Overview: चौड़े कंधों के लिए उर्वशी रौतेला के ब्लाउज डिजाइन
Urvashi Rautela Blouse Designs: साड़ी सस्ती हो या महंगी वो ब्लाउज के बिना अधूरी है। अगर आप सस्ती सी साड़ी के साथ भी कोई क्लासी और खूबसूरत ब्लाउज स्टाइल कर लें, तो आपके सिंपल से लुक में भी चार-चांद लग सकते हैं। अक्सर ब्लाउज का चुनाव शरीर की बनावट के हिसाब से करना चाहिए। बहुत सी महिलाएं अपनी पसंद के ब्लाउज नहीं पहन पातीं क्योंकि उनके कंधे चौड़े होते हैं।
Urvashi Rautela Broad Shoulder Blouse Design: साड़ी सस्ती हो या महंगी वो ब्लाउज के बिना अधूरी है। अगर आप सस्ती सी साड़ी के साथ भी कोई क्लासी और खूबसूरत ब्लाउज स्टाइल कर लें, तो आपके सिंपल से लुक में भी चार-चांद लग सकते हैं। अक्सर ब्लाउज का चुनाव शरीर की बनावट के हिसाब से करना चाहिए। बहुत सी महिलाएं अपनी पसंद के ब्लाउज नहीं पहन पातीं क्योंकि उनके कंधे चौड़े होते हैं।
अगर आप भी चौड़े कंधों की समस्या की वजह से अपने लिए स्टाइलिश ब्लाउज नहीं बनवा पाती हैं, तो आपको आज हम आपको उर्वशी रौतेला के कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जो चौड़े कंधों वाली महिलाओं पर खूब जचेंगे। आइए देखें चौड़े कंधों के लिए उर्वशी रौतेला के क्लासी ब्लाउज डिजाइन्स-
वेलवेट क्वाटर स्लीव वीनेक ब्लाउज
वेलवेट ब्लाउज का ये क्लासी डिजाइन दिल को छू लेने वाला है। इस क्लासी ब्लाउज में बहुत ही खूबसूरत लेसवर्क किया गया है। इसे आप साड़ी और लहंगा किसी के भी साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपके कंधे ज्यादा चौड़े नहीं दिखेंगी। इस तरह के ब्लाउज आप किसी खास ओकेजन पर भी स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।
फुल स्लीव चोली स्टाइल ब्लाउज
अगर आपके कंधे बहुत ही ज्यादा चौड़े हैं, तो आप इस चोली कट ब्लाउज को अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकती हैं। इस ब्लाउज के साथ आप लहंगा या साड़ी कुछ भी पेयर कर सकती हैं। इस पर लोटस फ्लार इंब्रायड्री वर्क किया गया है।
रेड ब्रालेट ब्लाउज
अगर आप अपनी हॉटनेस से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपको अपने वॉडरोब में इस रेड हॉट ब्रालेट ब्लाउज को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे पहनकर निकलेंगी, तो आपके पतिदेव की नजर आपसे हट ही नहीं पाएगी। इसे आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
ऑफ शोल्डर ट्यूब ब्लाउज
कुछ नया और यूनिक ट्राई करना है, तो आपको ऑफ शोल्डर ब्लाउज का ये क्लासी डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसे पहनकर किसी फंक्शन में जाएंगी, तो आपकी पड़ोसने भी जल-भून जाएंगी। इसके साथ आपको डिजाइनर साड़ी स्टाइल करनी चाहिए। स्टाइलिश महिलाओं के कलेक्शन में ये ब्लाउज जरूर होना चाहिए।
डीपनेक शोल्डर डिजाइन गोल्डन ब्लाउज
अगर आपको अपने चौड़े कंधों को दिखाने में शर्म आती है, तो आप इस तरह के डिजाइनर वर्क शोल्डर वाले ब्लाउज को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इससे आपके चौड़े कंधे ढक जाएंगे। ये ब्लाउज आप किसी भी डिजाइनर स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं।
ब्रालेट येलो लेसवर्क ब्लाउज
अगर आपको लेसवर्क वाले क्लासी और सिंपल ब्लाउज पसंद हैं, तो आपके लिए एक्ट्रेस का ये ब्लाउज परफेक्ट रहेगा। इसे आप ऑर्गेंजा साड़ी के साथ पहनेंगी, तो कमाल की दिखेंगी। ये काफी प्यारा डिजाइन है।
डबल स्ट्रिप ब्लाउज विद फर डिजाइन
अगर आप अपनी कीटी ग्रुप में सबसे रीच और क्लासी दिखना चाहती हैं, तो आपको उर्वशी रौतेला के इस ब्लाउज को रिक्रिएट करना चाहिए। इसे पहनकर आप पार्टी या किसी खास फंक्शन में जा सकती हैं। इसमें आपके चौड़े कंधे भी देखने में अच्छे लगेंगे।
