आपके लुक को खास बनाने में मदद करेंगे अम्ब्रेला सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस: Umbrella Suit Designs
Umbrella Suit Designs

आपके लुक को खास बनाने में मदद करेंगे अम्ब्रेला सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस : Umbrella suit designs

आज हम आपको अम्ब्रेला सूट के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके वार्डरोब को नया और आकर्षक बनाने में मदद करेंगे।

Umbrella Suit Designs: फैशन की दुनिया में अम्ब्रेला सूट्स का खास महत्व है। आजकल बाजार में कई तरह के लेटेस्ट अम्ब्रेला सूट डिजाइंस उपलब्ध हैं जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का एक अच्छा और बेहतर उपाय है। अम्ब्रेला सूट एक प्रकार का अनारकली सूट है, जिसमें फ्लेयर और गहराई होती है। इसकी विशेषता इसकी अम्ब्रेला जैसी चौड़ी स्कर्ट होती है, जो पहनने वाले को एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक देती है।

यह सूट आमतौर पर पार्टी, शादी और फेस्टिवल जैसे खास मौकों के लिए पहना जाता है। आज हम आपको अम्ब्रेला सूट के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके वार्डरोब को नया और आकर्षक बनाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं:

Also read : अनारकली सूट के आकर्षक डिजाइन

फ्लोर लेंथ अम्ब्रेला सूट:

Flore Length Umbrella Suit (picture credit – evilato)

आज कल फ्लोर लेंथ अम्ब्रेला सूट बड़े ही प्रचालन में और लोग इन सूट को बहुत पसंद भी कर रहे हैं। इन सूटों की खास बात है इसकी लंबाई और इनका फ्लो, जिससे सूट दिखने में बेहद ग्रेसफुल और एलीगेंट लगते हैं। अम्ब्रेला सूट नेट, सिल्क या शिफॉन फैब्रिक में आपको मिलता है। ये सूट दिखने में बड़े ही आकर्षक लगते हैं।

ब्रोकेड और बनारसी अम्ब्रेला सूट:

Brocade and Banarasi Umbrella Suit
Brocade and Banarasi Umbrella Suit (picture credit – pinkcloset)

अगर आप किसी शादी या रिसेप्शन पार्टी के लिए इस सूट को कैरी कर रहे हैं तो आप ब्रोकेड और बनारसी फैब्रिक से बने अम्ब्रेला सूट को पहन सकते हैं। इस सूट का रिच लुक आपके लुक को रॉयल और क्लासी बनाते हैं। इन सूटों की खास बात यह है कि यह किसी भी फेब्रिक का बनाओ यह बहुत ही सुन्दर लगता है।

मिरर वर्क अम्ब्रेला सूट:

Mirror Work Umbrella Suit
Mirror Work Umbrella Suit (picture credit – bunaai)

मिरर वर्क वाले अम्ब्रेला सूट भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये सूट आपके लुक में एक शाइनी और ग्लैमरस टच जोड़ते हैं। मिरर वर्क की चमक और सूट का फ्लेयर मिलकर आपको एक स्टनिंग लुक देते हैं। इसको पहनने के बाद आपका लुक बहुत ही स्टाइलिश लगेगा।

फ्लोरल प्रिंटेड अम्ब्रेला सूट:

Floral Printed Suit
Floral Printed Suit (picture credit – trendphoria)

अगर आप कुछ लाइट और बेहतर ड्रेस की तलाश में हैं तो आपके लिए फ्लोरल प्रिंटेड अम्ब्रेला सूट एक अच्छा विकल्प है।  ये सूट समर वेडिंग्स और डे टाइम फंक्शन्स दोनों के लिए अच्छा आप्शन है। क्योंकि हल्के और मुलायम फैब्रिक से बने सूट आपको आराम और स्टाइल दोनों देते हैं। इसलिए आप अगर फ्लोरल प्रिंटेड अम्ब्रेला सूट को कैरी करें तो यह आपके लुक को बेहतरीन बना सकता है।

जॉर्जेट अम्ब्रेला सूट:

Georgette Umbrella Suit
Georgette Umbrella Suit (picture credit – indiamart, libaas queen)

जॉर्जेट फैब्रिक अपने फ्लो और ड्रेपिंग के लिए जाना जाता है। जॉर्जेट अम्ब्रेला सूट न केवल स्टाइलिश होते हैं, बल्कि बेहद कंफर्टेबल भी होते हैं। ये सूट किसी भी फंक्शन में आपको आकर्षक और कंफिडेंट दिखा सकते हैं।

अम्ब्रेला सूट कैसे स्टाइल करें?

अम्ब्रेला सूट के साथ हेवी ज्वेलरी बहुत अच्छी लगती है। आप चाहें तो ट्रेडिशनल ज्वेलरी जैसे कुंदन, पोल्की, या टेम्पल ज्वेलरी पहन सकती हैं। यह आपके लुक को और भी एलीगेंट और ग्रेसफुल बना देगा। और फुटवियर में आप जूतियाँ या हील्स का चयन कर सकती हैं। हेयरस्टाइल में आप अपने बाल खुले रख सकते हैं या फिर एक सुंदर बन बना सकती हैं। तो ये हैं अम्ब्रेला सूट जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...