Clutches and Potli Bags: आप वेस्टर्न ड्रेस पहने या फिर इंडियन आपको पर्स संभालना ही पड़ता है। ऐसे में आपको अगर किसी पार्टी में जाना हो और आप स्टाइलिश ड्रेस पहनने के बाद भी आप फिकी नजर आ रही है। तो ऐसा आपके पर्स के कारण हो सकता है। आपके स्टाइल को मैनटेन करने के लिए सिर्फ आपके ड्रेस ही नहीं बल्कि आपके पर्स का भी स्टाइलिश और ट्रेंडी होना जरुरी है। इन दिनों पोटली बैग्स और क्लेचेस का काफी चलन चल रहा है। ऐसे में आपको भी अपने पास इन स्टाइलिश पोटली बैग्स और क्लेचेस का कलेक्शन होना बहुत जरुरी है। आज हम भी आपको कुछ ऐसे ही स्टाइलिश पोटली बैग्स औैर क्लेचेस के बारे में बताने वाले हैं जो कि आपको किसी भी पार्टी की जान बना देगा।
गोल्डन या सिल्वर पोटली बैग

आप किसी ट्रेडिशनल फंक्शन में हैं और आपने लहंगा या इंडियन ड्रेस कैरी किया हुआ है तो आपके लिए ये पोटली बैैग बिलकुल परफेक्ट है। इसे आप अपने प्री वेंडिग फंक्शन में भी यूज कर सकती है। इसे आप सिर्फ एथनिक ड्रेस के साथ ही नहीं बल्कि इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ आप गोल्डन या फिर सिल्वर पोटली बैग कैरी कर सकती हैं। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा।
पिंक पोटली बैग

आप किसी शादी और पार्टी में साड़ी या फिर हैवी सूट के साथ ट्रेडिशनल पोटली बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप पिंक कलर के इस पोटली बैग का यूज करें, पिंक कलर के पोटली बैग को आप भी किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
क्रीम कलर का पोटली

दिन के फंक्शन के लिए आप लाइट कलर को चुन सकती हैं। ऐसे में आप दिन के फंक्शन में इस क्रीम कलर के बैग को कैरी कर सकती हैं। लाइट कलर का ये पोटली बैग आपके हर तरह के आउटफिट के साथ मैच करेगा।
गोल्डन वर्क क्लच

सिर्फ पोटली बैग ही नहीं बल्कि क्लेचेस भी आपको स्टाइलिश लुक देने के लिए काफी होते हैं। इसके लिए अगर आपके लहंगे में गोल्डन वर्क है तो आप इस तरह क्लच कैरी कर सकती हैं।
सिल्वर क्लच

इसके अलावा आप किसी नाइट की या वेस्टर्न पार्टी के लिए तैयार हो रही है तो आपके लिए सिल्वर क्लच परफेक्ट है। यह आपको बेहद ही स्टाइलिश लुक देगा।
फूशिया पिंक

आज कल इंडोवेर्स्ट ड्रेसेस का भी काफी ट्रेंड है। फूशिया पिंक वाले इस पोटली बैग को आप इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। इस बैग में पाइप वर्क किया हुआ है। ये पाइप वर्क एथनिक ड्रेस और वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैरी किया जा सकता हैं।
