छोटे बालों के साथ इस तरह के इयररिंग्स डिजाइन का करें इस्तेमाल मिलेगा परफेक्ट लुक: Earrings for Short Hair
Earrings for Short Hair

छोटे बालों के साथ इस तरह के इयररिंग्स डिजाइन का करें इस्तेमाल मिलेगा परफेक्ट लुक : Earrings for short hair

आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं इयररिंग्स के कुछ खास डिजाइन के बारे में। जिसे आप केवल छोटे बालों के साथ ही स्टाइल कर सकते हैं। यह आपके लुक को परफेक्ट बनाने का काम करते हैं।

Earrings for Short Hair: हम सभी अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ना जाने कितने ही स्टाइलिंग टिप्स को अपनाते हैं। इसमें इयररिंग्स का चुनाव करना अहम भूमिका माना जाता है, क्योंकि किसी भी आउटफिट के साथ इयररिंग्स पहनना बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। यह हमारे लुक को परफेक्ट बनाने का काम करता है लेकिन इयररिंग्स का चुनाव करते समय बालों की लेंथ का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जब हम स्टाइलिंग करते हैं तब हमें उसकी जानकारी बहुत ही कम होती है। जिसकी वजह से हम कई गलतियां कर देते हैं इससे हमारा लुक पूरी तरह से खराब दिखाई देता है। तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं इयररिंग्स के कुछ खास डिजाइन के बारे में। जिसे आप केवल छोटे बालों के साथ ही स्टाइल कर सकते हैं। यह आपके लुक को परफेक्ट बनाने का काम करते हैं।

Also read: स्क्वायर फेस शेप के लिए इयररिंग्स के नए डिजाइंस

चैन वाले डिजाइन इयररिंग्स का करें इस्तेमाल

Earrings for Short Hair
chain design earrings

अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा रहे हैं तो इस तरीके की लॉन्ग सिंगल चैन वाले इयररिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरीके में आपको स्टोन और डायमंड में बहुत सारे आर्टिफिशियल डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। यह हमारे लुक को कंप्लीट करने में मदद करते हैं। इस तरह का डिजाइन मॉडर्न लुक देने में भी मदद करता है।

पर्ल डिजाइन वाले इयररिंग्स का करें इस्तेमाल

Pearl design earrings
Pearl design earrings

पर्ल वाला जितना भी वर्क होता है वह कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। इसमें आपको अलग-अलग तरीके के डिजाइन देखने को मिल जाते हैं लेकिन अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप मीडियम साइज के ड्रॉप इयररिंग्स का चुनाव कर सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स आपको ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से मिल जाते हैं। आप इन्हें ₹50 से लेकर ₹150 तक आसानी से खरीद सकते हैं। यह हमारे लुक को परफेक्ट बनाने का काम करते हैं।

हूप डिजाइन वाले इयररिंग्स का कर सकते हैं इस्तेमाल

hoop style earrings
hoop style earrings

सभी लोग रोजाना में हूप इयररिंग्स पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। अगर देखा जाए तो यह बहुत ही ज्यादा सस्ते भी मिल जाते हैं। अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप डबल चैन वाले छोटे साइज के हूप्स इयररिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो थोड़े चौड़े डिजाइन वाले मीडियम साइज के हूप्स इयररिंग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हमारे लुक को परफेक्ट बनाने का काम करते हैं।

स्टड्स इयररिंग्स का करें इस्तेमाल

Stud earrings
Stud earrings

अगर आपको स्टड्स इयररिंग्स पहनना पसंद है तो आपको इसमें अलग-अलग तरह के डिजाइन मिल जाते हैं। अगर आपके बाल छोटे हैं तो इसमें गोल या फिर फ्लावर वाले मीडियम साइज और मीडियम छोटे डिजाइन वाले इयररिंग्स का चुनाव कर सकते हैं। इस तरह की इयररिंग्स आपको ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से मिल जाते हैं। जिसकी कीमत ₹50 से लेकर ₹100 तक की होती है। यह हमारे लुक को परफेक्ट बनाने का काम करते हैं।

अगर आपके बाल छोटे हैं और आप इयररिंग्स के जरिए परफेक्ट लुक पाना चाहते हैं तो इस तरह के नए डिजाइन और स्टाइलिश इयररिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हमारे लुक को परफेक्ट बनाने का काम करते हैं और यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी लगते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...