इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनें ये ज्वेलरी, देखें डिजाइन: Jewellery with Indo-Western Outfits
Jewellery with Indo-Western Outfits

इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनें ये ज्वेलरी, देखें डिजाइंस : Jwellery with indo-western outfits

सुंदर दिखना सभी महिलाओं को पसंद होता है, लेकिन लुक तब और भी खास बनता है जब आप किसी  भी स्टाइल को रीक्रिएट करते हैं।

Jewellery with Indo-Western: सुंदर दिखना सभी महिलाओं को पसंद होता है, लेकिन लुक तब और भी खास बनता है जब आप किसी  भी स्टाइल को रीक्रिएट करते हैं। इस बार, इंडो वेस्टर्न आउटफिट को अपने स्टाइल में शामिल करें। इससे आपके लुक में एक नई डिजाइन का तड़का लगेगा। इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप सही ज्वेलरी को चूज करें। बाजार में कई अट्रैक्टिव और फैशनेबल ज्वेलरी डिज़ाइन मिलती है। सही ज्वेलरी के साथ, आप अपने लुक को और भी खुबसूरत बना सकती हैं। आइए, हम आपको बताते हैं कि किस प्रकार की ज्वेलरी को आप पहन सकती हैं।

Also read: हर मौके के लिए पहनें ये खास जूलरी: Jewellery for Occasion

हैवी चोकर नेकलेस सेट

picture credit – soosi

अगर आप ऑफ शोल्डर ड्रेस को स्टाइल कर रही हैं, तो इसके साथ हैवी चोकर सेट को पहनना एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है। इस तरह के चोकर सेट में आपको मल्टी लेयर और कई रंगों का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जिससे यह किसी भी आउटफिट के साथ सुन्दर लगता है। बाजार में आपको ये सेट आसानी से मिल जाएंगे, और इनकी कीमत अधिक नहीं है। बस अपनी गर्दन का ध्यान रखें और एक बार इसे ट्राई करना न भूलें, ताकि आप सेट के डिजाइन को सही से देख सकें।

इयरकफ करें स्टाइल

picture credit – caratlane

इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ आप बड़े इयररिंग्स या झुमकी की जगह इयरकफ्स को कैरी कर सकते हैं। ये इयरकफ्स पहनने में बहुत सुंदर लगते हैं और यह आपको कई अलग-अलग डिज़ाइन मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी ड्रेस से मैच कर के पहन सकती हैं। अगर आप चाहें, तो सिंपल डिज़ाइन वाले इयरकफ्स भी खरीद सकती हैं, ताकि उन्हें किसी और आउटफिट के साथ भी आसानी से मैच किया जा सके। आपके इस तरह के इयरकफ्स पहनने के बाद आपके लुक में अलग सा निखार आ जाएगा। और अच्छी बात यह है कि ये मार्केट में आपको केवल 100 से 200 रुपये की कीमत में मिल जाएंगे।

बैंगल्स को करें वियर

picture credit – kattam

आउटफिट के साथ सेट और इयररिंग्स पहनना तो सामान्य है, लेकिन हाथों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए बैंगल्स को भी आप कैरी करें। आजकल आपको कांच, मेटल, और ऑक्सीडाइज्ड डिज़ाइन में बैंगल्स मिल जाएंगी, जो पहनने पर बहुत आकर्षक लगती हैं। आप चाहें तो पूरा सिंगल सेट भी चूज कर सकती हैं। मार्केट में ये बैंगल्स आराम से मिल जाएगा और इसकी कीमत भी अधिक नहीं है। जब आप इन्हें अपने आउटफिट के साथ पहनेंगी, तो आपके हाथ और भी सुंदर लगेंगे।

अंगूठी

picture credit – girirajjewellers

अगर आप  इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ अंगूठी पहनना चाहते हैं तो आप इसके साथ बड़ी और रंगीन अंगूठियों को कैरी कर सकते हैं, इससे आपके हाथों को खूबसूरत और ज्यादा बढ़ जाएगी। अगर आप स्टोन रिंग पहनते हैं तो यह दिखने में बहुत सुन्दर और रॉयल लुक देती है।

हेयर एक्सेसरीज़

picture credit – indiamart

इंडो वेस्टर्न लुक को पूरा करने के लिए खूबसूरत हैयर एक्सेसरीज़, जैसे कि फ्लॉवर क्राउन या एम्बेलिश्ड हेयरपिन, आपके लुक को और भी निखार सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे अपने आउटफिट के रंगों के अनुसार ज्वेलरी कैरी करें, ज्वेलरी का स्टाइल आपके आउटफिट के साथ मिलना चाहिए। इन ज्वेलरी डिज़ाइनों के साथ अपने इंडो वेस्टर्न आउटफिट को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...