अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहनें बॉलीवुड सेलेब्स के फ्यूजन ऑउटफिट: Fusion Outfits of Bollywood Celebs
Fusion Outfits of Bollywood Celebs

Fusion Outfits of Bollywood Celebs: जब फैशन की बात आती है, तो बॉलीवुड सेलेब्स अपने इनोवेटिव स्टाइल से हमें चौंकाने से पीछे नहीं हटते हैं। वे कई अल्ट्रा-स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ लगातार क्रिएटिव ट्रेंड सेट कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों का फ्यूजन क्रिएशन हमें भी फंक्शन में अलग लुक देने में मदद करता है। अभिनेत्रियों के कुछ लुक्स को देखकर ये कहा जा सकता है कि फ्यूजन ड्रेसेस ट्रेडिशनल और वेस्टर्न स्टाइल का एक शानदार कॉम्बिनेशन है। शादियों और त्यौहारों से लेकर पार्टियों तक, महिलाओं के लिए बॉलीवुड इंडो वेस्टर्न ड्रेस हर मौके के लिए शानदार विकल्प हैं। आप ऐसे आउटफिट्स को आसानी से कैरी कर सकती हैं। चलिए देखें अभिनेत्रियों के कुछ फ्यूजन लुक्स।

Also read: Clutches and Potli Bags: वेडिंग सीजन में इन क्लेचेस और पोटली बैग्स को करें एसेसरिस में शामिल, देखें फ़ोटोज़

करीना कपूर खान

फैशन और स्टाइल की बात करें तो करीना कपूर का जिक्र किए बिना हमारी लिस्ट पूरी नहीं हो सकती है। बेबो फैशन ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती हैं और को-ऑर्ड सेट पहनने में भी वह किसी से पीछे नहीं हैं। अगर आप शादी में कुछ चमकदार पहनना चाहती हैं, तो करीना के गोल्डन सीक्विन्स को-ऑर्ड सेट से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। करीना ने सीक्विन टॉप और मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी, जिस पर हर जगह गोल्डन के ड्यूल शिमरी शेड की डिटेलिंग थी। स्टेटमेंट इयररिंग्स, ड्यूई शाइनी मेकअप और खुले बालों के साथ उन्होंने इस लुक को बेहतरीन बनाया है। ऐसे आउटफिट के साथ आप मैचिंग दुपट्टा कैरी करके लुक को और भी मॉडर्न टच दे सकती हैं।

मीरा कपूर

मीरा कपूर का फैशन सेंस कमाल का है। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ऑलिव ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था जो उनके लुक को इंडो-वेस्टर्न टच दे रहा है। हेवी एंब्रॉयडरी वाले को-ऑड्र्स में बस्टियर टॉप, केप जैकेट और शरारा पैंट शामिल थे। ब्लाउज में प्लंजिंग नेक की डीटेलिंग है। अपने लुक को पूरा करते हुए मीरा कपूर ने सॉफ्ट कर्ल और सॉफ्ट ड्यूई बेस के साथ कोहल आईज मेकअप चुना, जो साबित करता है कि ऐसे फ्यूजन आउटफिट्स आपको बिल्कुल नया लुक अपनाने में मदद करते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में वेस्टर्न और इंडियन लुक को मिलाकर खूबसूरत लुक तैयार किया है। उन्होंने आइवरी कलर का जैकेट और धोती स्कर्ट सेट पहना है, जिस पर रेशमी धागों से बुनाई की गई है। सोनाक्षी सिन्हा का यह फ्यूजन आउटफिट डिजाइनर अनामिका खन्ना की क्लोथिंग लाइन से लिया गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने बेज पॉइंटेड स्टिलेटोज के साथ अपने आउटफिट को पहनकर अपने लुक को और भी आकर्षक बना दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लुक को सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड चोकर, रेड फ्लोरल कफ्स और गोल्डन पोटली बैग के साथ पूरा किया। मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने कोह्ल आईज मेकअप के साथ होंठो के लिए न्यूड टोन लिप शेड चुना है।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर सरोज जालान के डिजाइनर लेबल से एक खूबसूरत जैकेट के साथ एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी। गुलाबी रंग की साड़ी में मेटेलिक बॉर्डर के साथ रंगीन फूलों की कढ़ाई थी, जबकि उनके ट्रेंच जैकेट पर भी फ्लोरल मोटिफ वर्क की डिटेलिंग थीं जो लुक को एन्हांस कर रही थीं। तापसी ने अपने बालों को एक स्लीक बन में बांधा और ड्यूई मेकअप और गुलाबी लिप शेड से लुक कंप्लीट किया। साड़ी और जैकेट एक ऐसा ट्रेंड है जिसे हम किसी भी फंक्शन में पहनकर फ्यूजन लुक क्रिएट कर सकते हैं।

सोनम कपूर

Fusion Outfits of Bollywood Celebs
Fusion Outfits of Bollywood Celebs-Sonam Kapoor

सोनम को बॉलीवुड की फैशनिस्ट कहा जाता है। वह जो भी कैरी करती हैं, बेहद इंटरस्टिंग तरीके से पहनती हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया फ्यूजन आउटफिट कैरी किया है जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस लुक में सोनम ने व्हाइट कलर की साड़ी के साथ मल्टीकलर शॉर्ट जैकेट पहनी है। उनके साड़ी के बॉर्डर पर रंगीन धागों से बुनाई की गई है जबकि जैकेट पर भी हेवी एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग है और उसके कॉर्नर पर टेसेल्स लगाए गए हैं। जो लुक को फंकी बना रहे हैं। एक्सेसरीज के तौर पर सोनम ने चोकर्स, लॉन्ग ईयररिंग और ब्रेसलेट पहना है। स्मोकी आईज, ब्राउन टोन लिप शेड और मिडिल पाॄटग स्लीक बन से उन्होंने अपना आउटलुक कंप्लीट किया है।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने अनामिका खन्ना के डिजाइनर लेबल से एक खूबसूरत फ्यूजन वियर आउटफिट पहना है। थ्री पीस एथनिक सूट में मैटेलिक गोल्ड प्लंजिंग नेक ब्रालेट और हरे रंग की प्लीटेड बॉटम में फ्रंट स्लिट की डिटेलिंग थीं। अनन्या ने शीर केप पहनी थी जिसमें गोल्डन थ्रेड एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग थी। एक्सेसरीज के लिए अभिनेत्री ने ट्रेडिशनल झुमके और गोल्डन कंगन कैरी किया था। ग्लिटरी आई, ब्लशी चिक्स और ब्राउन टोन लिप शेड से लुक निखर रहा है। अपने आउटलुक को उन्होंने खुले बालों से कंप्लीट किया है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी तस्वीरें अपलोड की हैं, जिसमें उन्होंने एक ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिस पर रफल डिजाइन बना हुआ है। उनका ये फ्यूजन आउटफिट डिजाइनर अर्पिता मेहता के क्लोथिंग ब्रांड से है। अपने साड़ी को उन्होंने मैचिंग मिरर वर्क वाले जैकेट के साथ स्टाइल किया है जो लुक को परफेक्ट बना रहा है। शिल्पा ने एक्सेसरीज के तौर पर स्टड इयररिंग्स, चूडिय़ां और अंगूठियां पहनी हुई हैं। उन्होंने हल्के ऑरेंज शेड की लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर और स्मोकी आईज मेकअप से लुक कंप्लीट किया है जबकि बालों को बन लुक देकर कुछ बैंग्स निकाले हैं। शादियों और त्यौहारों से लेकर पार्टियों तक, महिलाओं के लिए बॉलीवुड इंडो वेस्टर्न ड्रेस हर मौके के लिए शानदार विकल्प हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...