिक हैं यह काफी रॉयल लुक देने वाला होता है और कई तरह की वैरायटी में आती है। एंब्रॉयडरी के अलावा इसमें इंट्रीकेट पैटर्न भी मिलते हैं जो सुंदर लगते हैं। वहीं अगर आप मॉर्डन लुक पसंद करती हैं तो आप ब्लेंड फैब्रिक ट्राई कर सकते हैं जिनमें सिल्क, शिफॉन, जॉर्जेट और नेता शामिल है। ये आपको मॉडर्न लुक देंगे।
कलर और डिजाइन
साड़ी चुनते समय फैब्रिक और बाकी चीज तो ठीक है लेकिन कलर और डिजाइन भी काफी निर्भर करता है। हर व्यक्ति को अलग-अलग रंग पसंद होते हैं और अलग-अलग ही रंग उस पर जंचते भी हैं। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार रंग बताते हैं जिन्हें आप अपने मूड और शादी के हिसाब से चुन सकते हैं-
लाल: उत्तर भारतीय शादियों में लाल रंग काफी पसंद किया जाता है। प्यार और पैशन को दिखाने वाला यह कलर शादी के लिए सबसे फिट है। शादी के लिए इस रंग को शुभ भी माना जाता है।
गोल्ड: दक्षिण भारतीय शादियों में वाइट गोल्ड या लाल रंग पहना जाता है। मध्य पूर्वी क्षेत्रों में इस रंग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। इसे सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
हरा: साड़ियों में हरा कलर भी काफी प्रचलित है। महाराष्ट्रियन शादियों में दुलहन हरे रंग की साड़ी पहनती है। यह प्रगति, प्रकृति और मधुरता का प्रतीक है। इसे काफी शुभ माना जाता है और यह सब कुछ अच्छा होने का प्रतीक है।
गुलाबी: गुलाबी रंग बॉलीवुड की पहली पसंद है। अधिकतर लड़कियां शादी में गुलाबी रंग का लहंगा या फिर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। फिर इन दिनों बार्बी लुक के कारण गुलाबी रंग काफी प्रचलित है। यदि आपका रंग सुर्ख लाल है तो गुलाबी रंग आप पर खूब खिलेगा।
ब्लाउज

ब्लाउज किसी भी साड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो उसे खूबसूरत बनाने में काफी मददगार होता है। आपके वेडिंग लुक पर इंपैक्ट डालने में ब्लाउज काफी महत्वपूर्ण है इसलिए सोच समझकर इसकी डिजाइन का चुनाव करें। ब्लाउज तैयार करवाने से पहले नए ट्रेंड के डिजाइंस जरूर देख लें और उनमें से आप जिसमें कंफर्टेबल हैं और आपको लगता है कि यह खूबसूरत लगेंगे उस डिजाइन के ब्लाउज तैयार करवाएं।
ज्वैलरी
अपने साड़ी लुक को बेहतरीन बनाने के लिए ज्वैलरी पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। इतना याद रखें आप ऐसी ज्वैलरी पहनें जो कि आपकी साड़ी को कॉम्प्लीमेंट करें ना कि उससे ज्यादा अच्छी लगने लगे। अगर आपकी साड़ी में हैवी डिजाइंस बने हुए हैं तो आपको कम-से-कम ज्वैलरी पहननी चाहिए। वहीं साड़ी थोड़ी हल्की-फुलकी है तो आप हैवी और शाइनी ज्वैलरी पहन सकती हैं। इस दौरान रंगों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है अगर आप लाल, पीले या नारंगी रंग की साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी जंचती है। वहीं ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंग की साड़ियों पर सिल्वर और डायमंड ज्वैलरी ज्यादा अच्छी लगेगी।
फुटवियर
शादी की साड़ी के साथ पहने जाने वाले फुटवियर भी काफी खास होने चाहिए। इसके साथ आपको ऐसी हील्स का चयन करना चाहिए जो पहनने में काफी आरामदायक रहे। हालांकि, मौसम और स्टाइल भी इस दौरान काफी मायने रखता है। आप चाहें तो स्नीकर्स, फ्लैट या फिर बूट्स भी पहन सकती हैं।
