Woolen Accessories
Woolen Accessories

Woolen Accessories: ठंड का मौसम आते ही हम सभी का लुक बदल जाता है। इस मौसम में हम सभी खुद को कुछ इस तरह स्टाइल करना चाहते हैं कि ठंडी हवाओं से बचा जा सके। लेकिन साथ ही साथ, हम उतना ही स्टाइलिंग व स्टनिंग भी लगे। ऐसे में सिर्फ आउटफिट में लेयरिंग करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आपको अपनी एक्सेसरीज पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। चूंकि मौसम ठंड का है तो ऐसे में आपको अपने आउटफिट के साथ-साथ अपनी एक्सेसरीज को भी अप-टू-डेट करना चाहिए। इस मौसम में चोकर या लॉन्ग नेकपीस पहनना अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता है, बल्कि आपको कुछ वूलन एक्सेसरीज में ही इनवेस्ट करने के बारे में सोचना चाहिए।

जी हां, ऐसी कई वूलन एक्सेसरीज हैं, जिनकी मदद से आप अपने लुक के साथ काफी हद तक एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। साथ ही साथ, ये एक्सेसरीज आपको कंफर्ट के साथ-साथ गरमाहट का अहसास भी करवाएंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही वूलन एक्सेसरीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लुक को विंटर रेडी बनाएंगी-

Also read: गर्मी के मौसम में कैसा होना प्रेग्‍नेंसी डाइट प्‍लान: Pregnancy Diet Plan

scarf ko banaen wardrobe ka hissa
scarf ko banaen wardrobe ka hissa

ठंड के मौसम में स्कार्फ को आपको अपने वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ये स्कार्फ ना केवल देखने में खूबसूरत और कलरफुल होते हैं, बल्कि आपको ठंड से भी बचाते हैं। विंटर स्कार्फ में भी आपके पास ऑप्शन की कमी नहीं है। मसलन, सर्दियों की कड़क ठंड के लिए निट स्कार्फ सबसे अच्छे माने जाते हैं। वहीं, कश्मीरी स्कार्फ नरम और लग्ज़री फील देते हैं। आप इन्हें फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक में कैरी कर सकती हैं। ठंड में अगर आप एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में इन्फिनिटी स्कार्फ को भी स्टाइल किया जा सकता है। ये राउंड स्टाइल के स्कार्फ पहनने में आसान होते हैं, लेकिन इसमें आप काफी स्मार्ट दिखती है। इसी तरह, पैटर्न वाले स्कार्फ आपके लुक में पर्सनल टच जोड़ सकते हैं।

आप स्कार्फ के टाइप व अपनी पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर स्कार्फ को स्टाइल कर सकती हैं। मसलन, चंकी निट स्कार्फ को लंबे कोट और एंकल बूट्स के साथ पेयर करें। इसे लूज़ पहनें या गले में अच्छे से लपेटें। वहीं, न्यूट्रल कश्मीरी स्कार्फ जैसे बेज या ग्रे कलर के स्कार्फ को ट्रेंच कोट या ब्लेज़र के साथ पेयर करें। ब्राइट कलर का इन्फिनिटी स्कार्फ पफर जैकेट और जींस के साथ परफेक्ट लगता है। पैटर्न वाले स्कार्फ को सॉलिड कलर के कोट के साथ पहनें। आप चाहें तो स्कार्फ को अलग-अलग ड्रेप करने की कोशिश भी कर सकती हैं, जैसे पेरिसियन नॉट या सिंपल ड्रेप। साथ ही, अगर स्कार्फ वॉल्यूमिनस है, तो बाकी आउटफिट को फिटेड रखें।

hats ko banaen wardrobe ka hissa
hats ko banaen wardrobe ka hissa

ठंड के मौसम में हैट्स भी आपके लुक को स्पाइसअप कर सकती हैं। साथ ही साथ, ये आपको ठंड से भी बचाती हैं। आप इसमें कई अलग-अलग स्टाइल की हैट्स या कैप को चुन सकती हैं। मसलन, बीनी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। वहीं, फ्रेंच स्टाइल का बेरेट हैट हर आउटफिट को एलिगेंट बना देता है। अगर आप हॉलिडे सीजन के लिए एक फन और कोजी हैट की तलाश में हैं तो पोम-पोम हैट परफेक्ट आप्शन हो सकता है। इसी तरह, वाइड-ब्रिम हैट्सः सर्दियों के फॉर्मल लुक्स के लिए ये बेस्ट चॉइस है।

हैट्स को आप उनके स्टाइल के अनुसार कैरी करके एक परफेक्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं। मसलन, रिब्ड बीनी को पफर जैकेट और स्नीकर्स के साथ पहनें। बेरेट हैट को वूल कोट और हील्ड बूट्स के साथ पेयर करना काफी अच्छा माना जाता है। इस लुक में आप एक मैचिंग स्कार्फ भी स्टाइल कर सकती हैं। पोम-पोम हैट्स को कैजुअल स्वेटर और स्किनी जींस के साथ पेयर करें। वाइड-ब्रिम हैट को लॉन्ग कोट और नी-हाई बूट्स के साथ पहनना ज्यादा अच्छा रहेगा। हमेशा ध्यान रखें कि हैट का कलर बाकी एक्सेसरीज़ से मैच करें।

gloves ko banaen wardrobe ka hissa
gloves ko banaen wardrobe ka hissa

ठंड के मौसम में ग्लव्स हर किसी के वार्डरोब का हिस्सा होना ही चाहिए। इसमें भी आप अपने स्टाइल को ध्यान में रखकर ग्लव्स चुन सकती हैं। जहां निटेड ग्लव्स कैजुअल और आरामदायक होते हैं। वहीं, अगर आपको बार-बार फोन यूज़ करना है तो ऐसे में आप फिंगरलेस ग्लव्स का ऑप्शन चुनें। अगर आप ठंड में फॉर्मल और सोफिस्टिकेटेड लुक्स कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप कश्मीरी ग्लव्स को पहनें। वहीं, कन्वर्टिबल मिटेन्स ग्लव्स और मिटेन्स का मिक्स हैं।

हम किसी भी ग्लव्स को बिना सोचे-समझे ऐसे ही पहन लेते हैं, जबकि इन्हें सही तरह से स्टाइल किया जाना चाहिए। मसलन, निटेड ग्लव्स को कैजुअल जैकेट्स या स्वेटर्स के साथ पेयर करें। वहीं, फिंगरलेस ग्लव्स को चंकी स्वेटर्स और जींस के साथ पहनने से आपका लुक काफी स्टनिंग लगता है। न्यूट्रल टोन कश्मीरी ग्लव्स को फॉर्मल कोट्स और स्ट्रक्चर्ड बैग के साथ ट्राय करें। कन्वर्टिबल मिटेन्स को हाइकिंग जैकेट्स और थर्मल वियर के साथ पहना जा सकता है। जब भी ग्लव्स पहनें तो इसे स्कार्फ और हैट के साथ कलर-कोऑर्डिनेट करें।

socks aur tights ko banaen wardrobe ka hissa
socks aur tights ko banaen wardrobe ka hissa

यूं तो हम सभी ठंड के मौसम में सॉक्स और टाइट्स को पहनती हैं, लेकिन इसमें भी आपके पास ऑप्शन की कमी नहीं है। सही सॉक्स व टाइट्स आपके लुक को परफेक्ट टच देती है। ठंड के मौस में आप नी-हाई सॉक्स से लेकर निट सॉक्स या वूलन टाइट्स के ऑप्शन को चुन सकती हैं। जहां नी हाई सॉक्स को लेगिंग्स या बूट्स के साथ पहना जाता है। वहीं, चंकी निट सॉक्स लॉन्जिंग के लिए परफेक्ट मानी जाती है। वूलन टाइट्स आपको गर्म भी रखते हैं और आपके आउटफिट में स्टाइल भी जोड़ते हैं।

आप सॉक्स व टाइट्स के स्टाइल को ध्यान में रखकर पहन सकती हैं। मसलन, नी-हाई सॉक्स को स्कर्ट और ड्रेस के साथ स्टाइल करें। इससे आपका लुक काफी स्टनिंग लगता है। वहीं, चंकी निट सॉक्स को एंकल बूट्स और जींस के साथ पहनें। अगर आप वूलन टाइट्स की हो तो इसे ड्रेसेस और लॉन्ग स्वेटर्स के साथ पेयर किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो टाइट्स और सॉक्स को लेयर करके भी स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...