Ethnic Jewellery Trends
Ethnic Jewellery Trends

विंटर वेडिंग के लिए बेस्ट एथनिक ज्वेलरी ट्रेंड्स : Ethnic jewellery trends

चलिए आज हम आपको कुछ ऎसी ही बेहतरीन एथनिक ज्वेलरी ट्रेंड्स के बारे में बताते हैं, जो इस विंटर वेडिंग सीज़न में काफी पॉपुलर हैं।

Ethnic Jewellery Trends: सर्दियों का मौसम आता है और अपने साथ लेकर आता वेडिंग सीज़न। इस सीज़न में हर दुल्हन अपने लिए हमेशा सबसे खास चाहती हैं, ताकि वो बहुत खुबसुरत दिख सके, जिसके लिए सुन्दर लहंगा, बेहतरीन मेकअप और साथ ही ऐसी यूनिक ज्वेलरी का चुनना करना चाहती है, जिससे वह न सिर्फ सुन्दर दिखे बल्कि दुल्हन का लुक रॉयल भी लगे।

अगर बात करें दुल्हन के लिए ज्वेलरी की तो आजकल एथनिक ज्वेलरी के कई नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं, जो दुल्हन के लुक को और भी ज्यादा निखार सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऎसी ही बेहतरीन एथनिक ज्वेलरी ट्रेंड्स के बारे में बताते हैं, जो इस विंटर वेडिंग सीज़न में काफी पॉपुलर हैं।

Also read: श्वेता तिवारी के लहंगा लुक्स देखकर हार बैठेंगे दिल

1. कुंदन की ज्वेलरी

picture credit – bling bag

कुंदन की ज्वेलरी का इतिहास काफी पुराना माना जाता है, कुंदन ज्वेलरी इंडियन वेडिंग्स के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इस ज्वेलरी की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इस ज्वेलरी को कैरी करने के बाद यह बहुत रिच और रॉयल लुक देती है। विंटर वेडिंग्स में कुंदन वाली ज्वेलरी को कैरी करना इसलिए अच्छा होता है, क्योंकि ये पहनने में भारी होती है और ठंड के मौसम में यह काफी कम्फर्टेबल भी लगती है। इसमें नेकलेस, मांगटीका, इयररिंग्स और कंगन भी शामिल कर सकते हैं, जो आपके वेडिंग आउटफिट को एक परफेक्ट फिनिशिंग टच देंगे। इसलिए इस विंटर वेडिंग में आप कुंदन वाली ज्वेलरी को कैरी कर सकते हैं, जिससे आप बहुत ही सुन्दर लगेंगे।

2. पोल्की वाली ज्वेलरी

picture credit – indian silk house

पोल्की ज्वेलरी, कुंदन ज्वेलरी से थोड़ी सी अलग होती है, लेकिन इस ज्वेलरी की चमक और डिजाइन विंटर वेडिंग में दुल्हन को रॉयल प्रिंसेस का लुक दे सकती है। पोल्की ज्वेलरी खासकर सर्दियों में पहनने के लिए बेहतरीन होती है, क्योंकि इसमें असली डिमांड का यूज होता है और यह थोड़ा भारी होता है। पोल्की के नेकलेस सेट, मांगटीका और नथ एक साथ पहने जाएं तो ये आपको एक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देंगे। इसलिए इस विंटर वेडिंग में दुल्हन पोल्की ज्वेलरी जरुर वियर करें और अपने लुक को बनाएं बहुत ही खुबसूरत। 

3. जड़ाऊ ज्वेलरी

picture credit – rudradhan

जड़ाऊ ज्वेलरी भी इंडियन वेडिंग में एक खास और काफी पसंद की जाने वाली ज्वेलरी है। यह ज्वेलरी कुंदन और पोल्की दोनों के मुकाबले भारी होती है, और इसमें डायमंड्स के साथ-साथ स्टोन का भी प्रयोग किया जाता है। जड़ाऊ ज्वेलरी खास तौर पर सर्दियों के मौसम में ब्राइडल के लुक को बेहतरीन और कंप्लीट करने के लिए काफी अच्छा आप्शन मानी जाती है। जड़ाऊ ज्वेलरी में नेकलेस, ईयररिंग्स, और बड़े-बड़े झूमके इस ज्वेलरी का प्रमुख आकर्षण होते हैं। जिसको कैरी करने एक बाद ब्राइडल बहुत ही खुबसूरत लगती है और साथ ही यह विंटर वेडिंग में काफी कम्फर्टेबल भी होती है।

4. टेम्पल ज्वेलरी डिजाइन

picture credit – bling bag

टेम्पल ज्वेलरी एक ट्रेडिशनल ज्वेलरी है, जो विशेषकर साउथ इंडियन वेडिंग्स में ज्यादा फेमस होती है। इसमें देवी-देवताओं की आकृतियों और धार्मिक प्रतीकों को ज्वेलरी में बनाया जाता है। टेम्पल ज्वेलरी को विंटर वेडिंग में कैरी करने का एक अलग ही चार्म होता है। यह एंटीक फिनिश और भारी लुक देती है, जो किसी भी दुल्हन को ग्रेसफुल और रॉयल लुक देती है।

5. पर्ल ज्वेलरी

picture credit – ishhaara

पर्ल ज्वेलरी का ट्रेंड भी हर मौसम में पसंद किया जाता है। लेकिन सर्दियों में मोतियों की यह खूबसूरत चमक एक अलग ही आकर्षण देती है। पर्ल ज्वेलरी को आप अपने गोल्ड या कुंदन ज्वेलरी के साथ मिक्स एंड मैच करके पहन सकते हैं। इसका नेकलेस सेट और मांगटीका आपके आउटफिट को एक क्लासिक लुक देगा।

6. एमराल्ड और रूबी ज्वेलरी

picture credit – dreamjwell

यदि आपको थोड़ा कलरफुल ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो एमराल्ड और रूबी ज्वेलरी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। सर्दियों की शादियों में ग्रीन और रेड स्टोन्स वाली ज्वेलरी बहुत ही शानदार लगती है। एमराल्ड नेकलेस या रूबी सेट, खासकर लाल या हरे रंग के लहंगे के साथ बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं और यह एक ट्रेडिशनल इंडियन लुक को भी दर्शाते हैं।

7. ओवरसाइज़्ड नथ और मांगटीका

oversized Nath and mangtika

आजकल ओवरसाइज़्ड नथ और मांगटीका का भी बहुत ट्रेंड है। अगर आप सर्दियों की शादी में कुछ हटकर लुक चाहती हैं, तो यह आपके लिए एक बेस्ट आप्शन है। ओवरसाइज़्ड नथ और मांगटीका आपकी पूरी ज्वेलरी सेट का खास और मुख्य आकर्षण बन सकता है और यह आपको एक ट्रेंडी और बॉल्ड लुक देती हैं। इसलिए अगर इस विंटर वेडिंग में आप ओवरसाइज़्ड नथ और मांगटीका कैरी करते हैं तो यह आपको एक न्यू लुक देगा।

8. चोकर स्टाइल ज्वेलरी

picture credit – gehnashop

चोकर ज्वेलरी हमेशा से ही एक ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक देती है। यह ज्वेलरी सेट नेकलाइन के पास होती है और इसे खासतौर पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ पहना जाता है। सर्दियों में भारी कपड़े और चोकर नेकलेस का कॉम्बिनेशन आपको एक बेहद रॉयल लुक देता है। चोकर ज्वेलरी के साथ अगर आप एक सटल मांगटीका पहनती हैं, तो यह आपके लुक को और भी खूबसूरत बना सकता है। इसलिए इस विंटर वेडिंग में आप इसको वियर कर के कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।

9. महारानी स्टाइल रानी हार

picture credit – ishhaara

अगर आपको भारी और ग्रैंड ज्वेलरी पसंद है, तो रानी हार आपके लिए अच्छा और बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह हार काफी बड़ा होता है, जो सर्दियों के मौसम में आपके वेडिंग लुक को चार चांद लगा देता है। रानी हार को आप सिंगल या मल्टी लेयर में पहन सकती हैं, और इसे पोल्की या कुंदन ज्वेलरी के साथ मिक्स एंड मैच करके पहनना आपको एक महारानी जैसा लुक देगा। जिसको कैरी करने के बाद आपका  लुक बिलकुल रॉयल लगेगा। 

10. मिनिमलिस्टिक गोल्ड ज्वेलरी

picture credit – manubhai

शादी में आप अगर अपना लुक कुछ सिंपल और सोबर चाहती हैं, तो आप मिनिमलिस्टिक गोल्ड ज्वेलरी को कैरी कर सकती हैं, विंडर वेडिंग सीज़न में यह आपके लिए एक अच्छा और बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ठंड के मौसम में अपने वेडिंग लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप मिनिमलिस्टिक गोल्ड ज्वेलरी को वियर कर सकते हैं। सिंपल गोल्ड नेकलेस, छोटे ईयररिंग्स, और हल्का मांगटीका आपके लुक को मिनिमलिस्टिक और क्लासी बना सकता है।

तो ये हैं विंटर वेडिंग के लिए बेस्ट एथनिक ज्वेलरी ट्रेंड्स, जिन्हें आप कैरी कर के न सिर्फ सुन्दर लगेंगे बल्कि यह आपको सबसे अलग भी बनाएगा। इस ज्वेलरी को चूज करते समय यह ध्यान रखें कि आपकी ज्वेलरी न केवल आपकी ड्रेस के साथ मैच हो, बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी रिफ्लेक्ट करे।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...